कान में चला जाए होली का रंग, तो अपनाएं ये उपाय: Holi Care Tips
Holi Care Tips

होली के रंग कान में जाने से होते हैं ये नुकसान

कान से होली का रंग निकालने के लिए आप कुछ आसान से उपायों को फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार उपायों के बारे में-

Holi Care Tips: होली का त्यौहार खुशियों से भरा त्यौहार होता है। इस मौके पर हर व्यक्ति गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। रंग और गुलाल से भरा यह त्यौहार कई लोगों को पसंदीदा त्यौहार होता है, लेकिन कई बार रंगों के इस त्यौहार का रंग फीका पड़ जाता है। इसका कारण केमिकलयुक्त रंगों से होने वाले नुकसान होते हैं। इन नुकसान में कान में रंग जाने पर होने वाले नुकसान भी शामिल हैं। जी हां, कई बार केमिकलयुक्त न सिर्फ आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि इसकी वजह से आपके कानों को भी नुकसान पहुंच सकता है। इसके कारण आपके कानों में संक्रमण और बैक्टीरिया बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कान में रंग जाए तो क्या करें?

यह भी देखे-घर पर ही बच्चों को सिखाएं नेचुरल कलर बनाना

Holi Care Tips: होली के रंग से कान को क्या होते हैं नुकसान?

Holi Care Tips
Holi Care Tips and Tricks

होली के रंग से कान में बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, आधुनिक समय में कई लोग केमिकल युक्त रंगों से होली खेलने लगे हैं, जिसकी वजह से इन रंगों से आपके कान खराब हो सकते हैं। साथ ही इससे सुनने में भी परेशानी हो सकती है। ऐसे में आपको इन रंगों को कान में जाने से बचना चाहिए।

कुछ लोग कान में रंग जाने पर इसे ईयर बड से साफ करने लग जाते हैं, लेकिन ऐसा करने से कान के अंदर रंग चला जाता है। ऐसे में कान को और अधिक नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए कान में रंग जाने पर ईयरबड का इस्तेमाल करने से बचें।

होली का रंग कान के अंदर चला जाए तो क्या करें?

Holi Care Tips 2023
Holi Colours on Ear

होली खेलने के दौरान अगर आपके कान में रंग चला जाए तो सबसे पहले कान को नीचे की ओर झुकाकर झटक लें। ऐसा करने से कान के अंदर रंग नहीं जाएगा। इसके बाद किसी दूसरे की मदद से ऊपरी हिस्से को साफ कराएं। दरअसल, अगर आप खुद कान साफ करते हैं, तो आपको सही तरीके से पता नहीं चल पाता है। ऐसे में आग गलत तरीके से सफाई करते हैं। इसलिए कान में रंग जाने से रोकने के लिए आप दूसरों की मदद लें। इसके लिए आप कोई सूती कपड़ा या फिर ईयरबड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कान के बाहरी हिस्से से होली के रंग को कैसे हटाएं?

Holi Colour
Use Milk Cleanser

कई बार कान के बाहरी हिस्से में रंग रह जाता है। यह रंग काफी ज्यादा जिद्दी होता है। इस स्थिति में आप क्लींजिंग मिल्क का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कॉटन में क्लींजिंग मिल्क लगा लें। इसके बाद इस कॉटन की मदद से कान के बाहरी हिस्से को अच्छे से साफ कर लें। जब कान का पूरा हिस्सा साफ हो जाए, तो आप इसे पानी की मदद से साफ करें। क्लींजिंग मिल्क के रूप में आप कच्चे दूध का प्रयोग कर सकते हैं।

ऑलिव ऑयल से करें कान साफ

Olive Oil
Use Olive Oil for Remove Colours

अगर आपको कान के अंदर कुछ अजीब सा या फिर रंग होने का एहसास हो रहा है तो इस स्थिति में आप ऑलिव ऑयल का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप गुनगुना ऑलिव ऑयल लें। अब इसे ऑयल को ईयर बड में लगाकर अपने कान में डालें और हल्के हाथों से चारों ओर घुमाने की कोशिश करें। ध्यान रखें कि आपको इस दौरान ज्यादा जोर देने की जरूरत नहीं है। ऐसा करने से आप कान के अंदर मौजूद रंग और अन्य गंदगी को काफी हद तक साफ कर सकते हैं।

कान में रंग जाने पर आप इन नुस्खों को ट्राई कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपके कान में रंग जाने के बाद अधिक परेशानी महसूस हो रही है तो इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह की जरूरत है, ताकि कान में होने वाली गंभीर परेशानियों को रोका जा सके।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...