Summary: देवोलीना भट्टाचार्जी के गृह प्रवेश की तस्वीरें
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने पति शानवाज़ शेख और बेटे जॉय के साथ अपने सपनों के घर में गृह प्रवेश किया। उन्होंने इस खास अवसर की कुछ खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
Devoleena Griha Pravesh: टीवी की गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्जी ने हाल ही में अपने सपनों के घर में गृह प्रवेश किया। इसमें उनके साथ उनके पति शानवाज शेख और बेटा जॉय भी था। ‘साथ निभाना साथिया’ की एक्ट्रेस देवोलीना ने अपने इंस्टाग्राम पर गृह प्रवेश की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर कीं। देवोलीना ने इन तस्वीरों के साथ एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा।
गोपी बहू का सपनों जैसा सुंदर घर
देवोलीना भट्टाचार्जी ने हाल ही में अपने नए घर में गृह प्रवेश किया और उसकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह अपने पति शानवाज शेख और बेटे जॉय के साथ नजर आ रही हैं। इन प्यारी तस्वीरों के साथ देवोलीना ने लिखा, “कुछ सपनों को पूरा होने में समय, साहस और विश्वास की जरूरत होती है। आज अपने सपनों के घर में खड़े होकर, मैं हर इमोशन को महसूस कर रही हूं। इस यात्रा, सीख और आशीर्वाद के लिए आभारी हूं, जिसने हमें यहां तक पहुंचाया है।”
यूनिक अनुभव है अपना घर होना
देवोलीना ने टाइम्स ऑफ इंडिया टीवी से बातचीत में कहा, “मेरे लिए अपने सपनों का घर खरीदना एक व्यक्तिगत उपलब्धि है। इस यूनिक एहसास को शब्दों में नहीं पिरोया जा सकता है। भाग्य, स्थिरता, गर्व, खुशी जैसे इमोशन्स को जताया नहीं जा सकता है। मेरा घर मेरे एक और ‘बेबी’ की तरह है, यह मेरे सबसे बड़े अचीवएमेन्ट और आशीर्वाद में से एक है।”
गृह प्रवेश पर दूध भी गिराया स्टोव पर

गृह प्रवेश के इस खास अवसर पर देवोलीना ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक पूजा की रस्मों का पालन किया। तस्वीरों में उनका बेटा जॉय भी खुश नजर आया। साथ ही, स्टोव पर दूध के गिरने जैसी पारंपरिक रस्म भी विधिपूर्वक निभाई गई, जो भारतीय गृह प्रवेश समारोह का अहम हिस्सा होती है। देवोलीना ने सिर पर कलश लेकर अपने पट्टी शानवाज और बेटे जॉय के साथ घर में प्रवेश भी किया।
देवोलीना का गृह प्रवेश लुक
देवोलीना ने इस मौके पर आइवरी कलर की बेहद खूबसूरत जॉर्जेट फैब्रिक की साड़ी पहनी थी। इस पर सिल्वर गोटा पट्टी वर्क था, जो राजस्थान की खास पहचान है। इस साड़ी को उन्होंने मैचिंग शेड की स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया था। उन्होंने गले में व्हाइट मोतियों और कुंदन का चोकर नेकलेस पहना था, साथ में कान में मैचिंग स्टड्स पहने थे। देवोलीना के पट्टी शानवाज ने मैचिंग कलर में कुर्ता पायजामा पहना था।
देवोलीना का मां बनने का अद्भुत अनुभव
देवोलीना अपने इंस्टा फॉलोअर्स के साथ अपने जीवन के खास पलों को शेयर करती रहती हैं, खासकर अपने बेटे जॉय के साथ बिताए गए प्यारे लम्हों को। हाल ही में ऐसे ही एक अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, “मेरा पूरा संसार मेरी बाहों में समा जाता है। विश्वास नहीं होता कि वह अब लगभग एक साल का हो गया है… मेरा बच्चा, मेरा पूरा दिल।” गौरतलब है कि जल्दी ही यानी 18 दिसंबर को देवोलीना का बेटा जॉय एक साल का होने वाला है।
