Overview:
मशहूर सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने दिवाली पार्टी का आयोजन किया। सितारों से भरी इस पार्टी में बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियों के साथ ही नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट भी ग्लैमरस अंदाज में पहुंचीं।
Manish Malhotra Diwali Party 2025: इस साल दिवाली 20 अक्टूबर, 2025 को मनाई जाएगी। और इससे पहले शुरू हो चुका है बॉलीवुड दिवाली पार्टी का सिलसिला। हाल ही में मशहूर सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने दिवाली पार्टी का आयोजन किया। सितारों से भरी इस पार्टी में बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियों के साथ ही नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट भी ग्लैमरस अंदाज में पहुंचीं।
व्हाइट अनारकली सूट में करीना
बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस करीना कपूर इस दिवाली पार्टी में व्हाइट अनारकली सूट पहनकर पहुंचीं। इस सूट पर सिल्वर डिटेलिंग थी, जो करीना को एलिगेंट लुक दे रही थी। एक्ट्रेस ने बोल्ड आईज के साथ न्यूड मेकअप लुक अपनाया। नीट बन ने उनके लुक को और बढ़ाया दिया।
लहंगे में दिखीं एलिगेंट सारा
सारा अली खान हमेशा की तरह इस बार भी बहुत ही एलिगेंट स्टाइल में पार्टी में पहुंचीं। साार ने कोरल पिंक लहंगा वियर किया। इस लहंगे पर खूबसूरत सिल्वर एम्ब्रॉयडरी वर्क किया गया था। सारा ने इस दौरान लाइट मेकअप और पोनीटेल हेयरस्टाइल को चुना। मिनिमल ज्वेलरी के साथ हाथों में चूड़ियां उन्हें दिवाली पार्टी लुक दे रही थीं।
कमरबंद ने बदला लुक
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की लाड़ली और एक्ट्रेस सुहाना खान भी पार्टी में नजर आईं। सुहाना ने पर्पल कलर की साड़ी वियर की। इस गोल्डन बॉर्डर साड़ी में ग्लैमर जोड़ने के लिए सुहाना ने इसके साथ पतला सा कमरबंद पहना, जिसने सुहाना का पूरा लुक ही बदल दिया।
नीता अंबानी की साड़ी ने जीता दिल
बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के बीच नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। नीता अंबानी सिल्वर कलर की सीक्वेंस साड़ी में पार्टी अटेंड करने पहुंचीं। साड़ी की शेवरॉन डिटेलिंग में नीता गजब की खूबसूरत दिख रही थीं। अपने लुक को नीता ने एमरल्ड ईयररिंग्स से पूरा किया। वहीं राधिका मर्चेंट भी ऑफ व्हाइट सीक्सेंस साड़ी में नजर आईंं।
जेन जेड का क्रिस्टल अंदाज
एक्ट्रेस अनन्या पांडे को ग्लैमर का दूसरा नाम कहा जाता है। अनन्या इस दिवाली पार्टी में पूरी फेस्टिव वाइब में नजर आईं। उन्होेंने गोल्डन लहंगे को चुना, क्रिस्टल लगे ब्लाउज और करीने से लिपटे दुपट्टे ने उन्हें ट्रेडिशनल के साथ ही मॉर्डन लुक भी दिया।
निसा और काजोल छाए
दिवाली पार्टी में एक्ट्रेस काजोल अपनी बेटी निसा के साथ बहुत ही स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। निसा ने जहां सिल्वर आउटफिट चुना। वहीं काजोल गोल्डन साड़ी में नजर आईं। निसा और काजोल दोनों की ही साड़ी खूबसूरत सीक्वेंस और एंब्रॉयडरी के साथ सजी थी। दोनों का ही लुक दिवाली पार्टी के लिए बेस्ट कहा जा सकता है।
सेमी ट्रेडिशनल स्टाइलिश लुक
एक्ट्रेस नुसरत भरुचा भी पार्टी में शामिल होने पहुंचीं। उन्होंने सेमी ट्रेडिशनल वियर इस पार्टी के लिए चुना। फिश कट स्टाइल स्कर्ट के साथ स्टाइलिश ब्रालेट ने नुसरत को बोल्ड एंड ब्यूटिफुल लुक दिया। न्यूड पिंक मेकअप से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।
कॉर्सेट ब्लाउज के साथ साड़ी
दिवाली पार्टी में रंगीला गर्ल उर्मिला मातोंडकर गॉर्जियस अंदाज में पहुंचीं। उन्होंने सिल्वर साड़ी के साथ कॉर्सेट ब्लाउज वियर किया। इस कॉर्सेट ने उर्मिला को न सिर्फ पार्टी लुक दिया, बल्कि उन्हें दूसरों से अलग भी दिखाया।
कांजीवरम साड़ी विद टेंपल ज्वेलरी
मनीष मल्होत्रा के इस दिवाली ब्लश में हेमा मालिनी और रेखा भी शाही अंदाज में नजर आईं। हेमा मालिनी ने बेबी पिंक साड़ी के साथ सिल्वर केप पहना था। वहीं एक्ट्रेस रेखा विंटेज ग्रेस के साथ पार्टी में पहुंचीं। उन्होंने गोल्डन कांजीवरम साड़ी के साथ हैवी टेंपल ज्वेलरी वियर की।
