बच्चों को घर से बाहर जाना और धूप और धूल में खेलना बहुत ज्यादा पसंद होता है। इसलिए बच्चों की स्किन संवारने के लिए एक विशेष स्किनकेयर की आवश्यकता होती है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ बेहद आसान तरीके जिन्हें फॉलो कर आप भी अपने बच्चे की स्किन को हमेशा सॉफ्ट बनाए रख सकती हैं –
रोजाना स्नान जरूरी है
बच्चे को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बेसिक हाइजीन का ध्यान रखना भी जरूरी है। इसलिए बच्चे में हर दिन नहाने की आदत जरूर डालें । माइल्ड साबुन या बॉडी क्लेन्जर और माइल्ड शैंपू लगाकर बच्चे का हर दिन नहाना जरूरी है। यदि बच्चा बहुत छोटा है तब भी जहां तक संभव हो उसे रोज़ नहलाएं। यह आदत हाइजीन और स्किन दोनों के लिए बेस्ट है।
फेसवॉश का इस्तेमाल
साबुन बच्चे की स्किन के लिए अच्छा नहीं होता है । इसलिए बच्चे के लिए ऐसा फेसवॉश खरीदें जो माइल्ड होने के साथ उसकी स्किन को सूट करने वाला हो। हर रात सोने से पहले गुनगुने पानी से फेस वॉश करने की आदत बच्चे में डालें । इससे बच्चे के चेहरे पर जमा धूल-मिट्टी और गंदगी पूरी तरह से साफ हो जाएगी और त्वचा खिली -खिली नज़र आएगी।
स्किन को हाइड्रेटेड रखें
बच्चे के नहाने के बाद उसकी स्किन को हइड्रेटेड रखने के लिए मॉइश्चराइजेशन ज़रूरी है। इसलिए बच्चे की स्किन को ड्राई होने से बचने के लिए दिनभर में एक बार बच्चे की स्किन पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
ज्यादा पानी पिलाएं
बच्चे दिन भर किसी न किसी एक्टिविटी में व्यस्त रहते हैं । घर के अंदर और बाहर वो खेलने -कूदने में व्यस्त रहते हैं। इसलिए बच्चों में खूब सारा पानी पीने की आदत विकसित करनी चाहिए जिससे शरीर में पानी की कमी न हो सके और स्किन भी ड्राई होने से बच जाए।
