Old Bag Hacks: फ़ैशन के इस दौर में पर्स, बैग रखना जितना ट्रेंडी है उतना ही ज़रूरी भी। लेकिन अगर आपके घर में ट्रेंड के चक्कर में बहुत ज्यादा बैग इकट्ठा हो गए हैं तो क्या आप उन्हें फेक देंगी। अगर आपका जवाब हां है तो आप जरा रुकिए गृहलक्ष्मी हमेशा की तरह इस बार भी आपके लिए बैग का नए तरीके से इस्तेमाल के ढेरों आइडिया लाई है।
आजकल फैशन इतना बढ़ गया है कि लोग अपनी ड्रेस से मैच के बिना मास्क तक नहीं पहनते हैं। लडकियां अपने ड्रेस से मैच करता हेयरक्लीप, सैंडल, पर्स का इस्तेमाल करतीं है। आप चाहे ऑफिस गोवर हो, या कॉलेज स्टूडेंट, सिंपल घूमने जा रही हो या पार्टी में, कुछ लोगों को तो बैग रखना न सिर्फ़ लुक्स में ही स्टाइलिश लगता हैं बल्कि हमारी जरूरत सी भी महसूस होती है। आज के दौर में शायद ही कोई महिला होगी जो घर से बिना बैग लिए निकलती होगी। कुछ लोगों को तो बैग रखना और अदल-बदल कर बैग रखना एक शौक की तरह होता है। ज्यादा बैग इकट्ठा हो जाने से अब आप परेशान हो गईं हैं। आपकी परेशानी का निवारण इस आर्टिकल में है। बेकार बैग का घर में कैसे इस्तेमाल करना है आइए फॉलो करते हैं कुछ टिप्स
पिलो कवर –
वैसे तो महिलाओं को ये बताने की जरुरत नहीं है कि घर के सामान का दुबारा से कैसे इस्तेमाल करना है। वे हर एक वस्तु का किसी न किसी रूप में इस्तेमल कर ही लेती हैं इसीलिए उन्हें गृहलक्ष्मी भी कहा जाता है। फिर भी अगर आपका बैग पुराना हो गया है और आप उसे फेंकने की सोच रही है तो इसे फेंकने की बजाय इसका इस्तेमाल पिलो कवर के रूप में करें। आपको शायद सुनकर यह बड़ा ही अजीब लग रहा होगा, लेकिन आप बड़ी आसानी से बैग से पिलो कवर बना सकती हैं। बस इसके लिए आपको बैग के अंदर रूई या अन्य चीजें भरनी होगी। इसके बाद बैग को सिल लें। आप चाहें तो जिप से भी बैग को कवर कर सकते हैं। लीजिए तैयार आपका पुराने बैग से बना पिलो । अगर आप अपने पिलो कवर को और सुंदर बनाना चाहती हैं तो आप इसमें पेंट या स्टीकर चिपकाकर डिजाइनर बना सकती हैं।

फर्स्ट ऐड किट के रूप में इस्तेमाल –
अगर आपका बैग अब फैशन से मैच नही खाता है लेकिन अभी भी नए जैसा रखा है तो स्वाभाविक है की उसको फेंकने में आपका दिल भी दुखता होगा लेकिन क्या किया जाए कहीं लेकर भी तो नही जा सकती हैं। आप इसका एक अच्छा उपयोग कर सकती हैं। अक्सर लोग फर्स्ट ऐड किट के लिए डिब्बे का इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपको डिब्बे की जगह पुराने पड़े बैग का इस्तेमाल करना चाहिए। बैग में आपका सारा फर्स्ट ऐड का सामान आ जाएगा और सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे कहीं भी आसानी से ले जा सकती हैं।
होम सप्लाई के रूप में –
घर गृहस्थी की चीजों का ख्याल रखना एक स्त्री के लिए बड़ी ज़िम्मेदारी है। घर में हजारों कामों के साथ साथ हजारों चीजें होती है जिनको सही जगह में रखना बड़ा मुश्किल है। क्या आपने हथौड़ा और कील जैसी होम सप्लाई चीजों को किसी ड्राअर में रखा है? अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो अब ड्राअर की बजाय इन चीजों को रखने के लिए पुराने बैग का उपयोग करें। बैग इन होम सप्लाई को रखने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। इसे न सिर्फ आपके घर की जगह बचेगी बल्कि आपका घर सुव्यवस्थित भी लगेगा। आप इसे घर के किसी भी कोने में रख सकती हैं।
लैपटॉप बैग –
आजकल हर किसी का काम लैपटॉप से ही होता है। लगातर लैपटाप का इस्तेमाल से अगर आपका भी बैग ख़राब हो गया है और आप नया लैपटॉप बैग खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब ऐसा न करें। इसके लिए आप अपने किसी भी पुराने बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपने पुराने बैग को पेंट करके नया लुक दे सकते हैं। एक्रिलिक पेंट से बैग को पेंट करें। आप चाहें तो बैग पर किसी तरह का डिजाइन भी बना सकते हैं। फिर न्यू लुक बैग को लैपटॉप बैग के रूप में इस्तेमाल करें।

छोटे पर्स का इस्तेमाल –
क्या आप हर बार की तरह इस बार भी बिजली का बिल , या अन्य छोटे कागज कहीं रखकर भूल गई हैं। बिजी लाइफ में कई बार कुछ जरूरी कागज़ वक्तपर नहीं मिल पाते हैं तो ये आर्टिकल वाकई आपके लिए बड़ा उपयोगी है। ये तो हो गई बड़े बैग के बड़े-बड़े आईडियाज लेकिन आप सोच रही होंगी कि जो छोटे बैग हैं उनका क्या किया जाय। आपको इसके लिए सोचने की ज़रूरत नहीं है। आप छोटे-छोटे बिल, रिसिप्ट, या फिर घर के छोटेमोटे कागजों को इसमें रख सकती हैं। जिन्हें बिना समय गवाएं ढूंढ सकती हैं।
फाइलएन्वोलॉप-
घर में पड़े पुराने बैग का इस तरह से इस्तेमाल आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। आपकी फाइल्स खो जाती हैं या आप फाइल्स रखकर भूल जाते हैं, तो अब आपके साथ ऐसा नहीं होगा। क्योंकि आज हम आपके लिए एक बेहद ही अच्छा उपाय लेकर आए हैं। आप अपने बैग का इस्तेमाल फाइल रखने के लिए कर सकते हैं।
