बेकार नहीं काम के हैं पुराने कपड़े... आपके घर को देंगे नया लुक: Old Clothes Hacks
Old Clothes Hacks

Old Clothes Hacks: दिवाली की सफाई के दौरान घरों से अकसर ढेर सारे पुराने, बेकार या ऐसे कपड़े निकलते हैं जो अब हम पहनते नहीं हैं। अक्सर लोग इन्हें फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इनका घर में बहुत ही शानदार तरीके से उपयोग किया जा सकता है। आपके घर पर रखी चीजों का ये पुराने कपड़े लुक तक बदल सकते हैं। साफ-सफाई के अलावा भी इन कपड़ों का कई तरीकों से उपयोग किया जा सकता है।  

बना सकते हैं कई तरह के कवर

Old Clothes Hacks
You can use old clothes to make handle covers.

अकसर फ्रिज धूल और रसोई से निकले धुंए के कारण काफी गंदे हो जाते हैं। कई बार इनका रंग फीका सा पड़ने लगता है। सबसे ज्यादा असर होता है फ्रिज के हैंडल पर। ऐसे में आप पुराने कपड़ों को हैंडल कवर बनाने के काम में ले सकते हैं। कवर बनाना भी कोई मुश्किल काम नहीं है। आपको बस ये ध्यान रखना है कि पुराने कपड़े जहां से घिसे हुए हों या फटे हुए हों, बस उनके अलावा बचे हिस्से को काम में लेना है। फ्रिज का कलर और कपड़े के कलर के बीच यदि मेचिंग का ध्यान रखेंगे, तो आपको अलग लुक देखने को मिलेगा।

फ्रिज के ऊपर नहीं जमेगी धूल

आप फ्रिज के ऊपर सजावटी सामान रखने से पहले पुराने कपड़ों से एक कवर तैयार कर सकते हैं।
Old Clothes Hacks-You can prepare a cover from old clothes before placing the decorative items on top of the fridge.

आपने देखा होगा कि फ्रिज के ऊपर धूल मिट्टी जमा हो जाती है। इससे बचने के लिए पुराने कपड़े बहुत काम आ सकते हैं। आप फ्रिज के ऊपर सजावटी सामान रखने से पहले पुराने कपड़ों से एक कवर तैयार कर सकते हैं। आप कुछ बड़ी कतरनों की सिलाई करके भी नए तरह का लुक का कवर बना सकते हैं। जब आप फ्रिज की छत पर कवर रख देंगे, तो धूल-मिट्टी से बचाव हो जाएगा और फ्रिज का लुक भी बदल जाएगा। आप कपड़े को धोकर वापस फ्रिज के ऊपर बिछा सकते हैं।

रसोई में आएंगे काम

घर का सबसे अधिक काम आने वाला हिस्सा है रसोई। सुबह, दोपहर और रात ही नहीं बीच-बीच में भी रसोई में काम पड़ता ही है। रसोई की साफ सफाई में पुराने कपड़े बहुत ज्यादा काम आ सकते हैं। रसोई में अलग तरह की गंदगी होती है, यहां घी-तेल के इस्तेमाल से चिकनाई जम जाती है। पुराने कपड़ों के छोटी कतरनों को एक दूसरे के ऊपर रखकर, उसे थोड़ा मोटा बना लें और फिर सुई धागे की मदद से सिल लें। अब मोटे कपड़े से आप रसाई को रगड़ रगड़ कर साफ कर सकते हैं।

कपबोर्ड पर भी बिछाएं कपड़े

किचन में कपबोर्ड पर सीधे क्रोकरी या कम इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य बर्तन रखने से पहले आप पुराने कपड़ों के अच्छे हिस्सों को काटकर बिछा सकते हैं।
Old Clothes Hacks-You can cut good parts of old clothes and lay them on the cupboard in the kitchen.

किचन में कपबोर्ड पर सीधे क्रोकरी या कम इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य बर्तन रखने से पहले आप पुराने कपड़ों के अच्छे हिस्सों को काटकर बिछा सकते हैं। या फिर आप डिब्बों के नीचे भी इसे यूज कर सकते हैं। इससे आपके कपबोर्ड में धूल-मिट्टी से बचाव होगा। कवर नहीं होगा, तो सीधे क्रॉकरी पर धूल जमेगी और उन्हें साफ करने में परेशानी होगी। कवर होगा, तो बस उसे धोकर आप साफ सफाई की झंझट से बच सकते हैं।

डोरमेट, कुशन कवर जैसे चीजें भी बनाएं

पुराने कपड़ों से आप  डोरमेट भी बना सकते हैं।
Old Clothes Hacks-You can also make a doormat from old clothes.

पुराने कपड़ों से आप डोरमेट भी बना सकते हैं। इसके लिए आप कपड़ों की कई लेयर बना कर उसे स्टिच कर सकते हैं। इसके अलावा तरह तरह के कुशन कवर भी आप बनाकर अपने बेड या सोफे-कुर्सियों को नया लुक दे सकते हैं।

पुरानी शर्ट को बनाएं साड़ी कवर

कई बार शर्ट खराब हो जाती है, या पुरानी हो जाती हैं तो आप उसे फेंके नहीं। उसे आप अपनी साड़ियों और सूट के कवर के रूप में उपयोग करें। जिस भी हैंगर पर आपने साड़ियां और सूट रखें, उसपर खोलकर शर्ट रखें और फिर उसके सारे बटन बंद कर दें। ऐसा करने से आपके कपड़ों पर धूल नहीं जमेगी।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...