Netflix November releases
Top 10 New Netflix Picks for November 2025

Overview:

थ्रिलर से लेकर हल्की-फुल्की रोमांटिक सीरीज और दमदार फिल्मों तक, इस महीने की लाइनअप हर तरह के दर्शकों के लिए खास है। ऐसे में इस वीकेंड नवंबर बिंज-वॉच लिस्ट में ये टॉप 10 रिलीज शामिल करना न भूलें।

November Netflix Releases 2025: इस साल नवंबर का महीना एंटरटेनमेंट के लिहाज से बेहद खास साबित हुआ है। हर हफ्ते नई फिल्मों और वेब सीरीज ने दर्शकों को अलग-अलग तरह से एंटरटेन किया। कहीं राजनीति की गर्मी देखने को मिली, तो कहीं रहस्य और डर से भरी थ्रिलर(Thriller on Netflix) ने सीट पकड़ने पर मजबूर कर दिया। कई कोर्टरूम ड्रामाज ने अपने तगड़े तर्कों से बांधे रखा और रोमांटिक कहानियों ने दिल को हल्का कर दिया। कुल मिलाकर, चाहे आप क्राइम, रोमांस या थ्रिलर के शौकीन हों, नवंबर की लाइनअप में हर किसी के लिए कुछ खास था। आइए इस महीने की टॉप 10 नेटफ्लिक्स पिक्स देखते हैं। जिन्हें आप बिल्कुल मिस नहीं कर सकते हैं।

1. दिल्ली क्राइम सीजन 3

YouTube video

इस सीजन में DIG वर्तिका चतुर्वेदी और उनकी टीम एक खतरनाक मानव-तस्करी गैंग का पीछा करती दिखती है। नया विलेन ‘बड़ी दीदी’ कहानी में एक ऐसा डर और दबाव पैदा करती है कि हर एपिसोड डर से भर जाता है। टीम लगातार थकावट, सिस्टम की खामियों और इमोशंस से जूझती है। यह सीजन इस फ्रेंचाइजी के सबसे डार्क, इमोशनल और असरदार हिस्सों में से एक है। जो अपराध की सच्चाई और पुलिसिंग की कठिनाइयों को बेहद रियलिस्टिक अंदाज में सामने रखता है।

2. जॉली एलएलबी 3

YouTube video

जॉली एलएलबी 3 में अरशद वारसी और अक्षय कुमार एक-दूसरे के खिलाफ कोर्टरूम में खड़े नजर आते हैं। और यही इस फिल्म की सबसे बड़ी USP है। दो जॉली-दो अलग सोच, दो अलग तरीके और एक ही लक्ष्य:न्याय। फिल्म व्यंग्य, तंज और ह्यूमर के बीच सामाजिक मुद्दों को भी बेहतरीन तरीके से उठाती है। जज की भूमिका में सौरभ शुक्ला हमेशा की तरह कहानी में एंटरटेनमेंट और वजन दोनों जोड़ते हैं। कोर्टरूम का हंगामा, कानूनी उलझनें और मजेदार बहसें इस फिल्म को पूरी तरह एंटरटेनिंग बनाती हैं।

3. डायनामाइट किस

YouTube video

रोमांटिक कॉमेडी कोरियन ड्रामा डायनामाइट किस में एक लड़की की कहानी को दर्शाया गया है। जो नौकरी बचाने के लिए खुद को एक शादीशुदा मां बताती है। और उसका ही छोटा-सा झूठ उसकी जिंदगी में बड़ा बवंडर पैदा कर देता है। खासकर तब, जब वह अपने हैंडसम टीम लीडर के लिए फीलिंग्स डेवलप करने लगती है। जैसे-जैसे झूठ गहरा होता जाता है, रिश्तों की सच्चाई और इमोशंस की नर्मी सामने आती है। यह सीरीज कॉमेडी, इमोशंस और रिलेटेबल वर्कप्लेस ड्रामा का बेहतरीन तड़का है।

4. एक चतुर नार

YouTube video

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या कुमार खोसला की फिल्म एक चतुर नार – एक गरीब विधवा ममता मिश्रा की कहानी है। जो अपनी सास और अपने बेटे के साथ जिंदगी की जद्दोजहद में फंसी होती है। वहीं दूसरी तरफ कहानी में एक भ्रष्ट कॉन्ट्रैक्टर अभिषेक वर्मा है। जिसकी दुनिया पूरी तरह उलट जाती है, जब उसका फोन मेट्रो में चोरी हो जाता है। अभिषेक के फोन में भ्रष्टाचार के कई सबूतों की कहानी मौजूद होती है जो कहानी को तीखे मोड़ पर ले आते हैं। ये फिल्म ममता की बुद्धिमानी और साहस की कहानी है। जिसके अंत में सच की जीत और ममता की बहादुरी दोनों दर्शकों को संतुष्टि देते हैं।

5. बारामुला

YouTube video

कश्मीर की रहस्यमयी वादियों में सेट ये सुपरनैचुरल थ्रिलर एक पुलिस अफसर के इर्द-गिर्द घूमती है। जो बच्चों की रहस्यमयी गुमशुदगी की जांच कर रहा है। जैसे-जैसे वह केस में आगे बढ़ता है, उसे कश्मीर की लोककथाओं, डरावनी दास्तानों और सदियों पुराने रहस्यों की परतें खुलती मिलती हैं। प्राकृतिक खूबसूरती, लोककथाओं की ठंडक और इमोशनल जर्नी – ये सब मिलकर इस फिल्म को अनोखा और असरदार बनाते हैं। जिसे आप वीकेंड पर जरूर देख सकते हैं।

6. द बीस्ट इन मी

YouTube video

2025 की साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज ‘द बीस्ट इन मी’ एक ऐसे इंसान की मानसिक लड़ाई को दिखाती है। जो ऊपर से सामान्य दिखता है लेकिन भीतर एक अंधेरी, खतरनाक परत छुपाए होता है। एक हादसे के बाद उसका ‘बीस्ट’ धीरे-धीरे बाहर आने लगता है। जिससे रिश्ते, भरोसा और उसकी खुद की पहचान टूटने लगती है। कहानी बेहद तीखे अंदाज में यह बताती है कि कभी-कभी सबसे बड़ा खतरा बाहर नहीं, भीतर छुपा होता है। और उससे लड़ना ही असली जंग होती है।

7. इन योर ड्रीम्स

YouTube video

इन योर ड्रीम्स एक बेहद खूबसूरत एनिमेटेड फैंटेसी-एडवेंचर फिल्म है। जिसमें दो भाई-बहन एक जादुई, सुरियल ड्रीमलैंड में पहुँच जाते हैं। अपने खोए हुए सपनों को पाने की इस यात्रा में वे खुद को, अपनी इच्छाओं को और अपने रिश्तों को नए तरीके से देखते हैं। रंगीन दुनिया, इमोशनल टच और एडवेंचर का खट्टा-मीठा फ्लो – इस फिल्म को बच्चों और बड़ों दोनों के लिए परफेक्ट बिंज वॉच बनाता है। जिसे आप वीकेंड पर फैमिली और दोस्तों के साथ एंजॉय कर सकते हैं।

8. लास्ट समुराई स्टैंडिंग

YouTube video

लास्ट समुराई स्टैंडिंग एक पीरियड एक्शन-ड्रामा है। जिसकी कहानी जापान के मेजी काल में सेट है। यहाँ एक अपराजित समुराई को अपने परिवार और गाँव को बचाने के लिए एक खतरनाक सर्वाइवल प्रतियोगिता में हिस्सा लेना पड़ता है। फिल्म में तलवारबाजी, सम्मान, कर्तव्य और त्याग जैसे पारंपरिक समुराई मूल्यों को बड़े स्केल पर दिखाया गया है। शानदार कोरियोग्राफी और ऐतिहासिक टोन इसे एक विजुअली स्ट्राइकिंग, इमोशनल एक्शन अनुभव बनाते हैं।

9. ड्यूड

YouTube video

2025 की टॉप तमिल रोमांटिक कॉमेडीज में शामिल फिल्म ड्यूड कई दोस्तों की कहानी है। झड़ने बचपन के दोस्त जीवन की उलझनों, परिवार के दबाव और अपनी अनकही भावनाओं का सामना करते नजर आते हैं। कहानी हल्की-फुल्की, रिलेटेबल और मजेदार है। ये खासकर उन दर्शकों के लिए है, जो रिलेशनशिप-ड्रिवन, क्यूट और युवा वाइब वाली फिल्में पसंद करते हैं। इसमें न तो कैंपस थ्रिलर है और न कोई मिस्ट्री। बल्कि इसकी कहानी काफी प्यारी और रोमांटिक है।

10. कुरुक्षेत्र

YouTube video

‘कुरुक्षेत्र’ एक एनिमेटेड महाभारत रीटेलिंग है, जिसमें कुरुक्षेत्र युद्ध की 18 दिनों की कहानी को अलग-अलग योद्धाओं की दृष्टि से बताया गया है। एनिमेशन स्टाइल मॉडर्न है, लेकिन कहानी की आत्मा पूरी तरह भारतीय पौराणिकता पर आधारित है। इसमें रणनीति, युद्ध कला, नैतिक दुविधाएँ और पात्रों की भावनाएँ-सबको संतुलित तरीके से दर्शाया गया है। ऐसे में ये सीरीज माइथोलॉजी लवर्स के लिए एक नया, खूबसूरत और सिनेमैटिक अनुभव है।

शीर्षक (हिंदी नाम)फिल्म/सीरीजजॉनरओटीटी प्लेटफ़ॉर्मरिलीज ईयर
दिल्ली क्राइम सीजन 3वेब सीरीजक्राइम, थ्रिलरनेटफ्लिक्स2025
जॉली एलएलबी 3फिल्मकॉमेडी, कोर्टरूम ड्रामानेटफ्लिक्स2025
डायनामाइट किसवेब सीरीज (K-Drama)रोमांटिक कॉमेडीनेटफ्लिक्स2025
एक चतुर नारफिल्मक्राइम ड्रामानेटफ्लिक्स2025
बारामुल्लावेब सीरीजसुपरनैचुरल थ्रिलरनेटफ्लिक्स2025
द बीस्ट इन मीवेब सीरीजसाइकोलॉजिकल ड्रामानेटफ्लिक्स2025
इन योर ड्रीम्सवेब सीरीजरोमांटिक-फैंटेसीनेटफ्लिक्स2025
लास्ट सामुराई स्टैंडिंगफिल्मएक्शन-एडवेंचरनेटफ्लिक्स2025
डूडवेब सीरीजयंग एडल्ट ड्रामानेटफ्लिक्स2025
कुरुक्षेत्रवेब सीरीजपॉलिटिकल ड्रामा / एक्शननेटफ्लिक्स2025

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...