Bigg Boss OTT 2 Chandrika gera dixit husband is having an affair with another woman Vada Pav girl reveals chat
Bigg Boss OTT 2 Chandrika gera dixit husband is having an affair with another woman Vada Pav girl reveals chat

Overview: बिग-बॉस ओटीटी 2 की चंद्रिका के पति का है दूसरी महिला संग अफेयर!

चंद्रिका ने अपने पति युगम गेरा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और धोखेबाजी के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सबूत भी शेयर किए।

Bigg Boss OTT 2 Chandrika Gera Dixit Husband is Having an Affair: दिल्ली की सड़कों पर वड़ा पाव का ठेला लगाकर अपनी किस्मत बदलने वाली चंद्रिका दीक्षित को दुनिया ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से जानती है। चंद्रिका आज एक ऐसी चौराहे पर खड़ी हैं जहां मसालेदार स्वाद नहीं बल्कि आंसुओं का सैलाब है। सोशल मीडिया पर सबको अपने तेवरों से कायल करने वाली चंद्रिका इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे कड़वे सच से जूझ रही हैं। उन्होंने हाल ही में एक ऐसा वीडियो साझा किया है जिसे देख उनके चाहने वालों का दिल टूट गया है।

चंद्रिका ने लगाए पति पर धोखे के इल्जाम

चंद्रिका ने अपने पति युगम गेरा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और धोखेबाजी के गंभीर आरोप लगाए हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए करीब डेढ़ मिनट के इस वीडियो में वह वैसी बिल्कुल नहीं लग रही थीं जैसी वो अक्सर अपने व्लॉग्स में दिखती हैं। वहां कोई आत्मविश्वास भरा चेहरा नहीं, बल्कि एक टूटी हुई पत्नी और मां थी जो फूट-फूटकर रो रही थी।

चंद्रिका ने साझा किया दर्द

चंद्रिका ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि पिछले दो महीनों से उनके घर की स्थिति नर्क जैसी बनी हुई है। उन्होंने सिसकते हुए कहा, “मैं दुनिया को क्या दिखाऊं? अपने घर के कलेश? मैं दो महीने से सब सह रही थी, काम भी कर रही थी, घर और बच्चा भी संभाल रही थी। लेकिन आप पीछे ये सब कर रहे हैं? जो लड़की साये की तरह आपके साथ रही, उसके प्यार की कोई कीमत नहीं? मेरे सिर की नसें फटने को तैयार हैं।”

सबूतों के साथ दी खुली चुनौती

यह मामला सिर्फ जुबानी आरोपों तक सीमित नहीं रहा। चंद्रिका ने वीडियो में अपने पति की कुछ संदिग्ध तस्वीरें और चैट के स्क्रीनशॉट्स भी साझा किए हैं। उन्होंने कैप्शन में साफ शब्दों में लिखा, ‘सबूत मेरे पास भी हैं।’ यह एक स्पष्ट चेतावनी थी कि अगर पानी सिर के ऊपर गया, तो वह सच को सरेआम करने में पीछे नहीं हटेंगी। उनके इस कदम ने पूरे इंटरनेट पर खलबली मचा दी है। लोग हैरान हैं कि जो युगम अक्सर उनके वीडियो में एक सपोर्टिव पति के तौर पर नजर आते थे, उनके पीछे का चेहरा इतना अलग कैसे हो सकता है?

पति पर उठने लगे सवाल

एक तरफ जहां चंद्रिका के सपोर्ट में कमेंट्स की बाढ़ आ गई है, वहीं दूसरी तरफ पति युगम गेरा ने अभी तक रहस्यमयी चुप्पी साध रखी है। उनकी इस चुप्पी ने शक की सुई को और गहरा कर दिया है। लोग सोशल मीडिया पर लगातार उनसे जवाब मांग रहे हैं कि आखिर एक संघर्षशील महिला के साथ उन्होंने ऐसा व्यवहार क्यों किया?

संघर्ष की नींव पर खड़ा हुआ महल डगमगाया

चंद्रिका का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा। दिल्ली की सड़कों पर वड़ा पाव बेचते हुए वायरल होना और फिर सलमान खान के बड़े रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ तक पहुंचना, उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा था। उन्होंने अपनी छवि एक ‘फाइटर’ के रूप में बनाई थी। लेकिन आज वही फाइटर अपनी निजी जिंदगी की जंग में कमजोर पड़ती दिख रही है।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...