आइस क्यूब
ये आपके पिंपल के स्वेलिंग को कम करके एक रात में चेहरे से पिंपल को गायब कर देती है।
1- एक रुमाल लें और उस पर बर्फ के टुकड़े रखें। पांच से दस मिनट के लिए चेहरे पर सर्कुलेशन मोशन में लगाएं।
2- आप चाहे तो पिंपल्स के ऊपर बर्फ के टुकड़े को दबा सकते हैं। इससे पिंपल्स जल्दी गायब हो जाती है।
नींबू का रस

यह पिंपल्स के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपाय में से एक है। नींबू के रस में विटामिन C की मात्रा भरपूर होती है। यह मुंहासों को सुखाने में मदद करता है। चेहरे पर अप्पलाई करने के लिए हमेशा ताजे नींबू के रस का ही उपयोग करें।
1- कॉटन लें और इसे नींबू के रस में डुबोएं। पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर साफ पानी से धो लें।
2- एक चम्मच नींबू का रस लें और उसमें दालचीनी पाउडर मिलाएं। अपने चेहरे और गर्दन पर मिश्रण लगाएं और इसे रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह अपने चेहरे को पानी से धो लें।
टी ट्री ऑयल या ग्रीन टी एसेंशियल

टी ट्री ऑयल और आवश्यक त्वचा की समस्याओं के लिए सबसे अच्छा उपाय के लिए जाना जाता है। खासकर की मुँहासे के लिए अच्छा उपाय है।
1- एक चम्मच टी ट्री ऑयल या ग्रीन टी एसेंशियल लें और कॉटन की सहायता से अपने चेहरे और गले पर अप्पलाई करें। इसे 20 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें।
2- एक चम्मच टी ट्री ऑयल लें और इसे एलोवेरा जेल के साथ मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे और गले पर अप्पलाई करें। इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें और सादे पानी से धो लें।
ये भी पढ़ें
चेहरे को गोरा बनाएं ‘केले के छिलके’ से
DIY: झुर्रियों और गलोइंग स्किन के लिए बनाएं होममेड नाइट क्रीम
यह दो-चीजें आपके चेहरे को बनाएंगे सॉफ्ट और ग्लोइंग
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
