Home Remedies to Get Rid of Ants
Home Remedies to Get Rid of Ants

Overview:मानसून में चींटियों से पाएं छुटकारा, घरेलू और प्राकृतिक उपायों से

बरसात में चींटियों से छुटकारा पाना मुश्किल लग सकता है, लेकिन यदि आप थोड़ी सी समझदारी दिखाएं और दादी-नानी के इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं, तो बिना किसी हानिकारक केमिकल के आप घर को साफ-सुथरा और सुरक्षित बनाए रख सकते हैं।

Dadi-Home Remedies to Get Rid of Ants: बरसात का मौसम अपने साथ ठंडक, हरियाली और सुकून लेकर आता है, लेकिन इसी मौसम में नमी और गीलेपन की वजह से चींटियों का घर में घुस आना भी आम हो जाता है। खासकर किचन और बाथरूम जैसी जगहें इनका पसंदीदा अड्डा बन जाती हैं। बाजार में मिलने वाले कीटनाशक भले ही असरदार हों, लेकिन वे हमारी सेहत और बच्चों के लिए खतरनाक भी साबित हो सकते हैं। ऐसे में दादी-नानी के पुराने घरेलू उपाय न सिर्फ सुरक्षित हैं, बल्कि लंबे समय से कारगर भी साबित होते आए हैं।

हींग का चमत्कारिक असर

Amazing effects of asafoetida
Amazing effects of asafoetida

हींग सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाती, बल्कि चींटियों को भगाने में भी कारगर होती है। एक कप पानी में थोड़ा-सा हींग घोलकर उसे उस जगह छिड़कें जहां चींटियां अक्सर दिखाई देती हैं। हींग की तेज़ गंध से चींटियां दूर भागती हैं।

नींबू और संतरे के छिलके का प्रयोग

नींबू या संतरे के छिलके को पानी में उबालकर एक स्प्रे तैयार करें। इस मिश्रण को चींटियों की लाइन या कोनों में छिड़कें। खट्टे फलो की खुशबू और अम्लीय गुण चींटियों को वहाँ टिकने नहीं देते।

बेकिंग सोडा और चीनी का मिश्रण

चीनी चींटियों को आकर्षित करती है और बेकिंग सोडा उन्हें मारने में मदद करता है। दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर घर के कोनों में रखें। ये उपाय विशेष रूप से उन जगहों पर कारगर होता है जहाँ चींटियों का जमावड़ा होता है।

लौंग और तेजपत्ता का उपयोग

लौंग और तेजपत्ता की महक चींटियों को पसंद नहीं आती। इन दोनों को उस स्थान पर रखें जहाँ चींटियां आती हैं। यह एक सौम्य लेकिन असरदार उपाय है, जो लंबे समय तक काम करता है।

सिरका और पानी का स्प्रे

सिरका यानी विनेगर को पानी में मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें। इसे खिड़की, दरवाज़ों और स्लैब पर छिड़कें। सिरके की गंध चींटियों की दिशा भ्रमित करती है और उन्हें वापस लौटने से रोकती है।

हल्दी का घरेलू प्रयोग

हल्दी सिर्फ एंटीसेप्टिक नहीं बल्कि एक नैचुरल रिपेलेंट भी है। चींटियों की लाइन पर हल्दी छिड़क दें, इससे वे वहीं से मुड़ जाएंगी। इसके अलावा ये घर के लिए भी एक सुरक्षित उपाय है।

खीरे के छिलकों का करें उपयोग

खीरे के छिलके खासकर कड़वे छिलके चींटियों को बिल्कुल नहीं भाते। इन्हें उन जगहों पर रखें जहाँ चींटियां बार-बार दिखाई देती हैं। यह उपाय पूरी तरह प्राकृतिक है और बच्चों के लिए भी सुरक्षित है।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...