Travel List
Travel List

Travel List: दिनभर की दौड़भाग से दूर अगर आप सिर्फ कुछ पल सुकून के साथ बिताने का मन बना रहे हैं, तो ऐसी बहुत सी जगहें है, जो भले ही बहुत चर्चित न हों। मगर चंद छुटिटयां बिताने के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। आदए जानते हैं देश के उन खास स्थ्लों के बारे में, जहां आप अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं।

मथुरा

Travel List
Mathura

अगर आप झटपट यात्रा के लिए किसी शांत और धार्मिक माहौल की तलाश में है, तो मथुरा से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता। मथुरा की हर गली, हर चौपाल में भगवान कृष्ण की झलक नज़र आती है। यहां घूमने के लिए अक्टूबर से लकर मार्च तक का समय सबसे बेहतर है। यहां यमुना घाट पर कलकल करती नदी और सुकून का अनुभव करने के अलावा आप कुछ ही दूरी पर बसे वृंदावन के मंदिरों के दर्शन भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप घाट पर बोटिंग कर सकते हैं। साथ ही फोटोग्राफी के नज़रिए से भी ये जगह बेहद खास है।   

अलवर

Travel List
Alwar

अलवर राजस्थान का एक छोटा सा गांव है, जो पर्यटन के नज़रिए से बेहद खास है। वास्तुकला का नायाब नमूना पेश करते इस स्थल पर मशहूर संग्रहालय भी है, जहां आपको कई दुर्लभ हस्तलिपियां भी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा अलवर का किला अपने आप में बेहद खास है। इसके अलावा भी यहां कई जाने माने किले और महल है, जहां की सैर आपकी यात्रा को और भी रोमांचक कर सकती है। इसके अलावा यहां की मशहूर सिलीसेट झील में आप बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आप किसी खूबसूरत और एतिहासिक जगह की तलाश कर रहे है, तो इस जगह को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल करना न भूलें।

भीमताल

Travel List
Bhimtal

नैनीताल से 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थ्ति भीमताल झील पर्यटकों के लिए एक आर्कषण का केन्द्र है। अगर आप प्राकृतिक नज़ारों को नज़दीक से महसूस करना चाहते हैं, तो यहां की यात्रा आपके लिए बेहद मनमोहक साबित हो सकती है। झील के किनारों पर चहलकदमी के अलावा आप यहां नौकायान का भी आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा यहां भगवान भीमेश्वर महादेव का मंदिर भी है, जहां सैलानी दर्शनों के लिए अवश्य जाते हैं। इतना ही नहीं, झील के मध्य स्थित टापू पर एक मछलीघर बना हुआ है, जो पर्यटन के लिहाज से बेहद खूबसूरत हैं। 

तीर्थन घाटी

Travel List
Tirthan Valley

हिमाचल प्रदेश के नज़दीक तीर्थन नदी के पास बसे कस्बे को तीर्थन घाटी के नाम से जाना जाता है। हांलाकि आसपास की जगहों पर काफी शहरीकरण हो चुका है। मगर तीर्थन घाटी अब भी शांति और सुकून से परिपूर्ण है। अगर आप छुट्टियां बिताने के लिए किसी जगह की तलाश कर रहे हैं, तो तीर्थन घाटी बेहद खूबसूरत जगह है। यहां पर आप साल में कभी भी जा सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर ट्रेकिंग और मछली पकड़ने का भी आनंद उठा सकते है।   

उदयपुर

Travel List
Udaipur

अगर आप क्विक ट्रैवल की तैयारी में है, तो झीलों के शहर उदयपुर का रूख करना न भूलें। यहां पर आप घूमने-फिरने के साथ-साथ कई प्रकार की एक्टिविटिज का भी आनंद उठा सकते हैं। यहां पर ट्रैवलिंग के साथ क्वालिटी टाइम बिताना अपने आप में बेहद खास अनुभव है। यहां पर फतेहसागर झील, पिचोला झील और बादी झील मनमोहक झीलों में से एक है। यहां आप बोटिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं।  

देवप्रयाग

Travel List
Devprayag

उत्तराखंड का देवप्रयाग एक खूबसूरत और एतिहासिक स्थल है। जहां अलकनंदा और भागीरथी नदियों का संगम देखने को मिलता है। पहाड़ों के बीचों बीच से होकर गुज़रने वाली इन नदियों को आप घंटों बैठकर निहार सकते हैं। इसके अलावा रिवर राफ्टिंग, रॉक क्लाइंबिंग, ट्रेकिंग, कैम्पिंग और क्लिफ जंपिंग आप अपनी यात्रा को और रांमांचक बना सकती है।

कसौली

Travel List
Kasauli

पहाड़ों से घिरा कसौली भी बेहद खूबसूरत और पर्यटन के लिए सटीक स्थल है। यहां भव्य चर्च, बड़े बड़े मंदिर और चारों ओर पहाड़ हैं। इसके अलावा ये स्थल सनसेट प्वाइंट के लिए भी मशहूर हैं। जहां आप सूर्यास्त के नज़ारे को निहार सकते हैं। प्रकृति के बीच जाकर उसे करीब से जानने और देखने के लिए ये जगह बिल्कुल उचित है। 

कुरूक्षेत्र

Travel List
Kurukshetra

राजा कुरू के नाम पर रखे गए इस स्थल कुरूक्षेत्र का इतिहास सदियों पुराना है। भीमकुण्ड और ब्रहम्सरोवर यहां के विशेष दर्शनीय स्थलों में से एक है। इसके अलावा यहां शेख चिल्ली का मकबरा वास्तुकला का बेशकीमती नमूना पेश करता है और लोगों को आकर्षित करता है। इसके अलावा राजा हर्ष का एक किलेमीटर लंबा टीला भी इस क्षेत्र की खूबसूरती में चार चांद लगाता है। साथ ही कुरुक्षेत्र पैनोरमा और विज्ञान केंद्र महाभारत की घटनाओं और विज्ञान के रहस्यों को खुद में सहेजे हुए हैं।

अलसीसर

Travel List
Alsisar

सभ्यता और संस्कृति के रंग में डूबे राजस्थान का हर गांव हर कस्बा अपने आप में खास है। अलसीसर भी इन्हीं में से एक है। जहां अक्सर लोग छुट्टियां मनाने के लिए जाते हैं। राजस्थानी कला में रंगे इस स्थल की खासियत यहां की अज़ीम और खूबसूरत हवेलियां हैं, जिन्हें देखने के लिए यहां खूब पर्यटक आते हैं। इसके अलावा सालाना यहां मैग्नेटिक फील्ड्स म्यूज़िक फेस्टिवल भी आयोजित किया जाता है, जिसमें हिस्सा लेने के लिए दुनियाभर से लोग यहां पहुंचते हैं। 

बीर

अगर आप पर्यटकों की भीड़ से दूर सुकून की तलाश में पहाड़ों में छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो धर्मशाला से लगभग 70 कि मी की दूरी पर पहाड़ों में बसा बीर एक आनंदायक स्थल है। यहां तिब्बती संस्कृति की जड़े हर जगह फैली नज़र आती हैं। इसके अलावा यहां कई मठ भी है, जहां आप तिब्बती धर्म की शिक्षा भी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहाँ कैंपिंग और पैराग्लाइडिंग का मज़ा ले सकते हैं।

Leave a comment