Salman Khan gets emotional while talking about Dharmendra
Salman Khan gets emotional while talking about Dharmendra

धर्मेंद्र को याद कर सलमान की आंखें नम, फिनाले में गूँजा ‘ही-मैन’ का नाम

‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले में गौरव खन्ना की जीत का जश्न चल रहा था, लेकिन सलमान खान धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक हो उठे और उनकी याद में मंच पर रो पड़े। शो में प्रणित मोरे के एविक्शन के बाद टॉप-2 फाइनलिस्ट के रूप में गौरव और फरहाना सामने आए।

Salman Khan Breaks Down: बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले में जहाँ गौरव खन्ना की जीत का जश्न होना था, वहीं एक ऐसा पल भी आया जिसने पूरे माहौल को भावुक कर दिया। यह पल तब आया जब सलमान खान धर्मेंद्र को याद करते हुए अपनी भावनाओं पर काबू न रख सके। इस दौरान सलमान का गला भर आया, शब्द अटकने लगे और आँखें नम हो गईं। यह स्वाभाविक भी था, क्योंकि वे उस इंसान की बात कर रहे थे जिसने हमेशा सलमान को अपना ‘तीसरा बेटा’ कहा।

धरम जी अक्सर मुस्कुराते हुए कहते थे, “ये मेरा वो बेटा है, जो बिल्कुल मुझ पर गया है। धर्मेंद्र कई बार सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में नज़र आ चुके थे, और आज बिग बॉस 19 के फिनाले में सलमान उन्हें याद करते हुए बेहद भावुक हो गए।

शो में दिखाई धर्मेंद्र की झलकियाँ

‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र साहब का ज़िक्र उस समय हुआ जब प्रणित मोरे एविक्ट हुए। इसी के बाद शो को गौरव और फरहाना के रूप में अपनी टॉप-2 फाइनलिस्ट की जोड़ी मिली। फिनाले एपिसोड में सलमान खान ने धर्मेंद्र की बिग बॉस सेट पर बिताई गई यादों का एक क्लिप चलाया। वीडियो खत्म होते ही सलमान अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए।

धर्मजी जैसा कोई नहीं

नम आंखों के साथ उन्होंने कहा,:“हमने ही-मैन को खो दिया। हमने फ़िल्म इंडस्ट्री के सबसे अद्भुत इंसान को खो दिया। धर्मजी जैसा कोई नहीं है। उन्होंने बादशाह की तरह ज़िंदगी को जिया। उन्होंने हमें सनी, बॉबी और ईशा दिए।

इंडस्ट्री में आने से लेकर आखिरी दम तक वे सिर्फ काम ही करना चाहते थे। उन्होंने हर तरीक़े के रोल किए। मासूम चेहरा और ही-मैन की बॉडी, यह आकर्षण आखिरी समय तक कायम रहा। में हमेश उनको फॉलो करता हूँ। लव यू धर्मजी… हम आपको हमेशा याद करेंगे।”

Salman Khan shared clips of Dharmendra during show
Salman Khan shared clips of Dharmendra during show

24 नवंबर और 8 दिसंबर हैं यादगार दिन

सलमान ने यह भी बताया कि पहली बार उन्होंने सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के लिए इतना प्यार उमड़ते देखा। अपनी बात जारी रखते हुए वे फिर टूट पड़े और बोले:“सबसे बड़ी बात यह है… 24 नवंबर जिस दिन धरम जी का निधन हुआ, मेरे पिता का जन्मदिन था। और 8 दिसंबर को धर्मजी का और मेरी मां का जन्मदिन है।“

जीवन का उत्सव

“दो अंतिम संस्कार मैंने इतने सम्मान से होते देखे। एक सूरज बड़जात्या की मां का और दूसरा धर्मजी का। बॉबी और सनी ने प्रार्थना सभा इतनी गरिमा और सम्मान के साथ की। हर अंतिम संस्कार ऐसा ही होना चाहिए, आंसुओं के बीच भी जीवन का उत्सव।”

Dharmendra passed away on November 8
Dharmendra passed away on November 8

एक युग का अंत

धर्मेंद्र अपने पीछे छह बच्चों और दो पत्नियों हेमा मालिनी और प्रकाश कौर का परिवार छोड़ गए हैं। उनका जाना सिर्फ एक दिग्गज अभिनेता का नहीं, बल्कि एक युग का अंत है। उनकी विनम्रता, सरल स्वभाव और अद्भुत व्यक्तित्व ने उन्हें सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जीवन में भी ‘ही-मैन’ बना दिया था।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...