A composite image of Namgya C. Khampa, an Indian diplomat. The main photo shows her standing at a glass podium, speaking into a microphone while wearing a red and teal patterned sari and black-rimmed glasses. In the top right corner, a circular inset shows a close-up profile of her wearing a light mint green traditional outfit and gesturing with her hand during a conversation.
A composite image of Namgya C. Khampa, an Indian diplomat. The main photo shows her standing at a glass podium, speaking into a microphone while wearing a red and teal patterned sari and black-rimmed glasses. In the top right corner, a circular inset shows a close-up profile of her wearing a light mint green traditional outfit and gesturing with her hand during a conversation.

Summary: ट्रंप के गाजा ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में ऑब्जर्वर के तौर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली नामग्या सी खम्पा कौन हैं?

गाजा पट्टी के पुनर्निर्माण को लेकर अमेरिका की पहल पर हुई ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की पहली बैठक में भारत ऑब्जर्वर के तौर पर शामिल हुआ। इस बैठक में भारत की ओर से नामग्या खंपा मौजूद रहीं, जो इस समय वॉशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास में उपराजदूत के पद पर काम कर रही हैं।

Namgya C. Khampa: गाजा पट्टी के पुनर्निर्माण के लिए अमेरिका की पहल पर हुई ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की पहली बैठक में भारत ऑब्जर्वर के तौर पर शामिल हुआ। भारत ने अभी इस पहल में औपचारिक रूप से जुड़ने का अंतिम फैसला नहीं लिया है, लेकिन दुनिया के सामने अपनी मौजूदगी जरूर दर्ज कराई। इस बैठक में भारत की ओर से भारतीय विदेश सेवा की वरिष्ठ अधिकारी नामग्या सी खम्पा ने हिस्सा लिया, जो इस समय वॉशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास में अहम जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उनका लंबा कूटनीतिक अनुभव भारत की विदेश नीति को भी मजबूत बनाता है। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि नामग्या सी खम्पा कौन हैं और उन्होंने अब तक क्या-क्या हासिल किया है, तो आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं।

नामग्या सी खम्पा साल 2000 बैच की भारतीय विदेश सेवा (IFS) की सीनियर अधिकारी हैं। इस समय वह अमेरिका में भारत की उपराजदूत के तौर पर काम कर रही हैं। जब वहां भारतीय राजदूत मौजूद नहीं होते, तब वही भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं और दोनों देशों से जुड़े जरूरी काम संभालती हैं। उन्होंने इंटरनेशनल रिलेशंस में मास्टर्स और एमफिल की पढ़ाई की है, इसलिए उन्हें विदेश नीति और दुनिया के बड़े मुद्दों की अच्छी समझ है।

अमेरिका में तैनाती से पहले नामग्या सी खम्पा केन्या में भारत की उच्चायुक्त रह चुकी हैं। नैरोबी में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने केवल द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत नहीं किया, बल्कि समानांतर रूप से सोमालिया में भारत की राजदूत की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभाली। यह जिम्मेदारी किसी भी राजनयिक को तभी दी जाती है जब उसके अनुभव और नेतृत्व क्षमता पर पूरा भरोसा हो।

केन्या से पहले वह नेपाल की राजधानी काठमांडू में भारत की उपराजदूत रह चुकी हैं। नेपाल भारत का महत्वपूर्ण पड़ोसी देश है, इसलिए वहां की तैनाती बेहद संवेदनशील मानी जाती है। इसके अलावा वह दो अलग-अलग समय पर चीन में भी तैनात रहीं और बीजिंग स्थित भारतीय मिशन का हिस्सा बनीं। चीन जैसे वैश्विक शक्ति केंद्र में काम करने का अनुभव किसी भी राजनयिक के करियर को नई गहराई देता है।

2009 से 2013 के बीच नामग्या सी खम्पा संयुक्त राष्ट्र में न्यूयॉर्क स्थित भारत के स्थायी मिशन में तैनात रहीं। इस दौरान उन्होंने दुनिया से जुड़े बड़े मुद्दों पर भारत की बात मजबूती से रखी। उन्हें यूएन की एक अहम कमेटी ACABQ का सदस्य चुना गया, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। इसके अलावा उन्होंने UNDP और UNFPA के एग्जिक्यूटिव बोर्ड में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया।

नामग्या सी खम्पा ने भारत में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। 2016 से 2018 के बीच वह प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्यरत रहीं, जहां उन्होंने नीतियों से जुड़े महत्वपूर्ण काम किए। इसके अलावा विदेश मंत्रालय में रहते हुए उन्होंने अमेरिका, श्रीलंका और म्यांमार से जुड़े मामलों को संभाला और इन देशों के साथ भारत के रिश्ते मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाई।

Subscribe GL

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...