दांतों को बनाएं सुन्दर और इसके लिए ट्राय करें कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री
एक सुंदर मुस्कान हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करती है। अपनी स्माइल को सुंदर बनाने के लिए आप कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री को ट्राई कर सकते हैं, जानिए क्या है यह प्रोसीजर?
Cosmetic Dentistry: कोई व्यक्ति अगर हमें पहली बार मिलता है, तो सबसे पहले हम उसकी स्माइल को नोटिस करते हैं। एक खूबसूरत स्माइल हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करती है। लेकिन कई बार टेढ़े-मेढ़े, दागदार, टूटे हुए दांत खुल कर मुस्कुराने बहुत बड़ी बाधा बन सकते हैं। हालांकि, आजकल के आधुनिक युग में स्माइल मेकओवर से आप अपनी स्माइल को और बेहतर बना सकते हैं। इसके लिए कई तरीके भी उपलब्ध हैं। लेकिन, इन सब में कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री आजकल बहुत प्रसिद्ध हो रहा है। इस तरीके में आप अपने दांतों को ट्रासफोर्म कर सकते हैं और पा सकते हैं मनचाही मुस्कान। आइए जानें इसके बारे में विस्तार से।
Also read: शिशु के दांत निकलने के समय रखें इन बातों का ध्यान: Teething in Babies
क्या है कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री?
कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री को एस्थेटिक डेंटिस्ट्री भी कहा जाता है। इस प्रक्रिया का फोकस हमारी स्माइल की दिखावट को सुधारना होता है। कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री इन तरीकों से स्माइल को सुधारा जाता है:
- दांतों को सफेद और लाइट करे
- दांतों को मजबूत बनाकर
- खराब दांतों को रिपेयर करे
- दांतों को फिर से सही आकार दे कर

अगर आपके दांत और मसूड़े हेल्दी हैं, तो आप इस ट्रीटमेंट से गुजर सकते हैं। लेकिन, अगर आपको मसूड़ों से संबंधित कोई समस्या है या आप बहुत अधिक कैविटी है। तो पहले आपको डेंटिस्ट से इन कंडिशंस को सही कराना चाहिए। एक बार जब आपकी स्माइल फिर से स्वस्थ हो जाएगी, तो आप यह तय कर सकते हैं कि आप कौन से कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट कराना चाहते हैं।
कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री के प्रकार
कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री के कई प्रकार हो सकते हैं। लेकिन, यह सभी प्रोसीजर सबके लिए काम नहीं कर सकते। ऐसे में, आपके डेंटिस्ट यह निर्धारित करने में आपकी मदद कर सकते हैं कि आपकी मुस्कान को बढ़ाने के लिए कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री का कौन सा प्रकार अपनाना चाहिए। इसके कुछ प्रकार इस तरह से हैं:
टीथ व्हाइटनिंग– टीथ व्हाइटनिंग एक प्रभावी तरीका है, जिससे दांतों के दागों को रिमूव किया जा सकता है और उनका नेचुरल कलर सुधारा जा सकता है।
विनियर्स– विनियर्स से बेहतरीन परिणाम मिलते हैं। बहुत से लोग टीथ व्हाइटनिंग प्रोडक्ट्स और ऑर्थोडोंटिक ट्रीटमेंट की जगह इस तरीके को प्राथमिकता देते हैं।
ब्रेसिज– ब्रेसिज और क्लियर अलिगनर्स ऑर्थोडोंटिक उपचार हैं। लेकिन, इन्हें भी कॉस्मेटिक में शामिल किया जाता है।
मसूड़ों की कंटूरिंग– मसूड़ों की कंटूरिंग एक कॉस्मेटिक प्रोसीजर है, जिसमें मसूड़ों की शेप बदल जाती है। इस प्रक्रिया में डेंटिस्ट बढे हुए गम टिश्यूज को रिमूव कर देते हैं।

कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री के फायदे
कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री के बहुत से फायदे हैं, इनमें से कुछ इस प्रकार हैं:
- स्माइल को सुंदर बनाए
- डल और दागदार दांतों को ब्राइट बनाए
- दांतों की शेप को सुधारे
- दांतों की दरारें छुपाएं
- कॉन्फिडेंस को बढ़ाए

कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री के नुकसान
कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री की कीमत अधिक होती है और इसकी कॉस्ट इंशोरेंस में कवर नहीं होती। इसके साथ ही इस प्रक्रिया के बाद बहुत सी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है और कुछ ट्रीटमेंट जैसे विनियर्स अपरिवर्तनीय हैं और हर कुछ वर्षों में इसकी रिप्लेसमेंट की आवश्यकता होती है। कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री ट्रीटमेंट से जो सबसे बेहतरीन परिणाम मिलता है, वो है एक सुंदर मुस्कान। इसके इस और अन्य लाभों को पाने के लिए अपने कॉस्मेटिक डेंटिस्ट से बात करें।
