दिसंबर में ओटीटी पर धमाल मचाएंगी ये वेब सीरीज़ और फिल्में: December OTT Release 2023
इस दिसंबर महीने में दर्शकों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्राइम, थ्रिलर, सस्पेंस और कॉमेडी से भरपूर फिल्में और वेब सीरीज़ देखने का मौका मिलने वाला हैं।
December OTT Release 2023: दिसंबर महीने की शुरुआत होने वाली है। जिस वजह से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक साथ कई वेब सीरीज़ और फिल्में भी रिलीज़ होगी। जिसका फैंस काफी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस दिसंबर महीने में दर्शकों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्राइम, थ्रिलर, सस्पेंस और कॉमेडी से भरपूर फिल्में और वेब सीरीज़ देखने का मौका मिलने वाला हैं। दरअसल, दिसंबर महीने के पहले सप्ताह की शुरूआत से ही ओटीटी के इन प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में और वेब सीरीज़ रिलीज़ होने वाली है। आइए जानते हैं कि इस महीने आने वाली वेब सीरीज़ और फिल्में कौन सी हैं।
Also read : इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें टॉप स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज़
द आर्चीज
जोया अख्तर की अपकमिंग डायरेक्टोरियल फिल्म द आर्चीज 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली है। जिसमें आपकों कई स्टार किड्स नजर आने वाले हैं। जिनमें सुहाना खान से लेकर खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा का नाम शामिल है।
धुथा
साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य भी जल्द अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली है और उनकी नई वेब सीरीज धुथा अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी। ये एक सस्पेंस और थ्रिलर वेब सीरीज है। हालांकि, यह वेब सीरीज अभी तेलुगु में रिलीज होने वाली है, जिसे बाद में हिंदी में भी डब किया जाएगा। इसमें पार्वती, प्राची देसाई और प्रिया भवानी जैसे सितारे भी नजर आएंगे।
यू यू हाकुशो
अगर आप जापानी एनिमेटेड शो के फैंस है, तो आपके लिए दिसंबर का महीना खास रहने वाला है। इस महीने 14 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर ‘यू यू हाकुशो’ रिलीज़ होने वाली है। जिसे आप हिन्दी में देख सकते है।
चमक
स्टार स्टडेड फिल्म चमक 7 दिसंबर को सोनी लिव पर रिलीज़ होगी। इसमें आपकों परमवीर सिंह, मनोज पहावा, गिप्पी ग्रोवाल, मोहित मल्लिक और ईशा तलवार जैसे सितारे नज़र आने वाले हैं।
मिशन रानीगंज
अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा अभिनीत फिल्म मिशन रानीगंज अगस्त महीने में थिएटर में रिलीज हुई थी और अब यह 1 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो कोई खास कमाल नहीं दिखाया था। लेकिन, उम्मीद की जा रही है की ओटीटी पर इससे अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा।
कड़क सिंह
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने एक्टिंग का जलवा दिखा चुके पंकज त्रिपाठी की नई फिल्म कड़क सिंह 8 दिसंबर को जी5 पर रिलीज होगी। इसमें पंकज का किरदार काफी अलग होगा।
क्राउन पार्ट-1 ऑफ फाइनल सीजन
नेटफ्लिक्स पर रानी एलिजाबेथ द्वितीय पर आधारित वेब सीरीज ‘क्राउन पार्ट-1 ऑफ फाइनल सीजन’ दिसंबर महीने के दूसरे सप्ताह में ही रिलीज़ होने वाला है। आप इसे हिंदी में 14 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकते है।
द फ्रीलांसर सीजन-1 द कन्क्लूजन
एक्शन और थ्रिलर से भरी वेब सीरीज ‘द फ्रीलांसर’ का पहला सीजन काफी सफल रहा है। अब इसके पहले सीजन का आखिरी भाग दिसंबर में रिलीज़ होने वाला है, जिसमें एक बार फिर एक्टर मोहित रैना, कश्मीरा परदेशी और अनुपम खेर लीड रोल में दिखेंगे। आप इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 15 दिसंबर से देख सकते है।
