एजिंग एक नेचुरल प्रक्रिया है। रोके नहीं रुकती, पर इसे थाम जरूर सकते हैं हम। अक्सर बढ़ती उम्र और उसका चेहरे पर दिखता असर हर किसी को परेशान कर देता है, लेकिन इसका उपाय भी हमारे पास ही रहता है। यह उपाय है हमारी दिनचर्या में बदलाव, खुशी और तनाव से दूर रहना। हम जितना खुश रहेंगे, उतना तनाव को खुद से दूर भगाएंगे। यह तनाव ही तो चेहरे पर उम्र की रेखाओं को आसानी से दिखाता है। आप भी 40-50 की उम्र में जवां दिख सकती हैं बिल्कुल हेमा मालिनी की तरह। आज वे 70 की उम्र में 50 की लगती हैं। यह जादू नहीं है। है जिंदगी जीने का डिसिप्लिन, जो आपको यंग, ब्यूटीफुल, एनजेर्टिक बनाता है। यहां हम इसके 20 टिप्स दे रहे हैं
1. जवां निखार के लिए ब्यूटी स्लीप थेरेपी लें। फर्क बस सोच का है। रोज की 7-8 घंटे की नींद बॉडी व माइंड को फिट रखती है, तो 8-9 घंटे की नींद फेस मसल्स को रिजुवेनेट करती हैं और ताजगी वाला निखार आपके चेहरे पर दिखता है। उम्र से 5 साल छोटा लगना है तो नियमित 8-9 घंटे की स्ट्रेस फ्री स्लीप लें। बस, शर्त यह कि स्ट्रेस आपके आसपास न फटके।
2. आपको सिरहाने में चेहरा ढक के सोने की आदत है, तो इसे आज से बदल डालिए। कुछ और लंबी चली यह आदत तो चेहरे पर दे देगी स्लीप लाइन्स। आदतन सोने का यह ढंग देगा झुर्रियों का स्वागत करेगा। यानी एजिंग का फास्ट प्रोसेस शुरू। हमेशा कमर के बल सोएं।
3. शर्म छोडि़ए आप। बिंदास इस्तेमाल में लाएं एंटी रिंकल्स सेरम्स। इसके इस्तेमाल से न सिर्फ रिंकल्स कम दिखेंगे, बल्कि चेहरा ग्लो भी करेगा। ऐसा हम नहीं वैज्ञानिक मानते हैं। झुर्रियों को छिपाने का परखा इलाज है एंटी रिंकल सेरम।
4. झुर्रियों को छूमंतर करना है, तो आलस छोडि़ए, फुर्ती अपनाइए। चेहरे को समय दें पानी से मुहं धोने के दौर बीत गया। अबसे चेहरे के हर वॉश के बाद टोनिंग करें और अंत में मॉश्चराइजर लगाकर चेहरे को नमी दें। मॉश्चराइजर की क्वालिटी से समझौता नहीं करें।
अगले पेज पर भी पढ़ें……..

