डेविड बेकहम – विक्टोरिया (उनकी पत्नी का नाम)

डेविड बेकहम हमारे पसंदीदा फुटबॉलरों में से हैं। डेविड की शादी विक्टोरिया बेकहम से हुई है और उन्होंने अपनी पत्नी का नाम अपनी बाईं बांह पर टैटू गुदवाकर अपने प्यार का इज़हार किया। कलाकार की ओर से, नाम गलत तरीके से लिखा गया था, लेकिन डेविड ने इसे वैसे ही रखने का फैसला किया।

एंजेलिना जोली – सुंदरता पर पाली स्क्रिप्ट लिखवाया है

सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में, एंजेलिना ने अपने बाएं कंधे के पीछे पर पाली स्क्रिप्ट में एक टैटू करवाया है। उन्होंने तब टैटू करवाया जब उनके बेटे मैडॉक्स उनके जीवन में आया। 

वैनेसा हडगेंस – ओम

हिंदी और संस्कृत मूल रूप से भारत की भाषाएँ हैं, और भारत में हम नमस्ते कहने के लिए एक साथ हाथ मिलाते हैं। वैनेसा ने अपनी हथेली के किनारों पर एक ओम टैटू गुदवाने का एक आइकॉनिक आइडिया निकाला, जब उनके हाथ एक नमस्ते के लिए मिलते हैं, तो ओम पूरा हो जाता है।

रसेल ब्रांड – अनुगच्छतु प्रवाह

रसेल ब्रांड, जो कैटी पेरी के साथ रिश्ते में रह चुकें, रसेल ने अनुगच्छतु प्रवाह टैटू करवाया है, जो उनके दाहिने हाथ पर संस्कृत में है। इसका अर्थ है “प्रवाह के साथ जाना”। रसेल ब्रांड एक कॉमेडियन है और वह कैटी पेरी को समय न दे पाने की वजह से अलग हो गए थें।

माइली साइरस – ओम

डिज्नी चैनल पर हैना मॉन्टेना के नाम से मशहूर माइली साइरस ने अपनी कलाई पर ओम का टैटू गुदवाया है। ओम जैसा पॉप कल्चर में वाकई ट्रेंड कर रहा है।

रिहाना – भगवद् गीता के उदाहरण 10.4-5

रिहाना संगीत की दुनिया में सबसे बड़े नामों में से एक है। रिहाना ने भगवद गीता का संस्कृत में टैटू करवाया है, जो रिहाना के कमर से दाहिनी ओर उसके पैर के पास है।  इसका अर्थ है “क्षमा, ईमानदारी, दमन और नियंत्रण” से “सहनशीलता, सच्चाई, आत्मसंयम, भीतर शांत, भय और निडरता।”

टॉमी ली – ओम

टॉमी ली ने भी हिंदी में एक टैटू गुदवा रखा है। यह एक ओम है जिसे पेट के नाभि के ठीक नीचे गुदवाया है। 

ब्रिटनी स्नो – अभय

ब्रिटनी स्नो पिच परफेक्ट से हमारे पसंदीदा सितारों में से हैं और उनके दाहिने पैर के टखने पर एक टैटू है, हिंदी में, अभय है। अभय बिना किसी डर को दर्शाता है।

जेसिका अल्बा – पद्म

जेसिका अल्बा अपने जीवन में कई कठिन पड़ाव से गुज़र चुकी है और वह उस सब से ऊपर उठ चुकीं हैं, जो उन्हें प्रेरित करती है। उन्होंने टैनू करवाया है, जो पद्मा लिखा है, उनकी दाहिनी कलाई पर है। पद्म का अर्थ है, कमल है, जो कीचड़ में खिलता है। इससे वह प्रेरित रहती हैं।

एडम लेविन – तपस्

उनका शरीर नीले रंग की किताब की तरह है। लेविन के शरीर पर कई टैटू हैं और उनमें से एक तपस् है, जो उनकी छाती के बाईं ओर है। गायक ने कहा कि इसका मतलब योग जैसी आंतरिक आग या मजबूत भावना है।

ये भी पढ़े

6 महीने बाद परिनीती ने बताया सच, जूते चुराई की रस्म में मिला था ये—

‘दिया और बाती हम’ की इस एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म..

ऋतिक रोशन की बहन सुनैना ने लगाए अपने परिवार पर आरोप, बढ़ रहा है मतभेद..