Shilpa Shinde will return to Bhabhi Ji Ghar Par Hain 2 Shubhangi Atre will exit the show
Shilpa Shinde will return to Bhabhi Ji Ghar Par Hain 2 Shubhangi Atre will exit the show

Overview: भाभी जी घर पर हैं 2 में फिर होगी शिल्पा शिंदे की वापसी

रिपोर्ट्स की मानें तो, पुरानी अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे जल्द ही अपने पुराने और आइकॉनिक अवतार में छोटे पर्दे पर लौट सकती हैं।

Shilpa Shinde to return Bhabhi Ji Ghar Par Hain 2: टीवी की दुनिया से दूर गांव की पगडंडियों और खेतों में अपनी जिंदगी बिता रहीं एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नौ साल पहले जिस शो को उन्होंने बड़े विवादों के बीच अलविदा कह दिया था, उसी शो में उनकी धमाकेदार वापसी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हम बात कर रहे हैं लोकप्रिय सिटकॉम ‘भाभी जी घर पर हैं‘ की।

रिपोर्ट्स की मानें तो, पुरानी अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे जल्द ही अपने पुराने और आइकॉनिक अवतार में छोटे पर्दे पर लौट सकती हैं। यह खबर तब और भी दिलचस्प हो जाती है जब यह कहा जा रहा है कि वह शो में वर्तमान अंगूरी भाभी, शुभांगी अत्रे को रिप्लेस कर सकती हैं।

एक दशक बाद भाभी जी घर पर हैं 2 में एंट्री

यह सिटकॉम 2015 में लॉन्च हुआ था और एक साल बाद ही शिल्पा शिंदे ने इसे विवादित तरीके से छोड़ दिया था। अब निर्माता इस सफल शो को एक नया जीवन देने की योजना बना रहे हैं। ‘ईटाइम्स’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, शो के मेकर्स को लगता है कि दस साल तक लगातार चलने के बाद, शो को ‘फिर से शुरू’ करने की सख्त जरूरत है। चैनल कथित तौर पर ‘भाभी जी घर पर हैं’ को एक नया रूप देने के लिए ‘नए एलिमेंट और किरदार’ लाने की तैयारी में है।

जल्दी ही डील हो सकती है फाइनल

शो से जुड़े एक सूत्र ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया, “शिल्पा के अंगूरी भाभी के रूप में लौटने को लेकर बातचीत चल रही है और सबको उम्मीद है कि यह डील जल्द ही फाइनल हो जाएगी।”

बदलेगी कहानी बनेगा नया सेट

यह वापसी केवल एक किरदार बदलने तक सीमित नहीं होगी। सूत्र ने आगे बताया कि शो में बड़े पैमाने पर बदलाव किए जा रहे हैं, जो दर्शकों को एक बिल्कुल नया अनुभव देंगे। “शो के लिए एक नया सेट बनाया जा रहा है और दर्शक कहानी में एक बड़ा बदलाव देखने की उम्मीद कर सकते हैं।” मेकर्स इस बदलाव को लेकर काफी गंभीर हैं और उनकी योजना दिसंबर के मध्य तक ‘भाभी जी घर पर हैं 2.0’ की शूटिंग शुरू करने की है। हालांकि, अभी तक न तो एक्ट्रेस और न ही प्रोडक्शन हाउस की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है, लेकिन अगर यह खबर सच साबित होती है, तो यह शिल्पा शिंदे के फैंस के लिए खुशी की बात है। 

खेती-किसानी से टीवी तक का सफर

शिल्पा शिंदे पिछले कुछ समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर थीं। हाल ही में उनकी दोस्त और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट अर्शी खान ने बताया था कि शिल्पा अपने गांव में खेती-किसानी कर रही हैं और सादगी भरा जीवन जी रही हैं। आखिरी बार वह 2023 में ‘मैडम सर’ में एक कैमियो रोल में दिखी थीं, जहां उनका गुल्की जोशी के साथ कुछ विवाद भी हुआ था। इसके अलावा, वह रोहित शेट्टी के खतरनाक रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में भी नजर आई थीं।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...