सपना एक बहुत हंसमुख और चुलबुली-सी लड़की है। सपना को एक काॅकटेल पार्टी में जाना था। पार्टी के लिए वह एक खूबसूरत व माॅडर्न लुक चाहती थी। यही वजह है कि वह मेरे पास आई। मैंने भी उसको ऐसा लुक दिया कि उसकी खुशी का ठिकाना न रहा।

  • सपना को पार्टी के लिए तैयार करने की शुरूआत मैंने उसके चेहरे पर बेस बनाने से की। सपना के नयन-नक्श काफी अच्छे हैं। बस आंखों के आस-पास मामूली से डार्क सर्किल हैं। चेहरे पर बेस बनाते हुए मैंने डार्क सर्किल को कंसीलर से कंसील किया। गालों और साइड लाॅक को डार्क शेड से दबाया ताकि चेहरा पतला दिखाई दे। साथ ही नाक पर भी थोड़ी सी करेक्शन की।
  • बेस बनाने के बाद थोड़ा सा लूज़ पाउडर लगा कर इसे सेट कर दिया।
  • आई-मेकअप में आंखों के ऊपर ब्लैक कलर का आईशैडो लगा कर स्मोकी लुक दिया।
  • फिर आइब्रोज़ के नीचे सिल्वर कलर से हाईलाइट किया। इसके बाद आंखों के ऊपर ब्लैक आईलाइनर बाहर की ओर निकालते हुए लगाया।
  • आंखों के नीचे आईलाइनर लगाने के बाद अच्छी तरह से काजल भी लगाया। ताकि आंखें और भी ज्यादा खूबसूरत लगे ।
  • आइलैशेज़ को फोल्ड करके मस्कारा लगाया फिर आइब्रोज़ को ब्लैक-ब्राउन कलर से डार्क कर अर्च शेप दी। गालों पर पिंक कलर का ब्लशआॅन लगाया।
  • सपना का ऊपर का होंठ पतला है और नीचे का मोटा। इसलिए मैंने पिंक कलर के लिप लाइनर से ऊपर के होंठ को बाहर की ओर आउट लाइन करते हुए उसे रीशेप किया। इसके बाद होंठों पर पिंक कलर की लिपस्टिक लगाकर ऊपर से लिप ग्लाॅस लगा दिया।
  • फिर सपना को माॅडर्न लुक दिखने के लिए बालों की साइड पार्टिंग करके क्राउन एरिया पर हाई बुफोन दिया। साइड से दोनों ओर से फिलक्स निकालें और बाकी के बालों को प्रेसिंग मशीन से स्ट्रेट करके सेट कर दिया। अब सपना काॅकटेल पार्टी के लिए बिल्कुल तैयार है।

ये भी पढ़ें-

एप्पल मेकअप

मिनटों में दिखें खूबसूरत

कैसे करें ब्लशर का इस्तेमाल?