karishma kapoor
Karishma Kapoor

Karishma Kapoor: साल 1991 में फिल्म प्रेम कैदी से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत करने वाली करिश्मा कपूर ने अपने एक्टिंग करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकी है। नब्बे के दशक में उनका नाम टॉप की हीरोइनों में लिया जाता था और इसलिए हर फिल्ममेकर उनके साथ काम करना चाहता था। करिश्मा कपूर एक ऐसी एक्ट्रेस थीं, जिनकी पेयरिंग सलमान खान से लेकर शाहरूख खान व गोविंदा तक हर एक्टर के साथ स्क्रीन पर बेहद अच्छी लगती थीं। चाहे कोई चुलबुला किरदार हो या फिर सीरियस एक्टिंग करनी हों, वह हर किरदार को परदे पर जीवंत करने का माद्दा रखती हैं।

शायद यही कारण था कि वह फिल्मों का चयन बेहद सोच-समझकर करती थीं। कभी स्टोरी पसंद ना आने पर तो कभी वर्क कमिटमेंट के चलते और समय का अभाव होने के कारण उन्होंने कई फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया था। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी पहली पसंद करिश्मा कपूर थीं और उनमें से कई फिल्में रिलीज के बाद सुपरहिट भी हुई थीं-

फिल्म- बरसात

Karishma Kapoor
Barsaat

साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म बरसात में ट्विंकल खन्ना और बॉबी देओल लीड पेयर के रूप में नजर आए थे और इन दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। लेकिन बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि इस फिल्म के लिए पहली पसंद करिश्मा कपूर थी। लेकिन फिल्म के टाइटल की तरह ही फिल्म की लीड एक्ट्रेस को भी कई बार बदला गया। फिल्म के पहले निर्देशक शेखर कपूर ने करिश्मा कपूर को फीमेल लीड के तौर पर कास्ट किया था। लेकिन करिश्मा ने इस रोल को करने से मना कर दिया। जिसके कुछ दिनों बाद शेखर ने भी फिल्म छोड़ दी और राजकुमार संतोषी ने कमान संभाल ली। बता दें कि शेखर द्वारा शूट किए गए सीन फिल्म में इस्तेमाल नहीं किए गए थे।

फिल्म- इश्क

Karishma Kapoor
Ishq

साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म इश्क एक ब्लॉकबस्टर मूवी थी, जो साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी और इसने कई पुरस्कार भी जीते। लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म के लिए जूही चावला पहली पसंद नहीं थीं। फिल्म की कास्टिंग के दौरान मेकर्स करिश्मा कपूर को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन किसी कारणवश बात नहीं बनी और करिश्मा ने फिल्म रिजेक्ट कर दी। जिसके बाद, यह फिल्म जूही चावला के खाते में चली गई और एक बिग हिट हुई। यह काजोल और अजय देवगन की एक साथ पहली फिल्म थी। इसके बाद दोनों ने साथ में कई फिल्में की और फिर उन्हें आखिरकार प्यार हो गया और वे दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

फिल्म- जुदाई

Karishma Kapoor
Judaai

श्रीदेवी, अनिल कपूर और उर्मिला मातोंडकर द्वारा अभिनीत मूवी जुदाई में भी आपको करिश्मा कपूर नजर आ सकती थी। दरसअल, करिश्मा कपूर को शुरुआत में फिल्म में उर्मिला मातोंडकर द्वारा निभाई गई भूमिका की पेशकश की गई थी। लेकिन करिश्मा कपूर ने इसे ठुकरा दिया और उनके इस रोल को ठुकराने के बाद उर्मिला को अनिल कपूर के साथ कास्ट किया गया था। इस फिल्म का निर्देशन राज कंवर ने किया था। यह भी एक बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी।

फिल्म- ये रास्ते हैं प्यार के

Karishma Kapoor
Ye Raste Hain Pyar Ke

अजय देवगन, प्रीति जिंटा और माधुरी दीक्षित द्वारा अभिनीत फिल्म ये रास्ते हैं प्यार के साल 2001 में रिलीज हुई थी। लेकिन फिल्म में सेकंड लीड के रूप में प्रीति जिंटा पहली पसंद नहीं थीं। फिल्म के निर्देशक फिल्म में करिश्मा कपूर को लेना चाहते थे। दरअसल, साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म दिल तो पागल है में करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित को  देखा गया था और यह फिल्म सुपरहिट हुई थी। जिसके बाद निर्देशक इन दोनों की जोड़ी को दोहराना चाहते थे। लेकिन करिश्मा ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया क्योंकि उन्हें लगा कि फिल्म में उनका रोल उतना मजबूत नहीं है। जिसके बाद इस भूमिका को प्रीति जिंटा ने निभाया।

फिल्म- कुछ कुछ होता है

Karishma Kapoor
Kuch Kuch Hota Hai

शाहरूख खान के साथ रानी मुखर्जी और काजोल की फिल्म कुछ कुछ होता है एक ब्लॉकबस्टर मूवी थी, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। इतना ही नहीं, फिल्म के कुछ डॉयलॉग तो लोग आज भी बोलते हैं। लेकिन रानी मुखर्जी को फाइनल करने से पहले यह रोल कई हीरोइनों को ऑफर किया गया था, जिसमें से एक करिश्मा कपूर भी थी। लेकिन हर किसी ने इसे रिजेक्ट कर दिया। बता दें कि रानी से पहले निर्देशक करण जौहर अपनी बेस्ट फ्रेंड ट्विंकल खन्ना को शाहरुख खान के साथ कास्ट करना चाहते थे। हैरानी की बात यह है कि ट्विंकल के रिजेक्ट करने के बाद जौहर ने उर्मिला मातोंडकर, तब्बू, रवीना टंडन और करिश्मा कपूर जैसी अभिनेत्रियों को अप्रोच किया था। लेकिन करिश्मा ने भी इस रोल को करने से मना कर दिया, हालांकि इसका कारण किसी को भी नहीं चल पाया। 

फिल्म- अशोका

Karishma Kapoor
Ashoka

फिल्म अशोका साल 2001 में रिलीज हुई थी, जिसमें शाहरूख के साथ लोलो की बहन बेबो नजर आई थी। हालांकि, निर्माताओं ने पहले करिश्मा कपूर से संपर्क किया था, लेकिन कुछ अज्ञात कारणों के चलते करिश्मा ने इस फिल्म को करने के लिए मना कर दिया। इसके बाद वही रोल करिश्मा की छोटी बहन करीना ने परदे पर साकार किया। 

तो आप इन फिल्मों में से किस फिल्म में करिश्मा कपूर को देखना पसंद करते? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...

Leave a comment