ठंड के मौसम में अपने बालों कोई उचित देखभाल करने के लिए आप ये तरीके आजमा सकते हैं जिनसे आपके बाल रूखे और बेजान नहीं होंगे। 

हफ्ते में दो बार करें शैम्पू 

सर्दियों के मौसम में नियमित रूप से बाल धोना संभव नहीं होता है इस कारण सिर पर गंदगी जमने से स्‍कैल्‍प के छिद्र बंद हो जाते हैं और बाल झड़ने  लगते हैं।  ऐसे में बालों को साफ रखने के लिए हफ्ते में कम से कम दो बार माइल्‍ड शैम्‍पू का इस्‍तेमाल करें।  जहाँ तक संभव हो सके बालों को गर्म पानी से धोने से बचें क्योंकि गर्म पानी से बालों की रूट्स कमज़ोर होने लगती हैं और बाल टूटने लगते हैं। 

ड्रॉयर का इस्तेमाल न करें 

जब तापमान कम हो जाता है, तो शुष्क मौसम आपके बालों को और ज्यादा  खराब कर सकता है।  खासकर जब आप नियमित रूप से ब्लो-ड्रायर या फ्लैट आयरन जैसे स्टाइलिंग टूल का उपयोग करते हैं तब बाल बहुत ज्यादा क्षतिग्रस्त हो जाते हैं । बालों को धोने के बाद सुखाने के लिए ड्रॉयर की बजाय  प्राकृतिक तरीका अपनाएं। 

गर्म तेल से करें मसाज 

अगर आपके बाल ड्राई हैं तो रात में सोने से पहले जैतून या नारियल के तेल को हल्‍का गर्म कर बालों में अँगुलियों की सहायता से  मसाज करें। इससे बालों में नमी बनी रहती हैं और बाल मजबूत और घने भी होते हैं।  आप चाहें तो रात की बजाय दिन में ही बालों में हल्के  हाथों से मसाज करके लगभग एक घंटे बाद शैम्पू कर लें। 

दही और नींबू का मिश्रण लगाएं 

दही और नींबू दोनों ही बालों के लिए बहुत उपयोगी है और ठंड में इसका प्रयोग डैंड्रफ से छुटकारा दिलाता है । दही में दो नींबू निचोड़कर पेस्ट तैयार कर लें।  इस पेस्ट को बालों के जड़ों पर हाथ के पोर से लगाएं और 15 मिनट तक मसाज करें। पेस्ट को 1 से डेढ़ घंटे तक बालों में लगा रहने दें और इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से बालों को धो लें। इससे बालों का रुखापन दूर होने के साथ डैंड्रफ से भी छुटकारा मिलता है।