अलमारी में भरे पड़े पुराने कपड़ों को क्रिएटिव तरीके से कर सकते हैं दोबारा इस्तेमाल : Old clothes reusing hacks
जिसकी वजह से अलमारी भर जाती है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दोबारा से पुराने कपड़ों को क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।
Old Clothes Reusing Hacks: फैशन के दौर में सभी के अलमारी में बहुत सारे कपड़े भरे होते हैं क्योंकि सभी लोग फैशन के हिसाब से चलना पसंद करते हैं। ऐसे में सभी लोग मार्केट में जाकर अलग-अलग ट्रेंड के कपड़े सस्ते दाम पर खरीद लेते हैं। जिसकी वजह से अलमारी भर जाती है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दोबारा से पुराने कपड़ों को क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। जिसके जरिए आपके बहुत सारे घर के काम भी हो सकते हैं तो चलिए आपको कुछ ऐसी ही ट्रिक के बारे में जानकारी देते हैं।
Also read: बेकार नहीं काम के हैं पुराने कपड़े… आपके घर को देंगे नया लुक: Old Clothes Hacks
पुराने कपड़ों से बनाएं DIY प्रोजेक्ट

पुराने कपड़ों को आप दोबारा से इस्तेमाल करने के लिए क्रिएटिव तरीके का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप पुराने पैन्ट्स को पेंट करके नया लुक दे सकते हैं। टी शर्ट से नया टॉट बैग बना सकते हैं। पुरानी जींस को स्टाइलिश शॉर्ट में बदल सकते हैं। इस तरीके से आप अपने पुराने कपड़ों को क्रिएटिव तरीके से रीक्रिएट कर सकते हैं।
नेचुरल फाइबर्स से बनाएं कंपोस्ट

शायद इस ट्रिक के बारे में आप नहीं जानते होंगे लेकिन आपको बता दें नेचुरल फाइबर से आप कंपोस्ट भी तैयार कर सकते हैं। जो नेचुरल गारमेंट होते हैं जैसे की कॉटन, लिलन। अगर वह पुराने हो गए हैं तो उन्हें कंपोस्ट पिट में डाल सकते हैं। इससे जमीन खराब नहीं होती है। नेचुरल फाइबर मिट्टी का रूप ले लेते हैं। यह कपड़े इस्तेमाल करने का एक बेहतर तरीका है लेकिन ध्यान रखें कंपोस्ट नेचुरल फैब्रिक का ही होना चाहिए।
तकिया या बेडिंग बनाएं

पुराने कपड़ों को दोबारा से इस्तेमाल करने के लिए यह एक बेस्ट तरीका है। पुराने कॉटन शर्ट टी शर्ट या जींस इन सभी को मिलाकर तकिया, पिलो केस, कंबल कवर इत्यादि चीज बनाई जा सकती है। इससे आप काफी सारे पुराने कपड़े दोबारा से इस्तेमाल कर सकते हैं। इन कपड़ो को फेकने की भी जरूरत नहीं पड़ती है और क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।
क्लासिक फैशन में करना चाहिए निवेश

अगर आप फास्ट फैशन के कपड़े खरीदते हैं तो वह जल्दी खराब हो जाते हैं। वह लंबे समय तक नहीं चलते हैं। फास्ट फैशन कपड़े कभी भी ज्यादा समय तक इस्तेमाल नहीं किया जा सकते हैं। इसीलिए इसकी जगह आप क्लासिक फैशन पर ध्यान दे सकते हैं। कोशिश ऐसे करें कि आप ऐसे कपड़े खरीदे जो लंबे समय तक चले और आपको एक परफेक्ट लुक दें। एक सिल्क साड़ी में इन्वेस्ट करके आप उसे लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद उसे रीसायकिल भी किया जा सकता है।
बच्चों के खिलौने या रसोई का सामान

अगर आप चाहे तो पुराने कपड़ों का दोबारा से इस्तेमाल करके बच्चों के लिए खिलौने बना सकते हैं। आप इन कपड़ो से गुड़िया के कपड़े पुतले या छोटे बैग बना सकते हैं। जो बच्चे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी के साथ-साथ पुराने कपड़ों से रसोई के लिए उपयोगी सामान भी बना सकते हैं। आप इसे पोट होल्डर, ओवन कवर या डिश क्लॉथ बना सकते हैं।
इस तरीके से आप पुराने कपड़ों को फेंकने के बजाए दोबारा से इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बेहतर तरीके होते हैं जिनका दोबारा से इस्तेमाल किया जा सकता है।
