Netflix Movie
Netflix Bollywood Movie For Family Binge

Overview:

फैमिली मूवी नाइट की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये टॉप 10 बॉलीवुड फिल्में आपकी बिंज वॉच लिस्ट में जरूर होनी चाहिए। आइए, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इमोशन, ड्रामा, कॉमेडी और एक्शन से भरपूर 10 बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट जानते हैं।

Netflix Bollywood Movie For Family Binge: फैमिली के साथ बिताया गया वक्त सबसे खास होता है। खासकर जब पूरा परिवार एक साथ मिलकर कोई खास काम करे या कोई अच्छी फिल्म देखे, तो वे पल और भी ज्यादा यादगार बन जाते हैं। आजकल OTT प्लेटफॉर्म्स के चलते घर बैठे अच्छी फिल्मों को एंजॉय करना काफी आसान हो गया है। इसलिए हम आपके लिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद बेहतरीन हिंदी फिल्मों की एक लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आप घर बैठे फैमिली के साथ आराम से देख सकते हैं। लिस्ट में कॉमेडी, इमोशन, ड्रामा और एक्शन से भरपूर 10 बेहतरीन फिल्में हैं। जिन्हें आप अपनी नेटफ्लिक्स बिंज वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। आइए नेटफ्लिक्स बिंज वॉच लिस्ट पर नजर डालते हैं।

10.जवान (2023)

YouTube video

शाहरुख खान स्टारर फिल्म जवान एक्शन और खूबसूरत सोशल मैसेज का शानदार मेल है। फिल्म में शाहरुख दो भूमिकाओं में नजर आते हैं, जिसमें एक जवान सैनिक और एक आम आदमी, जो भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ लड़ता है। फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन, राजनीतिक व्यंग्य और परिवार के मूल्यों का सुंदर मिश्रण मौजूद है। ऐसे में ये फिल्म एंटरटेनमेंट के साथ-साथ देख के सिस्टम के बारे में सोचने पर भी मजबूर कर देती है।

निर्देशक – एटली

अभिनीत – शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, रिद्धि डोगरा, नयनतारा

IMDb Rating – 7.0

Grehlakshmi Rating

Rating: 3.5 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

9.ये जवानी है दीवानी (2013)

YouTube video

बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर फिल्मों में से एक ये जवानी है दीवानी चार दोस्तों की कहानी है। जिनमें से हर कोई अपनी जिंदगी, प्यार और करियर को लेकर अलग-अलग सोच रखता है। जिसमें रणबीर कपूर का किरदार ‘बनी’ ट्रैवल और फ्रीडम में विश्वास करता है, जबकि दीपिका पादुकोण यानी ‘नैना’ शांत और पढ़ाकू होती है। फिल्म में दोस्ती, रोमांस और सेल्फ लव को खूबसूरती से दिखाया गया है। युवा दर्शकों के साथ-साथ माता-पिता के लिए भी ये फिल्म कई जरूरी संदेश देती है।

निर्देशक – अयान मुखर्जी

अभिनीत – रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर, कल्की कोचीन

IMDb Rating – 7.3

Grehlakshmi Rating

Rating: 4 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

8.मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे (2023)

YouTube video

मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे एक भारतीय मां की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसकी बच्चों की कस्टडी नॉर्वे सरकार छीन लेती है। ये फिल्म रानी मुखर्जी का जबरदस्त अभिनय के साथ कोर्टरूम ड्रामा और मां के संघर्ष को इतनी प्रभावशाली तरीके से पेश करती है, कि दर्शक भावुक हुए बिना नहीं रह पाते हैं। यह फिल्म मातृत्व की ताकत और सिस्टम से लड़ने की जिद का खूबसूरत मिश्रण है। जिसे आपको अपने परिवार के साथ जरूर देखना चाहिए।

निर्देशक – आशिमा छिब्बर

अभिनीत – रानी मुखर्जी, जिम सर्भ, नीना गुप्ता, संग्राम सिंह

IMDb Rating – 7.3

Grehlakshmi Rating

Rating: 4 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

7.छावा (2025)

YouTube video

2025 की सबसे हिट फिल्मों में से एक छावा मराठा इतिहास पर आधारित है, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज की वीरता और बलिदान को दर्शाया गया है। फिल्म में युद्ध, कूटनीति, और संस्कृति के अनेक रंग देखने को मिलते हैं। हिस्टोरिकल तथ्यों और भावनाओं का खूबसूरत मेल इसे फैमिली ऑडियंस के लिए एक परफेक्ट चॉइस बनाता है। फिल्म में विक्की कौशल की दमदार एक्टिंग को खूब सराहा गया है।

निर्देशक – लक्ष्मण उटेकर

अभिनीत – विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना

IMDb Rating – 7.3

Grehlakshmi Rating

Rating: 5 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

6.भूल भुलैया (2007)

YouTube video

बॉलीवुड की बेस्ट फिल्मों में से एक भूल भुलैया एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। जिसमें अक्षय कुमार एक मनोवैज्ञानिक डॉक्टर की भूमिका में हैं जो एक पुराने हवेली में घट रही रहस्यमयी घटनाओं की जांच करता है। कहानी में सस्पेंस, हंसी और हल्का डर, सबकुछ शामिल है। विद्या बालन की जबरदस्त एक्टिंग इस फिल्म को एक अलग स्तर पर ले जाती है। फैमिली एंटरटेनमेंट के साथ-साथ ये फिल्म मेंटल हेल्थ जैसे मुद्दों को भी छूती है। जिसे आप जरूर देख सकते हैं।

निर्देशक – प्रियदर्शन

अभिनीत – अक्षय कुमार, विद्या बालन, शाइनी आहूजा, अमीषा पटेल

IMDb Rating – 7.5

Grehlakshmi Rating

Rating: 4 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

5.संजू (2018)

YouTube video

राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म संजू बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित है। जिसमें रणबीर कपूर ने संजय दत्त की भूमिका में शानदार अभिनय किया है। फिल्म में उनकी बॉलीवुड से लेकर जेल यात्रा, ड्रग्स की लत और पिता के साथ संबंधों तक की कहानी को दर्शाया गया है। यह फिल्म बताती है कि एक इंसान कैसे गलतियों से सीखकर अपनी जिंदगी को बदल सकता है। ऐसे ने संजू फैमिली के साथ देखने के लिए बढ़िया और प्रेरणादायक ऑप्शन है।

निर्देशक – राजकुमार हिरानी

अभिनीत – रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, मनीषा कोइराला, सुनील दत्त, विक्की कौशल, परेश रावल

IMDb Rating – 7.6

Grehlakshmi Rating

Rating: 4.5 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

4.कल हो ना हो (2003)

YouTube video

‘कल हो ना हो’ एक रोमांटिक-कॉमेडी-ड्रामा है जो जिंदगी के असली मतलब और प्यार की अहमियत को दर्शाती है। फिल्म में शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा का लव ट्रायंगल है। जिसकी खूबसूरत कहानी दिल को छू लेने वाली है। फिल्म में दोस्ती, परिवार, बलिदान और जिंदगी को पूरी तरह से जीने का संदेश खूबसूरती से पिरोया गया है। इसे देखकर न केवल आंखें नम होती हैं, बल्कि दिल मुस्कुरा उठता है।

निर्देशक – निखिल आडवाणी

अभिनीत – शाहरुख खान, सैफ अली खान, प्रीति जिंटा, जया बच्चन

IMDb Rating – 7.9

Grehlakshmi Rating

Rating: 3.5 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

3.बजरंगी भाईजान (2015)

YouTube video

सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान एक भारतीय भक्त ‘बजरंगी’ यानी पवन कुमार चतुर्वेदी की कहानी है, जो पाकिस्तान की एक गूंगी बच्ची ‘शाहिदा’ को उसके घर वापस पहुंचाने का संकल्प लेता है। कहानी में दिल को छू लेने वाले दृश्य, मानवता की मिसाल और भारत-पाक संबंधों की पृष्ठभूमि में एक भावनात्मक यात्रा को दर्शाया गया है। फिल्म हर उम्र के दर्शकों के लिए बेस्ट है और पारिवारिक मूल्यों को मजबूती से पेश करती है। आप इसे फैमिली के साथ जरूर एंजॉय कर सकते हैं।

निर्देशक – कबीर खान

अभिनीत – सलमान खान, करीना कपूर खान, हर्षाली मल्होत्रा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी

IMDb Rating – 8.1

Grehlakshmi Rating

Rating: 5 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

2.पीके (2014)

YouTube video

आमिर खान की फिल्म पीके एक एलियन की कहानी है जो धरती पर आता है और इंसानी व्यवहार, धर्म और सामाजिक मान्यताओं को देखकर समझने की कोशिश करता है। फिल्म में आमिर खान द्वारा निभाया गया पीके का किरदार सीधा-सादा होता है। जो बेहद गूढ़ सवाल पूछता है और धार्मिक अंधविश्वासों और रूढ़ियों को सबके सामने लाता है। फिल्म ह्यूमर, इमोशन और समाज पर तीखी टिप्पणी का संतुलित मिश्रण है, जिसे फैमिली के साथ देखने का अनुभव दिलचस्प होगा।

निर्देशक – राजकुमार हिरानी

अभिनीत – आमिर खान, अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत

IMDb Rating – 8.1

Grehlakshmi Rating

Rating: 5 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

1.लापता लेडीज (2023)

YouTube video

किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म लापता लेडीज दो नवविवाहित लड़कियों की कहानी है, जो शादी के बाद ट्रेन में गुम हो जाती हैं। ग्रामीण भारत की पृष्ठभूमि में महिलाओं की पहचान, स्वतंत्रता और पितृसत्तात्मक सोच के बीच यह फिल्म एक मजेदार लेकिन संवेदनशील कहानी को खूबसूरती से बुनती है। इसमें व्यंग्यात्मक टोन के साथ-साथ मजबूत सामाजिक संदेश मौजूद है, जिसे परिवार के साथ बैठकर एंजॉय किया जा सकता है।

निर्देशक – किरण राव

अभिनीत – प्रतिभा रांटा, नीतांशी गोयल, स्पर्श श्रीवास्तव, रवि किशन

IMDb Rating – 8.3

Grehlakshmi Rating

Rating: 5 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

फिल्म का नामरिलीज वर्षजॉनरOTT प्लेटफॉर्म
बजरंगी भाईजान2015ड्रामा, कॉमेडीनेटफ्लिक्स
पीके2014कॉमेडी, ड्रामानेटफ्लिक्स
भूल भुलैया2007हॉरर, कॉमेडीनेटफ्लिक्स
ये जवानी है दीवानी2013रोमांस, ड्रामानेटफ्लिक्स
संजू2018बायोग्राफिकल, ड्रामानेटफ्लिक्स
जवान2023एक्शन, थ्रिलरनेटफ्लिक्स
लापता लेडीज2024ड्रामा, सोशल सटायरनेटफ्लिक्स
छावा2024ऐतिहासिक, ड्रामानेटफ्लिक्स
कल हो ना हो2003रोमांस, ड्रामानेटफ्लिक्स
मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे2023बायोग्राफिकल, ड्रामानेटफ्लिक्स

FAQ | क्या आप जानते हैं

बजरंगी भाईजान किस प्रकार की फिल्म है और क्या इसे बच्चे देख सकते हैं?

बजरंगी भाईजान एक इमोशनल और फैमिली ड्रामा फिल्म है। इसमें बच्चों के लिए कोई आपत्तिजनक दृश्य नहीं हैं, इसलिए यह बच्चों और पूरे परिवार के साथ देखी जा सकती है।

भूल भुलैया डरावनी फिल्म है या कॉमेडी?

भूल भुलैया एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इसमें हल्के-फुल्के डरावने पल हैं लेकिन साथ में काफी हास्य भी है, जिससे यह फैमिली के साथ देखने योग्य है।

जवान फिल्म में क्या खास है और क्या इसे फैमिली के साथ देखा जा सकता है? 

जवान एक हाई-एक्शन फिल्म है जिसमें सामाजिक संदेश भी है। इसमें कुछ हिंसक दृश्य हो सकते हैं, लेकिन सामान्य तौर पर इसे बड़े बच्चों और वयस्कों के साथ देखा जा सकता है।

लापता लेडीज किस मुद्दे पर आधारित है?

लापता लेडीज, महिलाओं की स्वतंत्रता, पहचान और सामाजिक पितृसत्ता जैसे विषयों पर व्यंग्यात्मक और संवेदनशील ढंग से आधारित है। यह सोचने पर मजबूर करती है और फैमिली के लिए एक अच्छा विकल्प है।

‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ सच्ची घटना पर आधारित है या काल्पनिक?

‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे एक सच्ची घटना पर आधारित है जिसमें एक भारतीय मां ने नॉर्वे सरकार के खिलाफ अपने बच्चों की कस्टडी के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी थी।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पत्रकारिता में स्नातक...