Tooth tattoos trend china
Tooth tattoos trend china

Overview:स्माइल बनी फैशन का कैनवास: चीन में दांतों पर टैटू की हैरान कर देने वाली होड़

चीन में युवाओं के बीच दांतों पर टैटू का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। इसमें लोग 3D प्रिंटेड डेंटल क्राउन पर रंग-बिरंगे डिज़ाइन और आर्ट बनवाकर उन्हें फैशन का हिस्सा बना रहे हैं। हालांकि ये स्टाइल दिखने में आकर्षक लगता है, लेकिन डेंटल एक्सपर्ट्स के अनुसार यह सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। इससे दांत कमजोर हो सकते हैं, इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है और लंबे समय में ओरल हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है।

Tooth Tattoos Trend China: चीन में इन दिनों एक ऐसा नया फैशन दहाड़ मार रहा है जिसे सुनकर हैरानी होती है — दांतों पर टैटू । अब सिर्फ हाथ, पीठ या ऊँगली पर टैटू ही नहीं, बल्कि लोग अपने दांतों पर डिजाइन और शब्द गुदवाकर इसे स्टाइल स्टेटमेंट बना रहे हैं। इस ट्रेंड के पीछे सोशल मीडिया और युवा पीढ़ी की चमक-दमक की चाहत है। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह केवल एक फैशन ट्रेंड है या इसके पीछे छिपे हैं स्वास्थ्य संबंधी बड़े खतरे।

चीन की कई पर्सनल डेंटल क्लीनिक अब 3D प्रिंटेड डेंटल क्राउन बना रहे हैं, जिनपर कस्टुमर अ पनी पसंद का शब्द या पैटर्न गुदवा सकते हैं। इन क्राउन की कीमत करीब 2,000 युआन (लगभग 23,000 रुपये) तक पहुंच रही है।
लेकिन डेंटल विशेषज्ञों का कहना है कि चाहे क्राउन कितना भी मजबूत हो, उस पर नक्काशी करने से उसकी ताकत घट जाती है, और समय के साथ यह दांतों को नुकसान भी पहुंचा सकती है।

फैशन और अलग दिखने की चाह में अब लोग अपनी स्माइल और सेहत दोनों के साथ रिस्क उठा रहे हैं। इस लेख में हम जानेंगे इस ट्रेंड की असलियत, इसके बढ़ते कारण, और इन्हें अपनाने के रिस्क ।

दांतों पर टैटू — कैसे हो रहा यह ट्रेंड?

Experts warn they may harm dental health.
Tooth tattoos are becoming a bold fashion trend in China.

चीन के युवा अब दांतों को भी फैशन का हिस्सा बना रहे हैं। इस ट्रेंड में दांतों पर 3D प्रिंटेड क्राउन चढ़ाया जाता है। ये क्राउन एक तरह की परत होती है जिसे दांतों पर लगाया जाता है । इसके ऊपर क्लाइंट्स अपनी पसंद का शब्द, डिजाइन या पैटर्न गुदवा सकते हैं। इस प्रोसेस को पूरी तरह पर्सनलाइज़ेशन कहा जा सकता है।

कुछ क्लीनिक इस सर्विस को आकर्षक ऑफर के रूप में रखते हैं — कभी ‘मुफ्त’ पेश करते हैं, कभी विशेष कस्टम पैकेज। इस तरह युवाओं के लिए यह एक नया फैशन आइटम बन गया है, जिसे अपनाने में “अलग दिखने की चाह” और सोशल मीडिया की मोटीवेशन काम करती है।

फैशन के पीछे ये है युवा-सोच

इस ट्रेंड के पीछे मुख्य प्रेरणा है अलग पहचान और सोशल मीडिया। आजकल लोग इंस्टा, टिकटॉक जैसे प्लेटफार्म पर अनूठे कंटेंट को पसंद करते हैं। दांतों पर टैटू करवाने वाला व्यक्ति जल्दी ध्यान खींच लेता है।

कुछ लोग इसे “कूल”, “क्रिएटिव” और “बोल्ड” मानते हैं। एक युवती ने बताया कि उसने अपने दांत पर “Caution” शब्द गुदवाया ताकि लोग उसे अलग जानें और बातें करें। उनका मानना है कि यह उन्हें भीड़ में अलग दिखाएगा।

लेकिन कुछ लोग इस ट्रेंड को अजीब, चौंकाने वाला और स्वास्थ्य विरोधी भी कहते हैं। यह उन्हें सिर्फ शो ऑफ का माध्यम लगता है, न कि समझदारी भरा फैसला।

खतरे: टैटू के पीछे छुपे हेल्थ चैलेंज

दांतों पर टैटू, चाहे कितने भी मजबूत क्राउन पर किया जाए, कई तरह के रिस्क लाता है। डेंटिस्टों का कहना है कि गुदाई से क्राउन की मजबूती घट सकती है और उसमें दरार या टूट­फूट हो सकती है।

नक्काशी से क्राउन पर स्ट्रेस बढ़ता है और समय के साथ वह कमजोर हो सकते हैं । इससे (दांत की नर्व) तक प्रभाव पड़ सकता है। इन्फेक्शन , सूजन और मवाद बनने का रिस्क भी हो सकता है।

इसके अतिरिक्त, यदि डिजाइन करने में उपयोग की गई उपकरण हाईजिनिक न हों, तो बैक्टीरिया दांत के आसपास जमा हो सकते हैं। ऐसे मामलों में दांत डैमेज होने का डर भी है।

क्या चीन के नियम इसे रोक पा रहे हैं?

जब नया ट्रेंड तेजी से फैले, तो सरकार और स्वास्थ्य संस्थाएं सावधानी बरतने लगीं। चीन में इस तरह की डेंटल क्राउन और टैटू सेवाओं पर कुछ नियंत्रण लगाने की पहल हुई है।

कुछ अस्पतालों और क्लीनिक को प्रशिक्षित करने का काम किया जा रहा है ताकि वे स्टैन्डर्ड उपकरण और हाईजीन बनाए रखें। साथ ही, हेल्थ एजेंसियां यूथ को चेतावनी दे रही हैं कि यह केवल दिखावे का खेल है, लेकिन इसके पीछे सेहत का बड़ा खतरा है।

फिर भी, इस ट्रेंड को रोक पाना आसान नही है क्योंकि फैशन और सोशल मीडिया की लहर बहुत तेज है।

कैसे रखें अपनी स्माइल हेल्दी — सेफ ऑप्शन

अगर आप भी अलग दिखने का शौक रखते हैं, तो दांतों पर टैटू से बेहतर ऑप्शन चुन सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप डेंटल ज्वेलरी, ऐडिबिल ग्लिटर या टूथ-मेकअप का इस्तेमाल कर सकते हैं जो सेफ और टेम्परेरी होते हैं।

डेढ़ दो बार डेंटिस्ट से चेकअप कराना चाहिए ताकि दांत स्वस्थ रहें। यदि आप किसी डेंटल क्राउन या किसी सजावटी उपाय की सोच रहे हों, तो हमेशा प्रमाणित दंत चिकित्सक से सलाह लें।

और सबसे महत्वपूर्ण: सेहत की कीमत पर फैशन नहीं। मुस्कान हमारी पहचान है, उसे रिस्क में न डालें।

मेरा नाम वामिका है, और मैं पिछले पाँच वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, रिश्तों की जटिलताएं, बच्चों की परवरिश, और सामाजिक बदलाव जैसे विषयों पर लेखन का अनुभव है। मेरी लेखनी...