पुरानी चीजों से अपने घर में क्रिएट करें नया लुक : DIY Home decor
आज के आर्टिकल में आपको बताते हैं घर में सजाने के लिए आप पुरानी चीजों से किस प्रकार नई चीज क्रिएट कर सकते हैं।
DIY Home Decor: घर की साफ सफाई करना जितना ज्यादा जरूरी है उतना ही ज्यादा घर को सजाना भी जरूरी होता है। ऐसे में हम पुरानी और बेकार चीजों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं क्योंकि इन सभी चीजों के जरिए हम नया लुक क्रिएट कर सकते हैं।
अगर आपके घर में भी बहुत सारी पुरानी चीज और बेकार सामान पड़ा हुआ है तो आप उन सभी चीजों को मिलकर कुछ नया क्रिएट करें तो, चलिए आज के आर्टिकल में आपको बताते हैं घर में सजाने के लिए आप पुरानी चीजों से किस प्रकार नई चीज क्रिएट कर सकते हैं।
Also read : पुरानी चूड़ियों से कीजिए होम डेकोर, 5 अमेजिंग आइडियाज़
पुराने बैग से बनाएं नई चीज

लड़कियों के पास बहुत सारे पर्स या फिर बैग होते हैं इन बैग को बिल्कुल भी फेकना नहीं चाहिए। अगर आप चाहे तो इन सभी चीजों की मदद से दीवार की सजावट कर सकते हैं। बैग को आर्टिफिशियल फूलों की मदद से सजा ले और उसे घर के कोनों में हैंग कर दें। इसके साथ अगर आप चाहे तो लाइट की लड़ी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। रात के समय इस तरह के डेकोर आइटम बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगते हैं।
पुरानी कांच की बोतल का करें इस्तेमाल

अगर आप चाहे तो अपने घर को डेकोर करने के लिए पुरानी कांच की बोतल का इस्तेमाल कर सकते हैं। पुरानी कांच की बोतल को फेंकना बिल्कुल भी नहीं चाहिए। इसको आप फूलदानी बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। फूलदानी को आप अपने घर के कोने में रख सकते हैं। यह दिखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। अगर आप चाहे तो इसमें छोटे-छोटे पौधे भी लगा सकते हैं जो की दिखने में काफी ज्यादा अट्रैक्टिव लगते हैं।
पुरानी बक्से को बनाएं क्रिएटिव

लगभग सभी के घर में पुराना बक्सा जरूर होता है। सभी लोग इसका इस्तेमाल जरूर करते हैं। अगर आप चाहे तो इन बक्सों को क्रिएटिव बना सकते हैं और उन पर कलर कर सकते हैं। इसकी मदद से आपके घर को आप एन्टी लुक दे सकते हैं। इंटीरियर डेकोरेशन के लिए पुराने बक्सों पर पेंटिंग करके उन्हें घर के कोने में सजाएं यह देखने में काफी ज्यादा आकर्षक लगता है।
पुरानी अलमारी को बनाए क्रिएटिव

अगर आपके घर में पुरानी अलमारी है तो आप उसे क्रिएटिव बनाकर नया लुक दे सकते हैं। इसके लिए आप अलमारी पर किताब और कुछ एंटीक पीस रख दें। इसके जरिए आपकी अलमारी काफी ज्यादा खूबसूरत लगती है। इसके अलावा अगर आप इस पर बुक रखने का काम करना चाहते हैं तो यह भी कर सकते हैं। यह आपके घर को प्रोफेशनल लुक देने में मदद करती है।
अगर आप चाहे तो पुरानी चीजों का इस्तेमाल करके अपने घर को एक बार फिर से नया लुक दे सकते हैं। इस तरह के काम काफी ज्यादा क्रिएटिव होते हैं और यह दिखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। अगर आप भी अपने घर को आकर्षक लुक देना चाहते हैं तो इन चीजों को एक बार जरूर ट्राई करें।
