Priyanka Chopra Viral Photos
Priyanka Chopra Goa Trip Photos

Summary: प्रियंका चोपड़ा ने गोवा में बिताए हीलिंग पल, दिखीं कूल और कम्फी

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में गोवा में कुछ खूबसूरत पल बिताए, जहां उन्होंने दोस्तों के साथ बीच, हरियाली और गेम्स को इन्जॉय किया। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में उनका कूल और कम्फी लुक दिखाई दिया।

Priyanka Chopra Goa Trip: प्रियंका चोपड़ा जब हैदराबाद में होने वाले ग्लोबट्रॉटर इवेंट में शामिल होने भारत आईं, तो उन्होंने अपने लिए कुछ पल चुराए और निकल पड़ीं गोवा के लिए। मंगलवार को प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी हाल की गोवा छुट्टियों की कुछ फोटो शेयर की और इसे दुनिया के अपने पसंदीदा शहरों में से एक बताया। प्रियंका चोपड़ा इन तस्वीरों में कूल और कम्फी नजर आ रही हैं। आइए देखते हैं प्रियंका चोपड़ा की गोवा की तस्वीरें।  

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उन्हें देखकर साफ समझ आता है कि इस ट्रिप ने उन्हें रोजमर्रा की भागदौड़ से थोड़ी राहत दी। उन्होंने इसे अपने जीवन के सबसे पसंदीदा शहरों में से एक बताया। उनके साथ इस छोटी छुट्टी में उनकी करीबी दोस्त तमन्ना दत्त, सुदीप दत्त भी मौजूद रहे। प्रियंका गोवा की एक शानदार प्रॉपर्टी में रुकीं, जहां समंदर की लहरों की आवाज और हरियाली ने उन्हें हर पल का सुकून दिया। इन तस्वीरों में वह कभी बीच पर आराम करती दिखती हैं, कभी दोस्तों संग हंसते हुए पलों का मजा लेती हुई, तो कभी कैरम बोर्ड पर खेलती हुई नजर आईं।

इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए प्रियंका ने लिखा, “दुनिया की मेरी सबसे पसंदीदा जगहों में से एक में कुछ हीलिंग दिन। गोवा हर तरह से बहुत बढ़िया है। उसकी मेहमाननवाजी से लेकर, उसके लोगों तक, खाने और उसके कल्चर में मौजूद दयालुता तक। वह वो सब कुछ बन सकती है जो आप उससे करवाना चाहते हैं।” उन्होंने अपने दोस्तों की प्रॉपर्टी और उनका नाम लिखते हुए कहा कि वहां रहने में उन्हें बहुत मजा आया। इसके बाद वह हंसी भरे अंदाज में जोड़ती हैं, “दोस्तों के साथ कैरम खेला… कई बार हार गई… अब प्रैक्टिस की बहुत जरूरत है!” पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, “बस समय कम पड़ गया।”

Priyanka Chopra first look from Goa holiday
Priyanka Chopra first look from Goa holiday

प्रियंका इन तस्वीरों में व्हाइट और यलो कलर की ड्रेस में नजर आईं। प्योर कॉटन में व्हाइट को ऑर्ड सेट पहने, बाल खोले और साथ में सनग्लासेज लगाए वह बेहद कूल दिख रही हैं। इस को ऑर्ड सेट का टॉप हॉल्टर नेकलाइन वाला है, जो काफी कम्फी नजर आ रहा है।

Priyanka Chopra second look from Goa holiday
Priyanka Chopra second look from Goa holiday

प्रियंका की दूसरी ड्रेस यलो कलर की है, जिसके लिए उन्होंने यलो ऑफ शोल्डर टॉप और मैचिंग लॉन्ग स्कर्ट पहनी है। इसमें उन्होंने अपने बाल साइड पार्टिंग कआर्के बांधे हुए हैं। सनग्लासेज पहना है, साथ ही गले में स्लीक नेकलेस और हूप्स पहने हैं। 

प्रियंका चोपड़ा अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही हैं। इस बार वह एक खास और भावनात्मक कहानी के साथ दर्शकों के सामने आने वाली हैं, जिसका नाम ‘वाराणसी’ है। कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी वाराणसी शहर के रहस्यों और वहां की जीवनशैली के इर्द गिर्द घूमती है। प्रियंका इस फिल्म में एक ऐसी महिला की भूमिका निभा रही हैं, जो अपने व्यक्तिगत संघर्ष और शहर की गहराइयों में छिपी कहानियों से गुजरती है।

उन्होंने हाल ही में इस प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू की है और सेट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका लुक और एक्सप्रेशन दर्शकों को प्रभावित कर रहे हैं। फिल्म एसएस राजामौली की है, जिसमें महेश बाबू और पृथ्वी सुकुमारण भी नजर आएंगे। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...