Overview:

नेटफ्लिक्स बिंज वॉच लिस्ट में कुछ बढ़िया शामिल करना चाहते हैं, तो नेटफ्लिक्स पर मौजूद 10 बेहतरीन आर्मी और वॉर ड्रामा फिल्में और सीरीज की खास लिस्ट पर नजर डाल सकते हैं। जिसमें साहस, देशभक्ति और वॉर की सच्ची कहानियां शामिल हैं।

Army Movies and Series on Netflix: आजकल दर्शक केवल रोमांस और कॉमेडी तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि वे ऐसे कंटेंट की तलाश में रहते हैं जिसमें रोमांच, सस्पेंस और ह्यूमन इमोशंस भी शामिल हों। ऐसे में इस समय नेटफ्लिक्स पर कई ऐसी फिल्में और सीरीज उपलब्ध हैं, जो आर्मी के जवानों की जिंदगी और जंग के मैदान के संघर्षों को बेहद खूबसूरती से दर्शाती हैं। इनमें सच्ची घटनाओं पर आधारित कहानियाँ भी शामिल हैं, जो न केवल एंटरटेनमेंट बल्कि हमें इतिहास और सैनिकों की कुर्बानियों से भी रूबरू कराती हैं। यहाँ हम आपके लिए 10 बेहतरीन आर्मी-फोकस्ड ड्रामा फिल्में और सीरीज लेकर आए हैं, जिन्हें देखने के बाद आपके दिल में सैनिकों के प्रति सम्मान और भी गहरा हो जाएगा।

10.टफेस्ट फोर्सेस ऑन अर्थ (2024)

YouTube video

टफेस्ट फोर्सेस ऑन अर्थ Netflix की ओरिजिनल सीरीज है, जिसमें दुनिया की सबसे कठिन और खतरनाक स्पेशल फोर्सेस को दिखाया गया है। इस बेहतरीन सीरीज में अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य देशों की आर्मी यूनिट्स शामिल हैं। जिसके हर एपिसोड में उनकी ट्रेनिंग, रणनीति और खतरनाक मिशनों को करीब से दिखाया जाता है। इसमें यह साफ झलकता है कि इन फोर्सेस का हर जवान सिर्फ सैनिक नहीं बल्कि एक इंसान की सीमाओं से परे जाकर लड़ने वाला स्पेशल योद्धा है।

निर्देशक – नेटफ्लिक्स ओरिजिनल

अभिनीत – एंड्रयू यंगहस्बैंड और विभिन्न स्पेशल फोर्सेज

IMDb Rating – 6.2

Grehlakshmi Rating

Rating: 4 out of 5.

कहाँ देखें –नेटफ्लिक्स

9.जारहेड (2005)

YouTube video

सैम मेंडेस द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जारहेड’ गल्फ वॉर (1990-91) की पृष्ठभूमि पर बनी है। कहानी अमेरिकी मरीन सैनिकों पर फोकस करती है, जिन्हें रेगिस्तान में तैनात किया जाता है। इसमें दिखाया गया है कि युद्ध के मैदान में दुश्मन से लड़ना ही मुश्किल नहीं होता, बल्कि खाली इंतजार, ऊब और मानसिक तनाव भी सैनिकों को तोड़ देता है। फिल्म युद्ध की मनोवैज्ञानिक सच्चाई और सैनिकों की व्यक्तिगत जिंदगी पर पड़ने वाले असर को बेहतरीन ढंग से सामने रखती है।

निर्देशक – सैम मेंडेस

अभिनीत – जेक गिलेनहाल, जेमी फॉक्स, पीटर सर्सगार्ड

IMDb Rating – 6.5

Grehlakshmi Rating

Rating: 4 out of 5.

कहाँ देखें –नेटफ्लिक्स

8.द सिक्स ट्रिपल एट (2024)

YouTube video

फिल्म ‘द सिक्स ट्रिपल एट’ सेकंड वर्ल्ड वॉर की असली घटना पर आधारित है। इसमें अमेरिकी आर्मी की ऑल-ब्लैक महिला बटालियन “6888th Central Postal Directory Battalion” की कहानी है। जब युद्ध के दौरान लाखों पत्र सैनिकों तक नहीं पहुँच पा रहे थे, तब इस यूनिट ने दिन-रात मेहनत करके लाखों चिट्ठियाँ सही समय पर डिलीवर कीं। ये सिर्फ पत्र नहीं थे, बल्कि सैनिकों के लिए हिम्मत और उम्मीद की किरण थे। फिल्म महिलाओं की शक्ति, उनकी मेहनत और योगदान को शानदार तरीके से सलाम करती है।

निर्देशक – टायलर पेरी

अभिनीत – केरी वाशिंगटन, ओपरा विनफ्रे, सूज़न सारंडन

IMDb Rating – 6.7

Grehlakshmi Rating

Rating: 4 out of 5.

कहाँ देखें –नेटफ्लिक्स

7.अनब्रोकन (2014)

YouTube video

एंजेलिना जोली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘अनब्रोकन’ एथलीट से सैनिक बने लुई जाम्पेरिनी की सच्ची कहानी है। लुई सेकंड वर्ल्ड वॉर में अमेरिकी एयरफोर्स का हिस्सा थे। एक मिशन के दौरान उनका विमान समुद्र में गिर जाता है और वह 47 दिन तक समुद्र में भटकते रहते हैं। इसके बाद उन्हें जापानी सेना पकड़ लेती है और युद्ध कैम्प में अमानवीय यातनाएँ दी जाती हैं। यह कहानी जज्बे, साहस और एक इंसान की इच्छाशक्ति को दर्शाती है। जिसे आपको जरूर देखना चाहिए।

निर्देशक – एंजेलिना जोली

अभिनीत – जैक ओ’कोनेल, डोमनल ग्लीसन, मियावी

IMDb Rating – 7.2

Grehlakshmi Rating

Rating: 4 out of 5.

कहाँ देखें –नेटफ्लिक्स

6.द सीज ऑफ जाडोटविल (2016)

YouTube video

1961 की असली घटना पर बनी फिल्म ‘द सीज ऑफ जाडोटविल’ में आयरलैंड की आर्मी यूनिट की कहानी दिखाई गई है। अफ्रीका के काँगो में तैनात 150 आयरिश सैनिकों ने 3000 विद्रोहियों का सामना किया। हथियार और संख्या दोनों में कमजोर होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। फिल्म में कर्नल पैट क्विनलान का किरदार सैनिकों की बहादुरी और रणनीति का प्रतीक है। यह कहानी आज भी आयरलैंड की आर्मी के लिए गर्व का विषय है और इसे देखकर दर्शक भी उनकी हिम्मत को सलाम करते हैं।

निर्देशक – रिची स्माइथ

अभिनीत – जेमी डॉर्नन, गिलियन एंडरसन, मार्क स्ट्रॉन्ग

IMDb Rating – 7.2

Grehlakshmi Rating

Rating: 5 out of 5.

कहाँ देखें –नेटफ्लिक्स

5.बीस्ट्स ऑफ नो नेशन (2015)

YouTube video

कैरी फुकुनागा द्वारा निर्देशित यह फिल्म अफ्रीका के एक अज्ञात देश में गृहयुद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी है। इसमें एक छोटे बच्चे “अगू” की कहानी दिखाई गई है, जो अपने परिवार से बिछड़ जाता है और विद्रोही सैनिकों द्वारा चाइल्ड सोल्जर बना दिया जाता है। इद्रिस एल्बा का बेहतरीन और खौफनाक किरदार ‘कमांडेंट’ बच्चे को जंग के मैदान में ढकेल देता है। यह फिल्म मासूमियत के खो जाने और युद्ध से पैदा हुई पीढ़ी की पीड़ा को बेहद गहराई से दिखाती है।

निर्देशक – कैरी जोजी फुकुनागा

अभिनीत – इद्रिस एल्बा, अब्राहम अट्टाह

IMDb Rating – 7.7

Grehlakshmi Rating

Rating: 5 out of 5.

कहाँ देखें –नेटफ्लिक्स

4.द गाजी अटैक (2017)

YouTube video

भारत की पहली अंडरवाटर वॉर फिल्म, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध की सच्ची घटना पर आधारित है। कहानी भारतीय नौसेना की पनडुब्बी आईएनएस करंज और पाकिस्तानी सबमरीन पीएनएस गाजी की टक्कर पर केंद्रित है। फिल्म में देशभक्ति, रणनीति और नौसेना की बहादुरी को रोमांचक अंदाज में पेश किया गया है। राणा दग्गुबाती और के के मेनन जैसे कलाकारों की एक्टिंग इस फिल्म को और भी असरदार बनाती है। जिसे आप वीकेंड पर पूरी फैमिली के साथ देख सकते हैं।

निर्देशक – संकल्प रेड्डी

अभिनीत – राणा दग्गुबाती, के.के. मेनन, अतुल कुलकर्णी, तपसी पन्नू

IMDb Rating – 7.8

Grehlakshmi Rating

Rating: 5 out of 5.

कहाँ देखें –नेटफ्लिक्स

3.ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट (2022)

YouTube video

2022 में रिलीज हुई इस फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड मिल चुका है। जिसकी कहानी प्रथम विश्व युद्ध की है, जहाँ एक युवा जर्मन छात्र देशभक्ति के जोश में सेना में भर्ती हो जाता है। लेकिन जब वह फ्रंटलाइन पर पहुँचता है तो उसे जंग की असली तस्वीर नजर आती है- मौत, विनाश और बेगुनाह जिंदगियों का अंत। फिल्म का हर दृश्य युद्ध की क्रूरता और सैनिकों की मासूमियत को एक साथ सामने रखता है। इसे देखने के बाद आप समझेंगे कि युद्ध में जीतने से ज्यादा खोया क्या जाता है।

निर्देशक – एडवर्ड बर्गर

अभिनीत – फेलिक्स कैमरेर, अल्ब्रेख्ट शूच, आरोन हिलमर

IMDb Rating – 7.8

Grehlakshmi Rating

Rating: 5 out of 5.

कहाँ देखें –नेटफ्लिक्स

2.आर्टिकल 370 (2024)

YouTube video

हाल ही में आई फिल्म ‘आर्टिकल 370’ जम्मू-कश्मीर की संवेदनशील पृष्ठभूमि पर बनी है। जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह भारतीय सरकार और सुरक्षा बलों ने रणनीतिक तरीके से अनुच्छेद 370 को हटाया था। फिल्म में जासूसी, एक्शन और राजनीतिक ड्रामा के साथ-साथ भारतीय सेना की बहादुरी और मेहनत को भी दर्शाया गया है। यह फिल्म समकालीन इतिहास को समझने का एक रोमांचक और भावनात्मक जरिया है। जिसे आपको एक बार जरूर देखना चाहिए।

निर्देशक – आदित्य सुवेदि

अभिनीत – यामी गौतम, प्रियांशु चटर्जी, अरुण गोविल

IMDb Rating – 7.9

Grehlakshmi Rating

Rating: 5 out of 5.

कहाँ देखें –नेटफ्लिक्स

1.रेजिमेंट डायरीज (2018)

YouTube video

रेजिमेंट डायरीज एक भारतीय डॉक्यू-सीरीज है। जो भारतीय सेना की अलग-अलग रेजिमेंट्स की गौरवशाली कहानियाँ को सामने लाती है। इस सीरीज के हर एपिसोड में किसी रेजिमेंट का इतिहास, उनके युद्ध और उनके वीर सैनिकों की दास्तानें दिखाई जाती हैं। इसमें भारतीय आर्मी की परंपरा, अनुशासन और बलिदान को करीब से देखने का मौका मिलता है। यह सीरीज युवाओं में आर्मी के प्रति गर्व और प्रेरणा जगाती है। जिसे हर कोई एक बार जरूर देख सकता है।

निर्देशक – अर्नब चौधरी

अभिनीत – डॉक्यूमेंट्री आधारित – भारतीय सेना के रेजिमेंट के सैनिक

IMDb Rating – 8.7

Grehlakshmi Rating

Rating: 5 out of 5.

कहाँ देखें –नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज का नामरिलीज वर्षओटीटी प्लेटफॉर्मशैली (Genre)
ऑल क्वायट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट2022नेटफ्लिक्सयुद्ध ड्रामा, ऐतिहासिक
द सीज ऑफ जाडोटविल2016नेटफ्लिक्सयुद्ध, एक्शन
बीस्ट्स ऑफ नो नेशन2015नेटफ्लिक्सयुद्ध ड्रामा, थ्रिलर
जारहेड2005नेटफ्लिक्सयुद्ध, जीवनी आधारित ड्रामा
द सिक्स ट्रिपल एट2024नेटफ्लिक्सऐतिहासिक युद्ध ड्रामा
अनब्रोकन2014नेटफ्लिक्सजीवनी, युद्ध, प्रेरणादायक
रेजीमेंट डायरीज (सीरीज)2018नेटफ्लिक्सडॉक्यू-सीरीज, आर्मी
टफेस्ट फोर्सेज ऑन अर्थ (सीरीज)2023नेटफ्लिक्सडॉक्यू-सीरीज, एक्शन
द ग़ाज़ी अटैक2017नेटफ्लिक्सयुद्ध, थ्रिलर
आर्टिकल 3702024नेटफ्लिक्सराजनीतिक ड्रामा, एक्शन

FAQ | क्या आप जानते हैं

बीस्ट्स ऑफ नो नेशन (2015) फिल्म की कहानी किस विषय पर आधारित है?

यह फ़िल्म एक अफ्रीकी बच्चे की कहानी है, जो गृहयुद्ध के बीच जबरन बाल सैनिक बना दिया जाता है। इसमें युद्ध से प्रभावित मासूमियत और दर्द को दर्शाया गया है।

नेटफ्लिक्स पर सबसे लोकप्रिय आर्मी आधारित फिल्म कौन-सी है?

ऑल क्वायट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट (2022) नेटफ्लिक्स की सबसे चर्चित आर्मी फ़िल्मों में से एक है। इसने ऑस्कर अवॉर्ड भी जीता है और यह जंग की हकीकत को बेहद गहराई से दिखाती है।

क्या द सीज ऑफ जाडोटविल (2016) फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है?

हाँ, द सीज ऑफ जाडोटविल फिल्म 1961 की कांगो क्राइसिस पर आधारित है, जहाँ आयरलैंड के शांति सैनिकों ने सीमित संसाधनों के बावजूद बहादुरी से दुश्मनों का सामना किया।

अनब्रोकन का मुख्य किरदार किस पर आधारित है? 

यह फ़िल्म अमेरिकी एथलीट और सैनिक लुई ज़ैम्परिनी की असली कहानी पर आधारित है, जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान में कैद होने के बावजूद हार नहीं मानी।

द गाजी अटैक” किस घटना पर आधारित है?

“द गाजी अटैक” 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान हुई गाजी पनडुब्बी की रहस्यमयी घटना पर आधारित है।

टफेस्ट फोर्सेज ऑन अर्थ (2023) सीरीज की खासियत क्या है?

टफेस्ट फोर्सेज ऑन अर्थ, डॉक्यू-सीरीज दुनिया की सबसे खतरनाक और शक्तिशाली स्पेशल फोर्सेज के प्रशिक्षण और ऑपरेशन्स को रियल फॉर्मेट में दिखाती है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...