बॉलीवुड के इन स्टार्स ने गोवा में बनाया अपना आशियाना: Celebrity Goa Home
Celebrity Goa Home

Celebrity Goa Home: बॉलीवुड स्टार्स भी अपने काम से एक ब्रेक लेना चाहते हैं तो मुंबई से दूर कहीं पर घूमने के लिए जाते हैं। यही कारण है कि अधिकतर स्टार्स मुंबई शहर के अलावा दूसरे राज्यों यहां तक कि देश से बाहर भी अपना आशियाना बनाना पसंद करते हैं। ताकि खाली में समय में वे उन घरों में अपना हॉलिडे एन्जॉय कर सके। हालांकि, जब बात हॉलिडे की हो तो ऐसे में गोवा यकीनन एक बेहतरीन राज्य है। अमूमन लोग दूर-दूर से गोवा घूमने और अच्छा वक्त बिताने के लिए आते हैं। बॉलीवुड स्टार्स को भी गोवा काफी पसंद है। यही कारण है कि बहुत से स्टार्स ने गोवा में भी घर खरीदा है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने गोवा में अपना आशियाना बनाया है-

Also read : जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स हैं टीवी और बॉलीवुड के ये स्टार कपल्स,संजय से शत्रुघ्न तक है शामिल: Bollywood Twins Parents

अभय देओल का एक घर गोवा में भी स्थित है। उनका ईको-फ्रेंडली हाउस उत्तरी गोवा के एक शांतिपूर्ण कोने में स्थित है। उनका ग्रीन-ग्लॉस हाउस एक एकड़ में फैला हुआ है। यहां पर आराम व लक्जरी का खास ध्यान रखा गया है। अभय देओल के घर में एक पूल, विशाल लॉन और बहुत बड़े कांच के दरवाजे हैं। 

समीरा रेड्डी लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम किया है। समीरा का घर भी गोवा में स्थित है। वह साल 2020 से गोवा को ही अपना घर कहती हैं। उनका पोरवोरिम में एक घर है, जो पंजिम के करीब है। वह हमेशा घर के पास मौजूद समुद्र तट पर सैर के लिए जाना पसंद करती हैं।

इमरान हाशमी ने साल 2010 में अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए गोवा में एक पेंटहाउस खरीदा। इस चार मंजिला पेंटहाउस पर उन्होंने करोड़ों रुपये खर्च किए। बता दें कि इमरान हाशमी के गोवा के पेंटहाउस में एक टैरेस गार्डन, एक बड़ा स्विमिंग पूल, जिम, और भी बहुत कुछ मौजूद है।

पूजा बेदी का घर उत्तरी गोवा में स्थित है। उन्होंने यह खूबसूरत घर 2012 में खरीदा था, जिसमें एक बगीचा और एक कुआं है। पूजा का मानना है कि गोवा उन्हें मुंबई की हलचल से दूर रहने में मदद करता है। उनके लिए यह घर वेकेशन डेस्टिनेशन से कम नहीं है। उनके गोवा के घर में इंटीरियर को मिनिमल रखा गया है। उनके घर का सूदिंग कलर पैलेट इसे आराम करने के लिए एक बेहतरीन जगह बनाता है। अक्सर पूजा बेदी अपने गोवा के घर में समय बिताते हुए नजर आती हैं।

जब रियल एस्टेट की बात आती है तो अक्षय कुमार यकीनन एक अच्छे इनवेस्टर है। उनका घर सिर्फ मुंबई में ही नहीं है, बल्कि गोवा में भी उनका अपना घर है। अंजुना बीच पर उनका बंगला पुर्तगाली स्टाइल का एक बेहतरीन नमूना है। अक्षय कुमार ने इस घर को 5 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस जगह पर अक्षय कुमार अक्सर अपनी फैमिली के साथ हॉलिडे एन्जॉय करते हुए नजर आते हैं।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी प्रियंका चोपड़ा का एक घर गोवा में भी है। पूर्व मिस वर्ल्ड 2000 प्रियंका चोपड़ा का बागा बीच के करीब भव्य विला मौजूद है। ऐसा कहा जाता है कि यह जगह इंडो-पुर्तगाली आर्किटेक्चर का एक आदर्श मिश्रण है। यहां पर प्रियंका अक्सर अपनी फैमिली व करीबियों के साथ अच्छा वक्त बिताती हैं।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...