भोजपुरी जगत की इन हसीनाओं ने अपने अफेयर से बटोरी हैं खूब सुर्खियां
भोजपुरी एक्ट्रेसेस अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। ऐसे में आज हम आपको उन भोजपुरी एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जो अपने अफेयर की वजह से काफी चर्चा में रही हैं।
Bhojpuri Affairs: आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह, मोनालिसा, काजल राघवानी और राखी त्रिपाठी जैसी भोजपुरी एक्ट्रेस आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। ये एक्ट्रेसेस अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से भी भोजपुरी जगत में काफी पसंद की जाती हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बलबूते खूब नाम कमाया है। यहां तक फैंस फॉलोइंग के मामले में भी कई भोजपुरी हसीनाएं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। वहीं कई भोजपुरी एक्ट्रेसेस अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। ऐसे में आज हम आपको उन भोजपुरी एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे, जो अपने अफेयर की वजह से काफी चर्चा में रही हैं।
यह भी देखे-आपके इन पसंदीदा क्रिकेटर्स के जीवन पर बन चुकी हैं फिल्में
Bhojpuri Affairs: आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव
सांसद व एक्टर दिनेश लाल यादव और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की जोड़ी की जोड़ी सुपरहिट जोड़ियों में से एक मानी जाती है। जब भी यह जोड़ी ऑन-स्क्रीन एक साथ नजर आती है तो फैंस इनके दीवाने हो जाते हैं। ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन आम्रपाली और दिनेश हमेशा एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि इन्होंने कभी ऑफिशियल नहीं की है।
श्वेता तिवारी और मनोज तिवारी
टीवी का जाना माना शो ‘कसौटी जिंदगी की’ फेम एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और बीजेपी नेता व एक्टर मनोज तिवारी के अफेयर की चर्चा एक समय में खूब सुर्खियां में हुआ करता था। बताया जाता है कि भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। हालांकि श्वेता और मनोज ने कभी भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल स्वीकार नहीं किया है। श्वेता तिवारी और मनोज तिवारी ने भोजपुरी इंडस्ट्री की कई फिल्मों में स्क्रीन शेयर किया है।
अक्षरा सिंह और पवन सिंह
धाकड़ एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और सुपरहिट एक्टर पवन सिंह के अफेयर की चर्चा एक समय पर खूब सुर्खियों में रहा है। दोनों ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया। लेकिन अब ये कपल एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन पवन सिंह ने अक्षरा सिंह को बिना बताए अचानक अपनी पत्नी नीलम से शादी कर ली। शादी की बात सुनने के बाद अक्षरा ने पवन से दूरी बना ली और दोनों अलग हो गए।
रवि किशन और नगमा
भोजपुरी एक्टर व सांसद रवि किशन और एक्ट्रेस नगमा भी अपने अफेयर के चलते खूब सुर्खियों में रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे को काफी लम्बे समय तक डेट किया था। नगमा से अपने प्यार का इजहार खुद रवि किशन ने किया था और ऑफिशियली भी उन्होंने इस बात को कबूला था। हालांकि इसके बाद रवि किशन और उनकी पत्नी के बीच काफी बहस भी हुई थी। फिलहाल नगमा और रवि अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं।
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी
इसी कड़ी में एक नाम खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस काजल राघवानी का भी आता है। ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों ही जगह इस जोड़ी को उनके फैन्स खूब पसंद करते हैं। दोनों के अफेयर के चर्चे अक्सर सुर्खियों में देखे जाते हैं। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते के बारें में खुलकर बात नहीं की।
