परिवार और दोस्तों के साथ गोवा के बंग्ले पर वैकेशन मनाते हैं ये सितारे
बी टाउन के ऐसे कई सेलिब्रिटीज है, जिन्होंने गोवा में अपना एक प्राइवेट घर या फिर फार्महाउस खरीदा है। यहां वे अक्सर छुट्टियां बिताने के लिए पहुंच जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही सितारों के बारे में बताएंगे, जिनका गोवा में अपना घर या फॉर्महाउस हैं।
बॉलीवुड स्टार्स शूटिंग में इतने ज्यादा व्यस्त रहते हैं कि उन्हें कम ही समय घूमने के लिए मिलता है। लेकिन, जब उन्हें एक लंबी फुर्सत मिलती है तो वो कहीं ना कहीं घूमने निकल पड़ते हैं। बॉलीवुड सितारें फॉरेन लोकेशन को एक्सप्लोर करना काफी पसंद करते है, लेकिन ऐसे कई सितारे भी हैं, जिन्होंने भारत में ही घूमने के लिए अपने अलग-अलग ठिकाने बना रखे हैं। अगर हम सितारों के फेवरेट टूरिस्ट लोकेशन की बात करें, तो इसमें गोवा का नाम सबसे पहले सामने आता है। बी टाउन के ऐसे कई सेलिब्रिटीज है, जिन्होंने गोवा में अपना एक प्राइवेट घर या फिर फार्महाउस खरीदा है। यहां वे अक्सर छुट्टियां बिताने के लिए पहुंच जाते हैं।
अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का गोवा में अपना एक अलग घर है, जिसे उन्होंने 2008 में 5 करोड़ में खरीदा था।इस घर को पुर्तगाली स्टाइल में डिजाइन किया गया हैं, जिसकी तस्वीरें काफी पहले वायरल हुई थी। अक्षय कुमार शूटिंग से फ्री होते ही इस घर पर अपनी फैमिली के साथ पहुंच जाते हैं और वैकेशन का मजा लेते हैं। गोवा के अलावा अक्षय के पास कई अन्य टूरिस्ट प्लेस पर अपना घर हैं।
इमरान हाशमी

बॉलीवुड के किसिंग किंग इमरान हाशमी अपनी फिल्मों की वजह से फैंस के दिल में राज करते हैं। लेकिन, बहुत कम लोगों को पता है कि इमरान को घूमने फिरने का काफी ज्यादा शौक है। जिस वजह से उन्होंने साल 2010 में गोवा में एक लैविश पेंट हाउस खरीदा था, जिसमें कई लग्जरियस सुविधाएं मौजूद हैं। इमरान ने एक प्रॉपर्टी डीलर से पेंटहाउस करोड़ों रुपए में खरीदा था। जहां वह अपने परिवार के साथ अक्सर छुट्टियां मनाने के लिए जाते हैं। इसके साथ ही इमरान के इस घर में अन्य बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी कभी-कभी पार्टी करने के लिए पहुंच जाते हैं।
प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल प्रियंका चोपरा भले ही अब विदेश में जाकर सेटल हो गई है, लेकिन भारत से उनका प्रेम दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं। प्रियंका के कई देशों में अपने घर है। उन्होंने गोवा में भी अपना एक अलग घर ले रखा है, जहां वो अपने हस्बैंड और दोस्तों के साथ पार्टी करती है। प्रियंका का यह घर गोवा के बाघा बीच के पास स्थित है। जिसमें कई आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। कहा जाता है कि प्रियंका ने इस घर को खरीदने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए हैं और इसमें जो सुविधाएं मौजूद है, वह काफी एक्सपेंसिंव हैं।
सेलिना जेटली

सेलिना जेटली ने फिल्मों में काफी कम काम किया है और अब वह शादी करके विदेश में अपना घर बसा चुकी है। लेकिन वह अक्सर अपने पति और जुड़वा बच्चों के साथ भारत भ्रमण पर आती रहती है। उनका पसंदीदा वेकेशन प्लेस गोवा हैं। शायद इसी वजह से सेलिना ने 152 साल पुराना हेरिटेज विला गोवा में खरीदा था। यह गोवा के सबसे महंगे बंगलों में से एक है, जो मोइरा गांव में स्थित है। ये उनके और उनके परिवार के लिए काफी सालों से एक वेकेशन स्पॉट रहा है।
पूजा बेदी

बिग बॉस फेम पूजा बेदी अपने बयानों की वजह से काफी सुर्खियां बटोरती रहती है। लेकिन कुछ साल पहले उन्होंने सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी तब हासिल की थी, जब उन्होंने नॉर्थ गोवा के बैंडेज में एक शानदार महंगा घर खरीदा था। जहां पूजा अपनी बेटी के साथ वेकेशन एंजॉय करते हुए दिखाई देती हैं। पूजा ने सोशल मीडिया के एकाउंट्स पर भी अपने घर की कई सारी तस्वीरें भी अपलोड की है। जिसे फैंस द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया है। पूजा का यह घर करोड़ों रुपए का हैं।
सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के पास इंडिया में कई एक्सपेंसिव घर है और उन्होंने गोवा में भी एक शानदार बंगला ले रखा है। सलमान अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड और दोस्तों के साथ एंजॉय करने के लिए वेकेशन पर निकल जाते हैं। सलमान के पास गोवा में जो घर है, वह करोड़ों का हैं। इसके साथ ही उनके पास लोनावाला और खंडाला में भी एक्सपेंसिव हाउस है, जहां वह अक्सर पार्टी करते हैं।
बॉलीवुड स्टार्स गोवा में अपने घरों में काफी कम ही समय व्यतीत करते हैं, लेकिन जब भी उन्हें फुर्सत मिलती है, वे वहां फ्रेंड्स और फैमिली के साथ जरूर जाते हैं।