condom allergy, causes and prevention
condom allergy, causes and prevention

Overview: कंडोम इस्तेमाल करते समय की जाने वाली गलतियां

अक्सर कंडोम का इस्तेमाल करते समय लोग कुछ गलतियां कर बैठते हैं। जानिए इस लेख में।

Condom Using Mistakes: हम सभी अपने पार्टनर के साथ निजी पलों को भरपूर एन्जॉय करना चाहते हैं, लेकिन उसकी वजह से किसी तरह की टेंशन नहीं चाहते। शायद यही वजह है कि अक्सर कपल्स इंटीमेट होते समय कंडोम (Condom) का इस्तेमाल करते हैं। कंडोम सिर्फ प्रेग्नेंसी से बचाने के लिए नहीं होते, बल्कि ये आपको एसटीआई, इंफेक्शन और उस बाद वाले टेंशन से भी बचाते हैं जिसे कोई महसूस नहीं करना चाहता। हालांकि, इस प्रोटेक्शन का फायदा केवल तभी मिलता है, जब आप इसे सही तरीके से इस्तेमाल करें।

कंडोम (How to use condom)इस्तेमाल करने में काफी आसान लगता है। बस पैकेट फाड़ो, पहन लो और काम खत्म। लेकिन यह इतना भी ज्यादा आसान नहीं है। अगर आप नए हैं तो हो सकता है कि कंडोम का इस्तेमाल करते समय आपसे कुछ गलतियां हो जाएं, जो आपका पूरा मूड और बाद का सुकून दोनों बिगाड़ सकती है।  तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कंडोम (Right way of using Condom)का इस्तेमाल करते समय की जाने वाली कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बताएंगे, जिनसे बचकर आप अपने पार्टनर के साथ खुलकर एन्जॉय कर पाएंगे-

condom using tips

अक्सर कंडोम (Condom wearing tips)पहनते समय लोग उसकी टिप को दबाना भूल जाते हैं। लेकिन इससे अंदर फंसी हवा सेक्स के दौरान प्रेशर बढ़ाकर कंडोम फाड़ सकती है। यही वजह होती है कि अक्सर सेक्स के दौरान कंडोम फट जाता है। फटा हुआ कंडोम मतलब प्रेग्नेंसी या इंफेक्शन का खतरा। इससे सारा रोमांस और मूड खराब हो जाता है।

अगर आप सेक्स के दौरान कंडोम (Condom)का इस्तेमाल रहे हैं तो यह जरूर देखें कि आप किस ल्यूब्रिकेंट को चुन रहे हैं। कई बार लोग इंटीमेसी को स्मूद बनाने के लिए वेसलीन या नारियल तेल जैसे ऑयल बेस्ड ल्यूब्रिकेंट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ऑयल लैटेक्स को तोड़ देता है जिससे कंडोम कमजोर होकर फट सकता है। इससे ना केवल मूड ऑफ होता है, बल्कि रिस्क भी बढ़ जाता है।

condom using tips

कई बार ऐसा भी होता है कि लोग कुछ देर सेक्स करने के बाद कंडोम (Condom using mistakes)पहनते हैं। उन्हें लगता है कि शुरुआत में वे कंडोम के बिना भी सेक्स कर सकते हैं। लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि प्री-कम में भी स्पर्म या इंफेक्शन हो सकता है। ऐसे में बाद में कंडोम पहनने से प्रोटेक्शन बेकार हो जाता है और फिर आपको केवल स्ट्रेस और पछतावा ही होता है।

शायद ही कोई कपल कंडोम (Condom) खरीदने या उसे इस्तेमाल करने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट चेक करता होता होगा। लेकिन यह भी एक ऐसी भूल है, जिससे आपको बचना चाहिए। एक्सपायर्ड कंडोम की इलास्टिसिटी कम हो जाती है और वो आसानी से फट सकता है। इतना ही नहीं, उस पर लगा लुब्रिकेंट भी सूख जाता है, जिससे सेक्स के दौरान रगड़ और जलन की समस्या हो सकती है। अगर कंडोम बीच में फट जाता है या आपको जलन का अहसास होता है तो ऐसे में सारा मूड एकदम से खराब हो जाता है।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...