Amrapali Dubey expressed anger over CM Nitish Kumar hijab controversy saying give justice
Amrapali Dubey expressed anger over CM Nitish Kumar hijab controversy saying give justice

Overview: आम्रपाली दुबे ने सीएम नीतीश कुमार के हिजाब विवाद पर जाहिर किया गुस्सा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को वीडियो में एक कार्यक्रम के दौरान एक महिला डॉक्टर का हिजाब हटाते हुए देखा गया। जिससे खूब विवाद मचा था।

Amrapali Dubey Expressed Anger over CM Nitish Kumar Hijab Controversy: बिहार के सियासी और गलियारों में इन दिनों एक वीडियो ने काफी बवाल मचा रखा है, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक कार्यक्रम के दौरान एक महिला डॉक्टर का हिजाब हटाते हुए देखा गया। अब इस पूरे विवाद में भोजपुरी जगत की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की भी एंट्री हो गई है। आम्रपाली ने जिस बेबाकी से इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है, उसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। एक्ट्रेस मे इस मुद्दे पर इंसाफ की भी मांग की है। 

आम्रपाली दुबे ने की कार्रवाई की मांग

पटना पहुंचीं आम्रपाली दुबे से जब मीडियाकर्मियों ने इस हिजाब विवाद पर सवाल पूछा, तो उन्होंने किसी का पक्ष लेने के बजाय बड़ी संजीदगी से अपनी बात कही। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पहनावा पूरी तरह से किसी भी व्यक्ति की निजी पसंद का मामला है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि हर जगह की अपनी एक गरिमा होती है जिसका ख्याल रखा जाना चाहिए। आम्रपाली का कहना था कि अगर इस घटना से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है या किसी का अपमान हुआ है, तो इस मामले में ‘सटीक कार्रवाई’ होनी ही चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा, “इंसाफ सबको मिलना चाहिए और जिसे भी इसकी जरूरत है, मैं उम्मीद करती हूं कि उसे न्याय जरूर मिलेगा।”

आखिर क्या था पूरा विवाद?

यह पूरा मामला पटना के एक कार्यक्रम का है, जहां सीएम नीतीश कुमार आयुष डॉक्टरों को सर्टिफिकेट बांट रहे थे। इसी दौरान मंच पर एक महिला डॉक्टर पहुंचीं, जिन्होंने हिजाब पहना था। मीडिया रिपोर्ट्स और वायरल वीडियो के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने महिला डॉक्टर के चेहरे से हिजाब को थोड़ा खींचा और उसे हटाने का इशारा किया। इस वाकये के बाद विपक्ष और आम जनता के बीच तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। लोगों का कहना है कि एक मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए किसी महिला के निजी पहनावे के साथ इस तरह का व्यवहार शोभा नहीं देता।

आम्रपाली दुबे का वर्क फ्रंट

विवादों से हटकर बात करें तो आम्रपाली दुबे इन दिनों अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर में हैं। उनके पास फिल्मों की एक लंबी लिस्ट है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आने वाले समय में वह इन फिल्मों में नजर आएंगी। एक्ट्रेस जल्दी ही फिल्म गबरू, वीर योद्धा महाबली, आयी मिलन की रात, निरहुआ चलल ससुराल 3, नागिन 2 और टीवी वाली बीवी में नजर आने वाली हैं। 

निरहुआ के साथ फिर जमाई जोड़ी

हाल ही में आम्रपाली और उनके पसंदीदा को-स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ का एक नया विवाह गीत ‘सेनुरवा महान’ रिलीज हुआ है। यह गाना शादियों के सीजन में काफी धूम मचा रहा है। इस भावुक और पारंपरिक गीत को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। अगर आप भी भोजपुरी संगीत के शौकीन हैं, तो इसे आम्रपाली के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। आम्रपाली दुबे का यह बयान दिखाता है कि वह सिर्फ परदे पर अभिनय ही नहीं करतीं, बल्कि सामाजिक मुद्दों पर अपनी स्पष्ट राय रखने का साहस भी रखती हैं। 

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...