Facebook Group : आप उस Facebook ग्रुप में मैसेंजर रूम बना सकते हैं, जहां ग्रुप एडमिन ने रूम बनाने की अनुमति दी हो। मैसेंजर रूम की यह खासियत है कि इसकी मदद से ग्रुप के सभी सदस्य वीडियो चैट पर मिलकर एक दूसरे से कनेक्ट कर सकते हैं। रूम क्रिएट करने वाले चाहे तो पूरे ग्रुप के लिए रूम खुला रख सकते हैं या चाहे तो सिर्फ उन सदस्यों के लिए रूम को खुला रखा जा सकता है जिन्हें इस का आमंत्रण मिला हो। रूम क्रिएट करने वाले लोग उन सदस्यों को भी रूम में शामिल होने की अनुमति दे सकते हैं जो रूम में शामिल होने का अनुरोध करते हैं। यदि एडमिन ने पोस्ट को अनुमति दें, ऑन किया हुआ है तो उन्हें सदस्य द्वारा बनाए गए सभी रूम को अनुमति देनी होगी। यह ध्यान रखना जरूरी है कि एडमिन और मॉडरेटर रूम को कभी भी खत्म कर सकते हैं और अपने ग्रुप में से किसी भी रूम से जुड़ सकते हैं।
ऐसे बनाएं Facebook Group में रूम
- अपनी न्यूज फ़ीड पर जाकर, बाएं मेन्यू में ग्रुप पर क्लिक करें और उस ग्रुप को चुनें जिसमें आप रूम बनाना चाहते हैं।
- अब ग्रुप में सबसे ऊपर रूम पर क्लिक करना है।
- उस रूम को नाम दिया जा सकता है। फिर शुरू होने का समय चुनने के बाद ऑडियंस (सदस्य या सभी सदस्य) को चुनना है।
- आगे बढ़ें पर क्लिक करें। इसके बाद, पोस्ट करें पर क्लिक करें।
यह ध्यान रखें कि सभी सदस्यों के रूम छोड़ने के बाद भी रूम तब तक उपलब्ध रहेगा जब तक आप इसे खत्म नहीं करते हैं। रूम खत्म करने का अर्थ है कि कोई भी उस रूम में दोबारा शामिल नहीं हो सकता है। यदि आपकी मीटिंग लगातार चलती है और आप चाहते हैं कि रूम का नाम, सेटिंग और लिंक एक जैसे ही रहे तो आप रूम को खत्म नहीं करने का विकल्प भी चुन सकते हैं।

ऐसे खत्म करें Facebook ग्रुप के रूम को
- अपनी न्यूज फ़ीड पर जाकर, बाएं मेन्यू में ग्रुप पर क्लिक करें और अपने ग्रुप को चुनें। यदि आपको ग्रुप न दिखाई दे, तो और देखें पर क्लिक करने की जरूरत रहती है।
- ग्रुप में सबसे ऊपर रूम पर क्लिक करने के बाद, रूम के नाम के आगे बने तीन बिन्दु पर क्लिक करें और रूम समाप्त करें चुनें।
ऐसे करें Facebook ग्रुप के रूम में चैट
- रूम में, सबसे ऊपर दाहिनी ओर बने कमेन्ट बॉक्स पर क्लिक करना है।
- यहां मैसेज लिखें और भेजने के लिए ऐरो मार्क पर क्लिक करना है।
जरूरी बातें
- कॉल शुरू होने से पहले रूम क्रिएटर का उपस्थित रहना जरूरी है।
- इस समय सिर्फ आप अपने आईफोन या एंड्रॉयड से केवल आमंत्रित करने वाला ग्रुप रूम ही बना सकते हैं।
- ग्रुप एडमिन चाहें तो आपके द्वारा बनाए गए रूम को हटा सकते हैं। वे चाहें तो ग्रुप में रूम बनाने की सुविधा भी बंद कर सकते हैं।
- यह संभव है कि आपको रूम बनाने का विकल्प नहीं दिखाई दे रहा हो। ऐसा इसलिए क्योंकि हो सकता है कि ग्रुप एडमिन ने ग्रुप में रूम बनाने की सुविधा बंद कर दी हो। यदि आपको चैट करने का विकल्प दिखाई नहीं दे रहा है, तो इसका मतलब है कि रूम में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं है या एडमिन ने रूम में चैट करने की अनुमति नहीं दी है।
- किसी ग्रुप के सदस्य के तौर पर पेज के पास रूम का अधिकार नहीं होता है या वे उनमें शामिल नहीं हो सकते हैं।
