सर्दियों का मौसम स्किन को बहुत नुकसान पहुंचाने वाला होता है। घर के बाहर सर्द हवाएं औऱ घर के अंदर गरम पानी का इस्तेमालखकर आप इश मौसम में भी पा सकती हैं हेल्दी, ग्लोइंग और हाइड्रेटेड स्किन। कैसे, आइए जानते हैं-

1. गुनगुने पानी से चेहरा धोएं-

स्दियों में गर्म पानी से नहाना, चेहरा धोना बहुत आरामदायक होता है, लेकिन गर्म पानी स्किन को तेजी से ड्राई करता है। कोशिस करें कि कम से कम अपने चेहरे और हाथ की त्वचा के लिए सिर्फ गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें। 

2. फेस वॉश के तुरंत बाद मॉइशचराइज़र का करें इस्तेमाल

चेहरा या हाथ गुनगुने पानी से धोने के बाद नियम बना लें कि तुरंत चेहरे और हाथ पर स्किन के अनुसार मॉइशचराइज़र लगाना है। इससे स्किन हमेशा सॉफ्ट और ग्लोइंग बनी रहती है। 

3. पानी पीएं-

ठंड में लोग पानी से ज्यादा चाय, कॉफी पीना पसंद करते हैं। लेकिन कैफिन युक्त कोई भी ड्रिंक स्किन औऱ बॉडी को डिहाइड्रेट ही करता है। गरम पानी के ग्लास में थोड़ा सा नींबू निचोड़कर पानी के हर सिप को एंजॉय करते हुए पीएं। सर्दियों में ये ड्रिंक बहुत रिफॅेशिंग होगा। 

4. सोने के पहले जरूर लगाएं  मॉइशचराइज़र-

सर्दियों के प्रभाव से बचाने के लिए सोने से पहले चेहरे, हाथ, कोहनी, घुटने और एड़ियों को मॉइश्चकाइज़ करने की आदत डालें। ये आदत गर्मियों में एसी में सोने वालों के लिए भी उपयोगी रहती है। 

5. स्किन को करते रहे एक्सफॉलिएट-

यदि त्वचा को बीच बीच में एक्सफॉलिए न किया जाए तो किसी भी तरह का मॉइश्चराइज़र अपना काम सही से नहीं कर सकता है। इसलिए नियमित त्वचा को किसी अच्छे प्रोडक्ट से एकस्फॉलिएट करना न भूलें। 

6. ट्राई करें घर पर बने हाइड्रेटिंग मास्क्स-

हालांकि सर्दियों में किसी भी तरह का फेस पैक लगाना अपने आप में एक बड़ा काम होता है, लेकिन अगर आप अपने स्किन के ग्लो को बरकरार रखना चाहती हैं, तो प्राकृतिक रुप से घर पर बने हाइड्रेटिंग फेस पैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें –नारियल तेल के ये हेयर मास्क बढ़ाएंगे बालों की खूबसूरती

आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं-editor@grehlakshmi.com