Smriti Mandhana and Palash updated their Instagram bios
Smriti Mandhana and Palash updated their Instagram bios

Summary: शादी पोस्टपोन होने पर सोशल मीडिया में हलचल, कपल का इमोजी अपडेट बना चर्चा का विषय

हाल ही में दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम बायो में बुरी नजर हटाने वाला इमोजी जोड़ा, जिसे फैंस एक पॉज़िटिव संकेत मान रहे हैं कि दोनों अपने रिश्ते पर आई मुश्किलों के बावजूद साथ हैं। पलाश की मां ने भी साफ किया कि शादी रद्द नहीं हुई है और सब जल्द ठीक हो जाएगा।

Smriti and Palash Muchhal News: क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर-फिल्ममेकर पलाश मुच्छल की शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे, लेकिन अब दोनों की शादी टल गई है। खबरे हैं कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया, जिसकी वजह से शादी को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया। सोशल मीडिया पर कुछ चेट और स्क्रीनशॉट भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें पलाश एक लड़की को अकेले स्विमिंग और मिलने के लिए मैसेज करते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच अब एक नया अपडेट सामने आया है, जिसने इन अफवाहों के बीच नई उम्मीद की किरण जगा दी है।

Smriti Mandhana & Palash update their insta bio

दरअसल, अब इन सब चीजों के बीच पलाश और स्मृति दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम बायो में बुरी नजर हटाने वाला इमोजी ऐड किया है। यह इमोजी आमतौर पर नेगेटिव एनर्जी और बुरी नजर को दूर रखने का प्रतीक माना जाता है। फैंस इसे कपल की तरफ से एक पॉजिटिव संकेत के रूप में देख रहे हैं कि दोनों अपने रिश्ते पर आई मुश्किलों के बावजूद साथ हैं, जिससे एक बार फिर सभी की नजरें इन दोनों पर आ गई हैं। इससे यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या बायो में इस निशान का इन दोनों की शादी के टल जाने से जुड़ा कोई संकेत या नहीं? हालांकि, इसे देखने के बाद यूजर्स को लग रहा है कि दोनों ने इसका इस्तेमाल नजर से बचने के लिए किया होगा।

सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फैली कि स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी फिलहाल आगे बढ़ा दी गई है। फैंस जो उनकी शादी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे, वे इस खबर से हैरान रह गए। अब स्मृति मंधाना और पलाश ने इंस्टाग्राम बायो अपडेट किया।अब फैंस इसे एक पॉज़िटिव संकेत मान रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि शायद दोनों अब भी साथ हैं और अपने रिश्ते पर आए तनाव को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी वजह से लोगों का ध्यान फिर से इस कपल पर गया है।

स्मृति मंधाना और बॉलीवुड म्यूजिक कम्पोजर पलाश मुच्छल 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले थे। अचानक खबर आई कि स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण शादी स्थगित कर दी गई है। मगर इस शादी के संबंध में नई-नई खबरें सामने आ रही हैं, जिनके अनुसार शादी रुकने की वजह सिर्फ स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ना नहीं था। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट अनुसार पलाश मुच्छल जिस महिला से चैट कर रहे हैं, उसका नाम मैरी डी’कोस्टा है।

रिपोर्ट्स अनुसार डी’कोस्टा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस चैट के स्क्रीनशॉट साझा किए थे, जिसमें पलाश उनकी लुक्स की तारीफ कर रहे थे। चैट अनुसार पलाश ने उससे मिलने और एकसाथ स्विमिंग करने की बात भी कही। इस महिला ने पलाश से उनके स्मृति मंधाना के साथ रिलेशनशिप के बारे में भी पूछा। इससे पहले पलाश की बहन पलक मुच्छल ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया था कि स्मृति और पलाश की शादी, स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने की वजह से स्थगित कर दी गई है।

अफवाहें हद से आगे बढ़ने पर पलाश की मां अमिता मुच्छल ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए स्थिति साफ की। उन्होंने कहा कि शादी रद्द नहीं हुई है। उन्होंने बताया, “स्मृति और पलाश दोनों तकलीफ़ में हैं… पलाश अपनी दुल्हन के साथ घर आने का सपना देख रहा था. मैंने स्पेशल वेलकम प्लान किया था… सब ठीक हो जाएगा, शादी बहुत जल्दी होगी.”

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...