यूं तो एकता कपूर के आधे से ज्यादा धारावाहिकों में शादी और प्यार की कहानी होना आम बात है लेकिन ये बात जानकर हैरान होना भी लाज़मी है कि खुद एकता ने अभी तक शादी नहीं की। हालांकि कुछ समय पहले ही वे सरोगेसी के जरिए एक बेटे की मां बनीं हैं लेकिन वह एक प्राउड सिंगल मदर हैं और वह शादी करना भी नहीं चाहती।

 

एकता ने इस बात का खुलासा खुद किया कि वह आखिर वो क्यों सिंगल हैं । एकता की शादी ना होने के पीछे उनके पिता जितेंद्र की एक शर्त है । एकता कपूर से एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि वह शादी कब करेंगी। इसके जवाब में एकता कपूर ने कहा था सलमान खान की शादी के दो या तीन साल बाद। वहीं, एक दूसरे इंटरव्यू में एकता कपूर ने कहा था- पिता की एक शर्त के कारण मैंने शादी नहीं की।  

 

एकता कपूर के मुताबिक, ‘मेरे पिता ने कहा था या तो तुम्हें शादी करनी होगी या फिर काम करना होगा। मैंने काम को चुना था।’ एकता कहती हैं कि वह शादी नहीं करना चाहती हैं। ऐसे में उन्होंने काम को चुना है। 

 

एकता कपूर ने एक दूसरे इंटरव्यू में कहा था- ‘मेरे वो फ्रेंड्स, जिनकी शादी हो गई थी वे आज सिंगल हैं। मैंने पिछले कुछ साल में कई तलाक देखे। मुझे लगता है कि मुझमें सब्र है, जो अब तक इसका इंतजार कर रही हूं।’

 

बता दें कि एकता कपूर के भाई तुषार कपूर ने भी अभी तक शादी नहीं की है । तुषार भी सिंगल फादर हैं । साल 2016 में तुषार सरोगेसी के जरिए पिता बने थे ।