Paraffin Wax: सर्दियों में पैराफिन वैक्स मैनीक्योर हाथों की रूखी और फटी त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज कर उन्हें मुलायम, चमकदार और स्वस्थ बनाता है। यह ट्रीटमेंट ठंड के असर से बचाकर हाथों की नमी और प्राकृतिक चमक बनाए रखने का बेहतरीन तरीका है।
सर्दियों के मौसम में जहां ठंडी हवाएं हमारी त्वचा को रूखा और बेजान बना देती है, वहीं हाथों की त्वचा सबसे ज्यादा प्रभावित होती है। बार-बार हाथ धोने, कम पानी पीने और ठंडी हवा के असर से हथेलियां फटने लगती हैं, नाखूनों के आसपास की त्वचा सूखने लगती है और हाथों की चमक खो जाती है। ऐसे में पैराफिन वैक्स मैनीक्योर एक ऐसा सौंदर्य उपचार है जो न सिर्फ आपके हाथों को खूबसूरत बनाता है, बल्कि उन्हें गहराई से मॉइस्चराइज भी करता है। यह मैनीक्योर थैरेपी त्वचा को मुलायम, हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बनाने में बेहद कारगर साबित होती है।
1.पैराफिन वैक्स मैनीक्योर क्या है
1. पैराफिन वैक्स मैनीक्योर एक थर्मल ब्यूटी ट्रीटमेंट है, जिसमें एक विशेष प्रकार का पिघला हुआ वैक्स इस्तेमाल किया जाता है। यह वैक्स पूरी तरह से सुरक्षित और स्किनफ्रेंडली होता है।
2. इस प्रक्रिया में हाथों को पहले साफ किया जाता है, फिर उन्हें गर्म पैराफिन वैक्स में कुछ देर के लिए डुबोया जाता है। जब वैक्स ठंडा होता है, तो वह त्वचा पर एक मुलायम परत बनाता है जो अंदर तक नमी को सील कर देती है।
3. यह उपचार हाथों की त्वचा को न सिर्फ मॉइस्चर देता है, बल्कि डिटॉक्सिफाई (टॉक्सिन्स निकालने) और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में भी मदद करता है।
2. सर्दियों में पैराफिन वैक्स क्यों है जरूरी
1.सर्दियों के दौरान त्वचा से प्राकृतिक तेल (नेचुरल ऑयल) निकल जाते हैं जिससे त्वचा रूखी, खुरदुरी और बेजान दिखने लगती है।
2.ऐसे में पैराफिन वैक्स का गर्म असर त्वचा को डीप मॉइस्चराइजेशन देता है और हाथों
को तुरंत राहत पहुंचाता है।
3. यह हथेलियों में मौजूद ड्राई पैच और फटी त्वचा को ठीक करता है।
4. नाखूनों के आसपास की क्युटिकल्स को मुलायम बनाता है जिससे उन्हें ट्रिम करना
आसान हो जाता है।
5. यह हाथों की त्वचा को ठंड के असर से बचाकर प्राकृतिक मुलायम बनाए रखता है।
6. अगर आप चाहते हैं कि आपके हाथ सर्दियों में भी रेशमी और सुंदर दिखें, तो महीने में एक बार पैराफिन वैक्स मैनीक्योर जरूर करवाएं।
3.पैराफिन वैक्स मैनीक्योर के स्टेप्स- कैसे होता है यह ट्रीटमेंट
यह प्रक्रिया लगभग 30-40 मिनट में पूरी होती है और इसमें ये मुख्य स्टेप्स शामिल होते हैं-
क्लेंजिंग: सबसे पहले हाथों को गुनगुने पानी और सौम्य साबुन से साफ किया जाता है।
एक्सफोलिएशन: मृत त्वचा हटाने के लिए हल्का स्क्रब लगाया जाता है।
वैक्स एप्लीकेशन: पिघला हुआ पैराफिन वैक्स लगभग 50-55øसे. तक गर्म किया जाता है। हाथों को 2-3 बार इस वैक्स में डुबोया जाता है ताकि एक मोटी परत बन जाए।
रैपिंग: फिर हाथों को प्लास्टिक और टॉवल से ढक दिया जाता है ताकि गर्मी अंदर बनी रहे।
रिलैक्सेशन टाइम: लगभग 15-20 मिनट तक वैक्स को ऐसे ही रहने दिया जाता है। वैक्स हटाना और मॉइस्चराइज करना: जब वैक्स ठंडा हो जाता है तो उसे धीरे से उतारा जाता है और अंत में पौष्टिक क्रीम से मालिश की जाती है।
यह पूरा अनुभव बहुत सुकून देने वाला होता है और हाथों को ताजगी का एहसास कराता है।
4.पैराफिन वैक्स के फायदे- सिर्फ सौंदर्य नहीं, सेहत भी
1. पैराफिन वैक्स मैनीक्योर सिर्फ एक ब्यूटी ट्रीटमेंट नहीं, बल्कि यह थेरेपी की तरह काम
करता है।
2.यह ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे त्वचा में ऑक्सीजन और पोषण का प्रवाह
बेहतर होता है।
3. इसमें मौजूद प्राकृतिक तेल और वैक्स त्वचा की गहराई तक जाकर उसे पोषण देते
हैं।
4.यह मांसपेशियों की जकड़न और जोड़ों के दर्द से राहत देता है। इसलिए इसे थेरेप्यूटिक वैक्स ट्रीटमेंट भी कहा जाता है।
5. जो लोग कंप्यूटर या घर के कामों में ज्यादा हाथों का उपयोग करते हैं, उनके लिए यह उपचार हाथों को आराम और सुकून देता है।
6. नियमित रूप से कराने पर आपके हाथ हमेशा नरम, चमकदार और युवा दिखने वाले
बन सकते हैं।
5. किन लोगों को यह मैनीक्योर नहीं कराना चाहिए
हालांकि यह ट्रीटमेंट अधिकांश लोगों के लिए सुरक्षित है, लेकिन कुछ स्थितियों में सावधानी बरतनी चाहिए-

1.अगर आपके हाथों पर खुले घाव, जलन या संक्रमण है तो वैक्स ट्रीटमेंट से बचें।
2. जिन लोगों को त्वचा एलर्जी या अत्यधिक संवेदनशील त्वचा है, वे डॉक्टर की सलाह लें।
3. डायबिटीज या ब्लड सर्कुलेशन की समस्या वाले लोगों को विशेषज्ञ से परामर्श के बाद ही यह उपचार लेना चाहिए।
4. इससे त्वचा पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया या जलन से बचा जा सकता है।
6. घर पर पैराफिन वैक्स मैनीक्योर कैसे करे

अगर आप पार्लर नहीं जा सकतीं, तो थोड़ी तैयारी के साथ इसे घर पर भी किया जा
सकता है
1. मार्केट में उपलब्ध पैराफिन वैक्स किट खरीदें।
2. वैक्स को धीमी आंच पर पिघलाएं (कभी सीधे गैस पर न रखें)।
3. अपने हाथों को साफ और सुखा लें।
4. अब उन्हें धीरे-धीरे वैक्स में डुबोएं और बाहर निकालें, यह प्रक्रिया दो से तीन बार
करें ताकि मोटी परत बन जाए।
5. हाथों को प्लास्टिक और तौलिए से लपेटें, 15 मिनट बाद वैक्स हटाएं और क्रीम लगाकर हल्की मालिश करें।
6. इस आसान तरीके से आप घर बैठे ही पार्लर जैसा रिजल्ट पा सकती हैं।
डॉ. चांदनी जैन गुप्ता, (त्वचा विशेषज्ञ और सौंदर्य चिकित्सक, एलांटिस हेल्थकेयर,
लाजपत नगर, नई दिल्ली) से बातचीत पर आधारित
