हिन्दी फिल्मों में बिकिनी की शुरूआत नूतन ने सबसे पहले 1957 में फिल्म ‘दिल्ली का ठग’ में स्विमसूट पहनकर की थी। फिर शर्मिला टैगोर ने फिल्मफेयर मैगज़ीन के लिए बिकनी में कवर शूट करवाया। लोगों ने इसका विरोध किया, लकिन शर्मिला नहीं रुकी। उन्होंने साल 1967 में आई फिल्म ‘ऐन ईवनिंग इन पेरिस’ में फिर बिकनी पहना।
 
70 और 80 के ऐरा में ज़ीनत अमान ने एक नहीं बल्कि कई फिल्मों में बिकिनी पहना और यंगस्टर्स के बीच सेक्स सिम्बॉल की तरह लोकप्रिय हुई।
डिम्पल कपाडिया का उनकी डेब्यू फिल्म बॉबी में रेड बिकिनी पहनना आज भी लोगों को याद है। प्रवीण बॉबी, मुम्ताज ने भी कई फिल्मों में स्विम सूट पहना था। 
 
आज भी है क्रेज
 
आज बॉलीवुड हीरोइन्स बिकिनी पहनने के लिए अपनी बॉडी का पहले से ज्यादा ख्याल रखती हैं। फिल्म ‘टशन’ में करीना कपूर ने बिकिनी पहनने के पहले साइज़ जीरो फिगर बनाया था। फिल्म ‘दोस्ताना’ में प्रियंका ने गोल्डन कलर में बिकिनी पहना था। दीपिका पादुकोण ने कॉकटेल में बिकिनी पहनने के लिए अपना एक्सरसाइज़ रूटीन चेंज कर दिया था। जब तक कि फिल्म का बिकिनी शॉट फिलमाया नहीं गया दीपिका ने रात में सिर्फ फिश खाया और किसी तरह का डेज़र्ट नहीं खाया। 
 

आलिया भट्ट ने फिल्म शानदार में पिंक कलर की बिकिनी पहना था। उन्होंने भी अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि इस छोटे से सीन को करने के लिए उन्होंने कई दिनों तक अपने डायट को कंट्रोल रखा था।

अनुष्का शर्मा ने फिल्म लेडिज़ वर्सेस रिकी बेहल में ब्लैक बिकिनी स्पोर्ट किया था और उनका ये सीन आज भी उनके फैन्स को याद है। तापसी पन्नु ने फिल्म जुड़वा 2 में प्रिटेंड बिकनी और मल्टीकलर ईयररिंग्स पहनकर अपने लुक को नया ट्रेंड बना दिया है। 

 

ये भी पढ़े-

सत्यमेव जयते से अलग है शाहरुख का ये शो

शाहरुख, सलमान को बेवजह मिलते हैं पैसे?

रॉयल राजपुतानी लुक के लिए ऐसे तैयार हुईं दीपिका…आप भी ट्राई करें ये मेकअप