पुराने लेदर के पर्स को बनाएं नए जैसा चमकदार, जानें कैसे: Old Leather Hacks
Make Old Leather As New Credit: Istock

Old Leather Hacks: लेदर हमेशा से ही लड़कियों की पहली पसंद रहा है, फिर चाहे वो जैकेट हो, पेंट हो या फिर पर्स। लेदर के पर्स या बैग देखने में रॉयल लगते हैं साथ ही ये आपकी पर्सनेलिटी व लुक को आकर्षक बनाने में भी मदद करते हैं। लेकिन समय के साथ लेदर के पर्स अपनी चमक खोने लगते हैं और वे पुराने और उबाऊ नजर आने लगते हैं। जिसके चलते हम उनका उपयोग करना बंद कर देते हैं या फिर डिसकार्ड कर देते हैं। यदि आप भी इस समस्‍या का सामना कर रहे हैं तो ये हैक्‍स आपके पुराने लेदर के पर्स को नए जैसा चमकदार बनाने में मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Also read: त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद है अखरोट का तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका: Walnut Oil Benefits

मॉइस्‍चराइज और कंडीशन करें

Old Leather Hacks
Moisturize and condition

यदि आपका लेदर का पर्स पुराना या बेकार नजर आने लगा है तो उसे डीप क्‍लीनिंग की आवश्‍यकता है। लेदर पुराना होने पर डिहाइड्रेट हो जाता है जिसकी वजह से उसकी चमक खोने लगती है। इसे ठीक करने के लिए आप मॉइस्‍चराइजर का उपयोग कर सकते हैं। मॉइस्‍चराइजर का उपयोग करने से लेदर में मौजूद छिद्रों से पर्स को हाइड्रेट करने में मदद मिलेगी। पर्स को मॉइस्‍चराइज करने के लिए आप लेदर मॉइस्‍चराइजर का प्रयोग कर सकते हैं। ध्‍यान रखें कि चेन या हैंडल पर क्रीम न लगाएं।

बेकिंग सोडा का प्रयोग

लेदर के पर्स को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में गर्म पानी लें और उसमें 2-3 चम्‍मच बेकिंग सोडा डालें। फिर इसमें एक मुलायम कपड़ा भिगोएं और उससे पर्स को रगड़कर साफ करें। नियमित रूप से ऐसा करने से पर्स पर पड़े निशान या धब्‍बे प्राकृतिक रूप से कम हो जाएंगे।

विनेगर और पानी

लेदर पर्स को साफ करने के लिए आप विनेगर और पानी का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए एक कप में बराबर मात्रा में पानी और सिरका मिलाएं और लिक्विड तैयार कर लें। इसके बाद एक मुलायम कपड़े को मिश्रण में भिगोकर पर्स को साफ करें। इससे दाग जल्‍द हट जाएंगे।

पॉलिश लिक्विड लगाएं

apply polish liquid
apply polish liquid

बैग को नए जैसा चमकदार बनाने के लिए आप लेदर पॉलिश का प्रयोग कर सकते हैं। इससे न केवल पर्स की शेल्‍फ लाइफ बढ़ जाएगी बल्कि चमक भी बरकरार रहेगी। पर्स पर पॉलिश लगाने के बाद किसी ब्रश या कपड़े की सहायता से रगड़कर साफ कर लें। इसका प्रयोग महीने में एक बार कर सकते हैं।

लिक्विड सोप

लेदर पर्स की सफाई करने के लिए लिक्विड सोप भी काम आ सकता है। इसके लिए एक चम्‍मच लिक्विड सोप को आप एक कटोरी पानी में मिला लें। फिर इस लिक्विड में कॉटन या स्‍पॉज भिगोकर पर्स की सफाई करें। ध्‍यान रखें कि इस लिक्विड का उपयोग चेन या हैंडल पर न करें अन्‍यथा जंग लग सकती है।

ऑलिव ऑयल का यूज

लेदर की चीजों को चमकाने के लिए आप ऑलिव ऑयल का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। ऑलिव ऑयल नॉनस्टिकी होता है इसलिए इसे किसी भी चीज पर लगाया जा सकता है। लेदर के पर्स को नए जैसा बनाने के लिए एक कॉटन में कुछ बूंद ऑयल की डालें और उसे बैग पर लगा लें।इससे बैग चमक उठेगा।