Bharti Singh revealed son yashveer aka kaju face people said He looks exactly like Harsh
Bharti Singh revealed son yashveer aka kaju face people said He looks exactly like Harsh

Overview: भारती सिंह ने रिवील किया छोटे बेटे का चेहरा

भारती और हर्ष ने आखिरकार अपने दूसरे बेटे, 'यशवीर' उर्फ 'काजू' का चेहरा दुनिया के सामने रिवील कर दिया है। दिसंबर 2025 में दूसरे बेटे के जन्म के बाद से ही भारती के चाहने वाले छोटे नवाब की एक झलक पाने के लिए बेताब थे।

Bharti Singh Revealed Kaju Face: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में इस कपल ने अपने फैंस को वो सरप्राइज दिया है जिसका इंतजार पिछले काफी समय से हो रहा था।

भारती और हर्ष ने आखिरकार अपने दूसरे बेटे, ‘यशवीर’ उर्फ ‘काजू’ का चेहरा दुनिया के सामने रिवील कर दिया है। दिसंबर 2025 में दूसरे बेटे के जन्म के बाद से ही भारती के चाहने वाले छोटे नवाब की एक झलक पाने के लिए बेताब थे।

एक अनोखा सस्पेंस और ग्रैंड फेस रिवील

भारती सिंह सोशल मीडिया और अपने व्लॉग्स के जरिए हमेशा अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। हालांकि, यशवीर के जन्म के बाद से उन्होंने उसे कई बार व्लॉग्स में दिखाया जरूर था, लेकिन हमेशा उसका चेहरा किसी न किसी इमोजी या कपड़े से ढका रहता था। भारती और हर्ष अक्सर अपने व्लॉग्स में यह जिक्र करते थे कि वे जल्द ही ‘काजू’ का फेस रिवील करेंगे। फैंस के बीच इस बात को लेकर इतना सस्पेंस बन गया था कि एक यूजर ने तो मजाकिया अंदाज में यहां तक कह दिया, “इतना सस्पेंस तो डेली सोप वाले भी नहीं रखते, जितना आपने रखा है।”

स्नेल थीम पर आधारित खास पार्टी

इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए भारती और हर्ष ने अपने घर पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया। दिलचस्प बात यह है कि इस पार्टी की थीम ‘स्नेल’ रखी गई थी। भारती ने बताया कि उनके बड़े बेटे ‘गोला’ (लक्ष्य) को स्नेल बहुत पसंद हैं, इसलिए उन्होंने अपने कमरे और पार्टी एरिया को इसी अनोखी थीम से सजाया था। भारती खुद इस दौरान पीले रंग के खूबसूरत सूट में बेहद प्यारी लग रही थीं।

गुलाबों के पीछे छिपा था ‘काजू’ का चेहरा

वीडियो के सबसे भावुक और रोमांचक पल में, भारती ने अपने लाडले यशवीर को गोद में लिया हुआ था। शुरुआत में उन्होंने यशवीर का चेहरा ताजे गुलाब के फूलों से ढक रखा था। जैसे ही कैमरा करीब आया, भारती ने धीरे से उन फूलों को हटाया और दुनिया को अपने छोटे बेटे ‘यशवीर’ का दीदार कराया। जैसे ही काजू का चेहरा सामने आया, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

हर्ष या भारती? किसकी तरह दिखता है यशवीर

फेस रिवील होते ही फैंस और रिश्तेदारों के बीच इस बात की चर्चा शुरू हो गई कि छोटा यशवीर आखिर किस पर गया है। पार्टी में मौजूद कुछ मेहमानों का मानना था कि यशवीर की झलक उसकी मम्मी भारती सिंह से मिलती है। वहीं, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर फैंस की राय थोड़ी अलग थी। ज्यादातर लोगों का कहना है कि जहां बड़ा बेटा ‘गोला’ पूरी तरह भारती पर गया है, वहीं छोटा बेटा ‘काजू’ अपने पिता हर्ष लिम्बाचिया और अपने दादाजी की कार्बन कॉपी लगता है।

परिवार ने साथ में मनाया जश्न

वीडियो के अंत में भारती और हर्ष का पूरा परिवार एक साथ नजर आया। सभी सदस्य नन्हे यशवीर के साथ खेलते और मस्ती करते दिखे। चेहरा दिखाने की रस्म के बाद पूरे परिवार ने एक साथ बैठकर शानदार डिनर किया और इस खुशी के मौके को सेलिब्रेट किया। भारती ने अपने व्लॉग का टाइटल भी बेहद प्यारा रखा, ‘मिलिए हमारे काजू से’।

Subscribe GL

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...