विनीता सुंदर नयन-नक्श वाली हंसमुख और चुलबली लड़की है। सहेलियों के साथ मौजमस्ती, डांस और फिर घूमना-फिरना उसे बेहद पसंद हैं, दोस्तों के बीच तो वह जैसे रंग ही जमा देती है। विनीता का बर्थडे था। अब बर्थ-डे पार्टी हो तो बर्थ-डे गर्ल का खास दिखना लाज़िमी ही है।
- विनीता को पार्टी के लिए तैयार करने के लिए सबसे पहले मैंने उसके चेहरे पर बेस बनाना शुरू किया।
- विनीता के नयन-नक्श काफी खूबसूरत हैं। आई मेकअप में सबसे पहले पलकों पर हल्के पिंक कलर का आईशैडो लगाया। उसके बाद आईब्रोज के नीचे बेज कलर से हाईलाइट किया।
- विनीता आंखों पर नैचुरल लुक चाहती थी, इसलिए आईलैशेज़ को लैश ज्वाॅइनर से ज्वाॅइन करके आंखों में अच्छी तरह से काजल लगाया।
- फिर आईलैशेज़ को फोल्ड करके मस्कारा लगाया। इसके बाद आइब्रोज को आइब्रो-ब्रश से आर्च शेप दी।
- फिर गालों पर पिंक कलर का ब्लश आॅन लगाया।
- अब होंठों को सजाने की बारी आई। विनीता के होंठ नैचुरल पिंक हैं और इनकी शेप भी ठीक है, इसलिए होंठों पर मैंने पिंक कलर का लिपग्लाॅस लगा दिया।
- विनीता के बाल थोड़े से हैवी हैं। इन्हें मैंने सेंशुअल लुक देने के लिए टाॅग से लूज कर्ल दिए।
- विनीता ने जब अपने को शीशे में देखा तो खुशी से उछल पड़ी और उसके मुंह से निकला-वाॅव दिस इज मी, आय डोंट बीलिव इट।
ये भी पढ़ें –
