Overview: अगर आप अकेले घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो भारत की ये जगहें हैं परफेक्ट
सोलो ट्रिप न सिर्फ खुद को जानने का मौका देती है, बल्कि नई जगहों और संस्कृतियों से जुड़ने का बेहतरीन अनुभव भी कराती है। भारत में ऋषिकेश, मनाली, मैक्लोडगंज, पुडुचेरी और उदयपुर जैसी जगहें सोलो ट्रैवलर्स के बीच खासा लोकप्रिय हैं। यहां रहना सुरक्षित है, बजट में अच्छे स्टे ऑप्शन्स मिल जाते हैं और लोकल लोगों का सहयोग भी आसानी से मिलता है।
Beautiful Offbeat Places for Solo Travel: जीवन में कुछ चीजें अपने दम पर, अपने लिए और कम से कम एक बार जरूर करनी चाहिए। कई लोगों घूमने-फिरने के तो बहुत शौकीन होते हैं लेकिन अक्सर साथ के कारण उनके कोई प्लान्स नहीं बन पाते। ऐसे में कुछ ट्रेवलर अकेले ही अपनी मंजिल खोजने के लिए निकल जाते हैं। भारत में धीरे-धीरे सोलो ट्रेवलिंग का क्रेज बढ़ रहा है। सोलो ट्रेवल का सबसे बड़ा फायदा होता है अपनी मनपसंद जगह जाना, जितना मर्जी चाहें उतने दिन रुकना, जहां चाहे वहां जाना आदि कम से कम आपके प्लान्स कैंसिल होने से तो बचेंगे। तो आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताएंगे जो सोलो ट्रेवलिंग के लिए बेस्ट हैं-
हम्पी
हम्पी यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल कर्नाटक में स्थित है। कला और इतिहास को पसंद करने वाले लोगों के लिए यह जगह बेस्ट है। यहां देखने के लिए लगभग 500 स्मारक हैं, सुंदर बैकड्राप में फैले हुए पहाड़ और वादियों में बिताने के लिए भरपूर समय हो तो कर्नाटक के हंपी जरूर जाएं।
कसोल

कसोल को ‘पहाड़ियों का गोवा’ कहा जाता है। जिन लोगों को ट्रेक करना पसंद है उनके लिए यह एक खूबसूरत जगह है। यह घाटी में पार्वती नदी के तट पर बसा एक छोटा सा समुदाय है जो बहुत सारे हिप्पियों की सेवा करता है। कसोल से मलाणा का ट्रेक भी बहुत पास है। मलाणा अपनी सामाजिक संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है।
ऋषिकेश और हरिद्वार
सोलो ट्रिप के लिए ऋषिकेश और हरिद्वार सबसे बेस्ट जगह हैं। गंगा के तट के किनारे बैठकर प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेना खासकर जो लोग शांति वाली जगह पर जाना चाहते हैं। यहां कई आश्रम हैं जहां आप रह सकते हैं। आप यहां पर गंगा आरती के दर्शन करने जा सकते हैं। इसके साथ ही आप यहां पर नीलकंठ महादेव मंदिर, भरत मंदिर, त्रिवेणी घाट, लक्ष्मण झूला, वशिष्ट गुफा और कई जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।
केरल
सोलो ट्रिप के लिए केरल भी बेहद खूबसूरत जगह है। यहां घूमने के लिए कई जगहें हैं। आप यहां कोवलम जा सकते हैं जहां आपको हाउसबोट की सवारी, वॉटर स्पोर्ट्स देखने का मौका मिलेगा। केरल के तिरुवनंतपुरम में तटीय शहर, कोच्चि, अलपुझा, कुट्टनाड, मुझप्पिलंगड़ समुद्र तट, बोलगट्टी द्वीप और मुन्नार जैसी जगहों पर भी घूमने जा सकते हैं।
उदयपुर
अगर आपको इतिहास के बारे में जानने में रुचि है तो आपके लिए उदयपुर घूमने भी सही रहेगा। यहां पर कई झीलें हैं जहां आप घूमने के लिए जग मंदिर, सिटी पैलेस और दूध तलाई जा सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर मोती महल, दिलकुश महल, फतेल प्रकाश पैलेस और शीश महल घूमने जा सकते हैं।
पुष्कर
पुष्कर की शांति और सांस्कृतिक माहौल सोलो ट्रिप के लिए बिल्कुल सही है। यहां के ब्रह्मा मंदिर और पवित्र पुष्कर झील के पास बैठकर आप आत्मचिंतन कर सकते हैं। पुष्कर मेले का अनुभव भी अनोखा होता है। यहां की गलियों में घूमना और स्थानीय व्यंजनों का आनंद लेना आपकी यात्रा को खास बनाएगा।
लेह-लद्दाख
भारत में लेह-लद्दाख ऐसी जगह है जो सभी घूमने वाले के लिस्ट में सबसे ऊपर होता है। यह जगह कई लोगों का ड्रीम प्लेस है। हल्की हवाओं के साथ रोड पर बाइक चलाना, लोकल लोगों के साथ समय बिताना, ट्रेकिंग पर जाना और अडवेंचरस जर्नी में पहाड़ों पर स्वतंत्र होना आपको सबसे अलग अनुभव देता है।
