Blouse Design: साड़ी के लिए सबसे खास होता हैै ब्लाउज, और उस ब्लाउज में सबसे खास होता हैै उसकी डिजाइन। ब्लाउज में जब भी डिजाइन की बात आती है तो ब्लाउज की बैक डिजाइन पर सबका फोकस होता हैै। कम उम्र की लड़कियां हो या उम्रदराज महिला ब्लाउज की बैक डिजाइन की शौकिन तो सभी रहती हैं और रहे भी क्यों ना ब्लाउज की शान ही उसकी बैक डिजाइन होती है और अब तो समय के साथ-साथ ब्लाउज की बैैक डिजाइन में भी काफी नए डिजाइन और ट्रेंड भी देखे जा रहे हैं। आज हम भी आपके लिए कुछ ऐसे ही खास स्टाइलिश ब्लाउज की बैैक डिजाइन लेकर आए हैं जो कि इन दिनों काफी ट्रेंड कर रहे हैं। तो फिर देर किस बात की चलिए देखते हैं ये खास फैंसी ब्लाउज की बैक डिजाइन्स।
1. राउंड बैक डिजाइन

ब्लाउज में एंब्रॉयडरी वर्क काफी नॉर्मल है। ऐसे फैंसी ब्लाउज आजकल हर दूसरी महिला पहनती हैं। आप भी अपने ब्लाउज में इस तरह का पैच वर्क करके इसमें नया ट्विस्ट जोड़ सकती हैं। इसमें बैक डिजाइन राउंड शेप में दी गई है। अगर आपकी साड़ी काफी सिंपल है, तो आप इस तरह का डिजाइनर फैंसी ब्लाउज पहनकर अपने लुक को बैलेंस कर सकती हैं।
2. फैंसी बैकब्लाउजडिजाइन

शादी और पार्टियों में इस तरह के ब्लाउज को आप किसी भी साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं। इस तरह का हैवी वर्क वाला ब्लाउज नई नवेली दुल्हनों पर भी काफी जंचता है।
3. स्टाइलिश बैकब्लाउजडिजाइन

पार्टी वियर के लिए आप इस तरह का बैक डिजाइन अपने ब्लाउज में बनवा सकती हैं। यह हर किसी महिला पर अत्यंत खूबसूरत लगेगा।
4. नैचुरल बैक साइडब्लाउजडिजाइन

इस ब्लाउज के बैक का डिजाइन तो ऐसा है कि कोई भी महिला ताकती ही रह जाये। साथ ही अगर आप भी इसी तरह अपने जुड़े में फूल डाल लेंगी, तो फिर देखिये तारीफ़ करने वालों की कैसे लाइन लगती है। यह डिजाइन बिलकुल ही यूनिक है। जिसे पहनने के बाद आप बहुत ही स्टाइलिश दिखने वाली हैं।
5. सिम्पल एंड स्वीटब्लाउजडिजाइन

कई बार सिंपल चीजें भी काफी अट्रेक्टिव लगती हैं। आप भी कुछ इस तरह का ब्लाउज पहनना पसंद करती है तो यह बैक डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। ब्लाउज का यह बैक डिजाइन बिलकुल सिम्पल अंदाज में है, पर फिर भी बेहद खूबसूरत लग रहा है।
6. रिच लुक बैकब्लाउजडिजाइन

ब्लाउज का यह बैक डिजाइन शादी पार्टी के लिए परफेक्ट है। ब्लाउज का यह अंदाज किसी शादी-विवाह के समारोह में आपकी दमकती साड़ी को अधिक रिच लूक देगा़। सुनहरी साड़ी के साथ कांट्रास्ट करता हुआ यह लाल रंग का ब्लाउज अत्यधिक मनमोहक लग रहा है। आप भी इसी तरह फैंसी ब्लाउज और साड़ी को कांट्रास्ट करते हुए चुन सकती हैं।
7. कढ़ाई की हुई बैक डिजाइन

डार्क कलर के इस ब्लाउज के साथ लाइट कलर की साड़ी में आप काफी सुंदर लगेंगी। दिन से ज्यादा यह रात के फंक्शन के लिए परफेक्ट है। इस फैंसी ब्लाउज के बैक डिजाइन में कढ़ाई की गई है जो कि इसे और भी ज्यादा स्टाइलिश बना रहा है।
8. बटन और बो डिजाइन

अगर आप भी ट्रेंड के मुताबिक कपड़े पहनना पसंद करती है तो यह बैक डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। इन दिनों ज्यादातर महिलाएं इस तरह के बैक डिजाइन वाले फैंसी ब्लाउज को काफी पसंद कर रही हैं। इस डिजाइन के ब्लाउज को आप साड़ी के अलावा लहंगे के साथ भी कैरी कर सकती है।
Read More: Banarasi Blouse Designs
9. वी बैकब्लाउज डिजाइन

फ्रंट ही नहीं बैक साइड में भी वी डिजाइन का काफी क्रेज है। आप भी अपने ब्लाउज में इस तरह से वी बैक डिजाइन रख सकती हैं। वी डिजाइन में आप काफी स्लिम दिखने लगेंगी। इस डिजाइन के ब्लाउज को आपको स्टाइलिश दिखाने के लिए काफी है।
10. बोल्ड बैक ब्लाउज डिजाइन

आप भी बोल्ड ड्रेसेस कैरी करना पसंद करती है तो यह बैैक डिजाइन आपको काफी पसंद आने वाला हैै। आप चाहे तो अपने ब्लाउज में इस तरह से बैक साइड में डिजाइनर लुक के लिए हैवी लेस लगवा सकती हैं।
फैंसी ब्लाउज डिजाइन कैसे करें?
ब्लाउज कितने प्रकार के होते हैं?
2. पूरी बाँहों वाला गोल गले का ब्लाउज …
3. कंधे के फ्रिल स्ट्रैप्स वाला ब्लाउज …
4. दोहरे रंग के डिज़ाइनर ब्लाउज …
5. रंगबिरंगी पत्थरों से जेड कारीगरी वाले ब्लाउज …
6. बोट नैक ब्लाउज …
7. बेंड यू ब्लाउज …
8. हाल्टर नेक या बिकीनी ब्लाउज
ब्लाउज के लिए सबसे अच्छा कपड़ा कौन सा है?
महिला ब्लाउज के अंदर क्या पहनती है?
ब्लाउज के नीचे क्या पहनना चाहिए?
Related: 30 प्लस महिलाओं के लिए ये ब्लाउज़ डिज़ाइन | करवा चौथ पर इन टॉप 6 ब्लाउज़ डिज़ाइन
