The Hindi Womens magazines on Fashion, Beauty, Entertainment, Travel, Health, Parenting , cookery religion , astrology – daily dose for the smart housewife.
शाहरुख खान टीवी पर एक बार फिर वापसी कर रहे हैं और इस बार उनके शो का नाम है ‘टेड टाॅक्स इंडिया नई सोच’। ये शो इस साल 10 दिसंबर से रविवार, शाम 7 बजे प्रसारित होने वाला है।
वैसे ये शो अपने प्रसारण के पहले से ही काफी चर्चाओ हैं। इसकी बड़ी वजह शो से शाहरुख का जुड़ा होना है, जबकि दूसरी बड़ी वजह है इस शो की आमिर खान के शो सत्यमेव जयते से तुलना होना। हालांकि 2018 में भी बाॅलीवुड के इन दोनों बड़े सितारों के टेलीविजन शोज आपस में टकराते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। दर्शकों ने आमिर के ‘सत्यमेव जयते’ के दोनों ही सीजन काफी पसंद किये थे। इसके तीसरे सीजन के बारे में कहा जा रहा है
कि ये अभी अपने शुरुआती दौर में है, जबकि शाहरुख खान का ‘टेड टाॅक्स इंडिया नई सोच 10 दिसंबर, रविवार से ही शाम 7 बजे प्रसारित होने वाला है।
एसआरके के शो की तारीख और समय को लेकर पहले कई अटकलें लगाई जा रही थीं कि छोटे परदे पर एसआरके और आमिर के शो के समय आपस में टकरा रहे हैं। लेकिन इस बार इस टक्कर से बचने की कोशिश की गई है। एक सूत्र ने जानकारी दी है कि, ‘‘ऐसा देखा गया है कि हाल के समय में आमिर और शाहरुख ने अपनी दोस्ती को फिर से
जोड़ने की कोशिश की। आर्थिक कारणों के अलावा, व्यक्तिगत कारणों से भी ऐसा हुआ है। यदि शोज आपस में नहीं टकराते हैं तो दोनों के लिये यह राहत की बात
सूत्र ने आगे बताया, ‘‘दोनों ही शोज के कंटेट एक-दूसरे से बिलकुल जुदा हैं, इसलिये दोनों की तुलना करना बेतुका है। ‘‘सत्यमेव जयते’ में भारत में प्रचलित कई सारे मुद्दों जैसे कन्या भ्रूण हत्या, बच्चों के यौन शोषण, छेड़छाड़, आॅनर किलिंग, घरेलू हिंसा, नशा, आदि पर चर्चा की गई है। जबकि ‘टेड टाॅक्स’ के हरेक एपिसोड का एक खास थीम होगा और इसमें एक नये आइडिया पर ध्यान केंद्रित किया जायेगा, जिससे देश प्रेरित हो सके।”
आमिर अभी कुछ ऐसे विषयों की तलाश में हैं, जिसे सुनकर फौरन संतुष्टि मिल जाये और जब तक उन्हें कुछ अच्छा नहीं मिल जाता, वो ‘सत्यमेव जयते’ की शूटिंग शुरू नहीं करेंगे। जबकि ‘टेड टाॅक्स इंडिया नई सोच’ भी तय एपिसोड की सीरीज है।