Overview: पिंपल्स से हो चुके हैं परेशान तो तुलसी के पत्तों का यूं करें इस्तेमाल, खिलखिला उठेगा चेहरा
इस आर्टिकल में हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि अगर आप पिंपल या फिर स्किन संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या से परेशान हैं तो इसका निजात आपको यहां पर मिल सकता है।
Tulsi for Skin Care: तुलसी जो हमारे देश में ना केवल पौधा है बल्कि इसकी पूजा भी की जाती है क्योंकि यह धार्मिक भावनाओं से जुड़ी हुई है। इतना ही नहीं भारत में हजारों सालों से कई बीमारियों के लिए तुलसी का इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि तुलसी में बहुत सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं। ऐसे में त्वचा संबंधी रोग और समस्याओं को दूर करने के लिए तुलसी बहुत ही फायदेमंद साबित होती है। अगर आप इसे अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल करते हैं तो इससे आपको बहुत सारे फायदे मिल सकते हैं।
Tulsi for Skin Care: बेहतर ग्लो के लिए

इसके लिए 8 से 10 तुलसी की पत्तियों को पीसकर अच्छा सा पेस्ट बना ले। यह पेस्ट कम से कम एक बड़ा चम्मच होना चाहिए। अब इसमें एक चम्मच हल्के दर दरे पिसे हुए ओट्स मिलाएं। इसके बाद एक चुटकी हल्दी डाले और एक चम्मच शहद मिलाएं। इस को अच्छी तरह से मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं। करीब 2 से 3 मिनट तक स्क्रब करें फिर 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दे। इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें सप्ताह में तीन बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
काले धब्बों के लिए

जरूरत के अनुसार तुलसी का पेस्ट और संतरे के छिलके और मसूर दाल का पाउडर मिलाएं। इसमें एक चम्मच गुलाबजल और छोटा चम्मच नींबू का रस भी डालें। एक चुटकी हल्दी पाउडर भी मिलाएं। अब इस पेस्ट को वहां पर लगाएं जहां पर काले धब्बे हो गए हैं। चेहरे के साथ शरीर के अन्य हिस्सों पर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
चमक लाने के लिए

तुलसी स्किन टोन को निखारने में मदद करती है। इसके लिए एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं। उसमें पीसी हुई तुलसी की पत्तियों को पर्याप्त दूध के साथ मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और इसे स्क्रब करने से पहले 20 मिनट के लिए छोड़ दें। एक महीने तक इसका उपयोग करें अच्छा परिणाम देखने को मिलता है।
मुंहासे दूर करने के लिए

तुलसी में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं इसके लिए एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी के साथ तुलसी के पत्तों का पाउडर मिलाएं। इसके बाद इसमें एक चम्मच गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर जमे अतिरिक्त तेल को सूखने में मदद करती है। इस पेस्ट का इस्तेमाल सप्ताह में तीन बार किया जा सकता है।
टोनिंग के लिए

घर पर आप नेचुरल टोनर बना सकते हैं इसके लिए उबलते पानी में तुलसी के कुछ पत्ते डाल दे और इसे ठंडा होने दें। इस पानी को छानकर इसमें बराबर अनुपात में गुलाब जल और, नींबू के रस की कुछ बूंदें डालें। अब इसे चेहरे पर लगाएं। इस घोल को एक गहरे रंग की कांच की बोतल में स्टोर किया जा सकता है। इसे रोजाना चेहरे पर लगा सकते हैं।
त्वचा संबंधी परेशानियां हर किसी को होती है इसीलिए तुलसी के यह उपयोग करना बिल्कुल भी मिस ना करें और अपनी त्वचा का ख्याल रखें। उम्मीद करते हैं आपको आर्टिकल पसंद आया होगा। इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल भी ना भूलें।
