Astro Tips For Mobile Wallpaper
Astro Tips For Mobile Wallpaper

Overview: मोबाइल वॉलपेपर पर भगवान की तस्वीर क्यों नहीं लगानी चाहिए?

वास्तु में स्पष्ट रूप से ये कहा गया है कि किसी भी जगह पर तब ही तस्वीर लगाई जानी चाहिए जब वहां शुद्धता और श्रद्धा भरपूर हो। अगर ऐसा नहीं होता है तो ये पाप माना जाता है।

Astro Tips for Mobile Wallpaper: आजकल के युग में सभी के पास स्मार्टफोन उपलब्ध है और हर कोई इसका इस्तेमाल करना अच्छे से जनता है। स्मार्टफोन रखने के साथ-साथ लोग इसके वॉलपेपर को भी लगातार अपडेट रखना पसंद करते हैं। कोई धार्मिक फोटो वॉलपेपर पर लगता है तो कोई पर्सनल लेकिन अधिकतर बड़े लोगों के फोन के वॉलपेपर पर आपको भगवान की तस्वीर ही देखने को मिलती है।

क्या भगवान की तस्वीर फोन के वॉलपेपर पर लगाना सही है? आज हम इसके बारे में बात करने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं ज्योतिष वॉलपेपर पर भगवान की तस्वीर को लगाने के बारे में और इसका जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है और क्या लाभ होता है उसके बारे में भी जानते हैं।

ज्योतिषों का मानना है कि फोन का वॉलपेपर लगाना सिर्फ एक शो और सजावट नहीं बल्कि ये वास्तविक जीवन पर भी प्रभाव डालता है। वॉलपेपर इंसान की व्यक्तित्व और मानसिक स्थिति को भी दर्शाता है। इसलिए व्यक्ति को हमेशा सोच समझ कर ही फोन के वॉलपेपर का चयन करना चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे ऐसा क्यों तो जानते है विस्तार से –

क्या कहती है एक्सपर्ट्स की राय?

Expert Opinion
Expert Opinion

मोबाइल का इस्तेमाल हम हर वक्त, हर समय, कभी भी और कही भी कर लेते हैं। आजकल के लोग तो इसके बाथरूम में भी अपने टाइमपास के लिए लेकर जानें लगे हैं जो अपवित्र जगह मानी जाती है। ऐसे में अगर फोन के वॉलपेपर पर भगवान या देवी देवताओं की तस्वीर होती है तो इससे उनका अपमान होता है। इतना ही नहीं इसकी वजह से ग्रह दोष भी लग जाता है जो जीवन में नकारात्मकता पैदा कर देता है। इतना ही नहीं इससे मानसिक स्थिति भी खराब होने लगती है। इसलिए इन तस्वीरों को फोन के वॉलपेपर पर लगाने से बचना चाहिए।

धार्मिक स्थल का फोटो लगाने से बचें

वॉलपेपर पर कभी भी मंदिर, मस्जिद या चर्च की तस्वीर नहीं लगाना चाहिए। ये इसलिए क्योंकि हम अक्सर फ़ोन को अपने साथ रखते हैं और दिनभर की दिनचर्या में हम ऐसी कई जगहों पर जाते हैं जो अपवित्र होती है। इस वजह से ये जीवन को मुश्किलों में डाल देता है। इसकी वजह से धार्मिक स्थलों का भी अपमान होता है और जीवन का सुख भी भंग होने लगता है।

देवी-देवताओं की तस्वीरें ना लगाएं

अक्सर लोग सोचते हैं फोन के वॉलपेपर पर देवी देवताओं की तस्वीर लगाएंगे तो जीवन की समस्याएं समाप्त होगी और दिन की शुरुआत भी अच्छे से होगी लेकिन वास्तव में ऐसा करने से इसका उल्टा ही प्रभाव जीवन पर देखने को मिलता है। ये जीवन की सही चाल को धीमी कर मुसीबतों को बुलावा देने का काम करता है। इसे ग्रह दोष भी जीवन पर लग जाता है। वास्तु में भी इसे गलत माना गया है। इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए।

वास्तु कारण

वास्तु शास्त्र के अनुसार वॉलपेपर पर भगवान, या फिर किसी देवी-देवताओं की तस्वीर लगाना सही नहीं माना गया है ये अशुभ माना जाता है। इसकी वजह से ग्रहों पर प्रभाव पड़ता है और जीवन समस्याओं से भर जाता है। इतना ही नहीं इसकी वजह से पूजा स्थलों की गरिमा भी भंग हो जाती है।

इसलिए हमेशा भगवान की तस्वीरों को घर के मंदिर या किसी पवित्र स्थान पर रखना चाहिए, मोबाइल स्क्रीन पर नहीं। वास्तु अनुसार ये भगवान की छवि का अपमान माना जाता है। बार-बार आने वाले नोटिफिकेशन और कॉल्स भी उस पवित्र तस्वीर की मर्यादा को भंग करते हैं।

जानकारी के मुताबिक, वास्तु में स्पष्ट रूप से ये कहा गया है कि किसी भी जगह पर तब ही तस्वीर लगाई जानी चाहिए जब वहां शुद्धता और श्रद्धा भरपूर हो। अगर ऐसा नहीं होता है तो ये पाप माना जाता है। दरअसल, मोबाइल पर तस्वीर लगाना अशुभ होता है क्योंकि उसका अपमान तो होता ही है साथ ही ये मानसिक अस्थिरता, आर्थिक रुकावट या पारिवारिक तनाव बनाने में मदद करता है।

ऐसे वॉलपेपर का करें फोन में इस्तेमाल

हमेशा लोगों को अपने फोन के वॉलपेपर पर सुन्दर दृश्यों, सूर्योदय, हल्के रंगों वाली तस्वीरों का प्रयोग करना चाहिए ये जीवन में सकारात्मकता लाने के साथ-साथ ग्रहों की स्थिति में भी सुधार करता है। साथ ही जीवन को भी सुन्दर और सौम्य बनाने में मदद करता है। इसलिए हमेशा गहरे रंग और भगवान की तस्वीरों को लगाने से बचना चाहिए।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...