बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा से ही सीधे और तीखे बयान देने के लिए जानी जाती है। उनके दिल में जो कुछ भी होता है वो बिना सोचे समझे ही बोल देती हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ कड़ुवा बयान दिया कंगना ने आलिया के खिलाफ दिया।

उन्होंने एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट और उनके बॉयफ्रेंड व एक्टर रणबीर कपूर के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि आलिया और रणबीर को युवा क्यों कहा जाता है। रणबीर कपूर 37 साल के हैं और आलिया भी अभी 27 साल की हो चुकी हैं, जब मेरी मां 27 साल की थीं तब उनके तीन बच्चे थे। यह बिल्कुल गलत बात है… बच्चे हैं, कि डंब हैं कि क्या हैं।

इसी इंटरव्यू में कंगना ने आगे कहा, ‘एक्टर्स अपनी सेक्स लाइफ के बारे में बात करने में शर्म महसूस नहीं करते लेकिन राष्टहित के मुद्दों पर बात करने से बचते हैं। उनसे सेक्स लाइफ के बारे में बात करो तो ठीक है लेकिन देश के बारे में बात करने पर ये मेरी पर्सनल चॉइस है।

यह पहली बार नहीं है जब कंगना ने आलिया पर निशाना साधा हो। कुछ समय पहले भी उन्होंने आलिया के बारे में कहा था कि वह उन्हें (आलिया को) सक्सेसफुल एक्ट्रेस नहीं मानती। जब अपनी फिल्म रिलीज होती है तो बेशर्मी से देखने के लिए कह देते हैं और उनसे वैसा ही सपोर्ट मांगा जाए तो वो मंह फेर लेते हैं।

कंगना ने कहा कि ‘राजी’ देखने के बाद मैंने आलिया भट्ट और मेघना गुलजार को फोन कर उन्हें शुभकामनाएं दी थीं। ऐसी ही उम्मीद मैं भी उनसे रखती हूं। कंगना की नाराजगी पर आलिया ने कहा था कि अगर कंगना मुझसे नाराज हैं तो मैं पर्सनली उनसे माफी मांग लूंगी लेकिन मैं जानबूझकर किसी को दुख नहीं पहुंचाती।
