Bollywood Stylish Tattoo: टैटू बनवाने का क्रेज इन दिनों काफी बढ़ गया है। खासतौर से, यंगस्टर्स अपनी बॉडी पर तरह-तरह के डिजाइन के टैटू बनवाते हैं। यह कहीं ना कहीं उनकी पर्सनैलिटी व विचारों को अभिव्यक्त करने का भी एक जरिया है। लेकिन जब बॉलीवुड स्टार्स या स्टार किड्स की बात हो तो उनके लिए टैटू बनवाना एक बड़ा डिसिजन हो सकता है। दरअसल, अमूमन स्टार किड बाद में एक्टिंग की राह ही चुनते हैं और कभी-कभी बॉडी टैटू उनके लिए मुश्किलें भी खड़ी करते हैं। हालांकि, बदलते समय में अब स्टार किड्स की सोच भी बदलने लगी है। ऐसे कई स्टार किड्स हैं, जिन्होंने अपनी बॉडी पर टैटू करवाया है और वह बेबाकी से इसे फ्लॉन्ट भी करते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ स्टार किड्स के बारे में-
कृष्णा श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ को टैटू करवाना बेहद पसंद है। उन्होंने अपनी बॉडी पर बिग साइज टैटू बनवाए हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीरें पोस्ट करती हैं, जिनमें उनकी बॉडी के टैटू साफतौर पर नजर आते हैं। उन्होंने अपने अंडरआर्म्स से लेकर मिड-थाइज तक एक बिग साइज टैटू बनवाया है। इसके साथ ही उनकी कलाई पर भी टैटू है और उन्होंने एंकल एरिया पर भी एक छोटा सा टैटू बनवाया है। इस तरह कहा जा सकता है कि यह स्टार किड सच में टैटू लवर है।
ख़ुशी कपूर
बोनी कपूर और दिवंगत श्रीदेवी की छोटी बेटी ख़ुशी कपूर को भी टैटू करवाना काफी अच्छा लगता है। उनकी बॉडी पर भी कई टैटू हैं। जिसमें से एक उसकी पीठ के निचले हिस्से पर है, जिसमें लिखा है, “खुद की राह बनाओ“, इसके अलावा उन्होंने रोमन अंकों में अपने परिवार की बर्थ डेट का भी टैटू करवाया है।
अलाया एफ
पूजा बेदी की बेटी और जवानी जानेमन स्टार अलाया एफ की बॉडी पर भी टैटू है। अलाया ने अपनी पीठ पर एंजल विंग्स का एक जोड़ा बतौर टैटू बनवाया है। यकीनन यह टैटू उनकी पर्सनैलिटी के साथ पूरी तरह से मेल खाता है। इतना ही नहीं, अलाया ने अपनी कलाई पर भी एक टैटू बनवाया है।
आलिया कश्यप
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की लाडली बेटी आलिया को भी टैटू गुदवाने का काफी शौक है। आलिया ने अब तक कुल चार टैटू गुदवाए हैं। इनमें से एक रिब केज पर फ्लाइंग बर्ड्स का है। दूसरा उन्होंने अपनी कलाई पर बनवया है। इतना ही नहीं, आलिया ने अपनी बैक व कॉलरबोन पर भी टैटू गुदवाया है। आलिया ने अपनी बॉडी पर बहुत बिग साइज टैटू नहीं बनवाए हैं, इसलिए उनका लुक काफी अच्छा लगता है।
अथिया शेट्टी
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने साल 2015 में अपना पहला टैटू बनवाया था। इतना ही नहीं, उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे शेयर भी किया। उन्होंने अपने दाहिने हाथ की कलाई पर छोटे एंजल फेदर का डिजाइन बनवाया।
ईशा देओल
हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने अपनी पीठ पर दो खूबसूरत टैटू बनवाए हैं। एक उनके ऊपरी दाहिने कंधे पर है, जिस पर गायत्री मंत्र की पंक्तियां हैं। दूसरा उनके बाएं कंधे पर, ओम की एक सुंदर डिजाइन है। ईशा अक्सर अपने टैटूज को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आती हैं।
अर्जुन कपूर
बोनी कपूर और मोना कपूर के बेटे और 2 स्टेट्स स्टार अर्जुन कपूर ने भी अपनी बॉडी पर टैटू बनवाया है। अर्जुन कपूर अपनी मां से बेहद प्यार करते हैं और यह उनके टैटू में भी झलकता है। उन्होंने अपनी कलाई पर उनके टैटू बनवाया है, जिस पर मां लिखा है। इसके साथ-साथ 8 का टैटू है। जो उनके बर्थडे अर्थात् 26 का योग है।
सोनाक्षी सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली सोनाक्षी सिन्हा को टैटू करवाना काफी अच्छा लगता है। दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने सबसे पहले अपने कॉलर बोन पर एक क्यूट स्टार टैटू बनवाया। एक्ट्रेस ने अपने 27वें जन्मदिन पर टैटू बनवाया और इंस्टाग्राम पर उन्होंने इसे फ्लॉन्ट भी किया। इसके बाद उन्होंने अपने एंकल एरिया पर एक खूबसूरत टैटू बनवाया।
आलिया भट्ट
महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट ने अपने करियर में कई बेहतरीन मूवीज में काम किया है। वह अपने मस्ती भरे रवैये के लिए जानी जाती हैं। उनकी बॉडी पर बना टैटू भी उनके इस स्वभाव को दर्शाता है। बॉलीवुड की ’पटाका गुड्डी’ ने अपनी गर्दन के ठीक नीचे टैटू गुदवाया है, जिसमें देवनागरी लिपि में ’पटाका’ लिखा हुआ है।
शाहीन भट्ट
आलिया भट्ट की तरह ही उनकी बहन शाहीन भट्ट ने भी अपने हाथ पर एक खूबसूरत टैटू बनवाया है। उनके हाथ पर ब्लैक इंक से एक मंडाला इंस्पायर्ड टैटू बना हुआ है। जिसे वह अक्सर फ्लॉन्ट करती हुई नजर आती हैं।
रणबीर कपूर
कपूर खानदान के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर अक्सर अपने स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी दाहिनी कलाई पर आवारा गुदवाया है। यह उनके दादा राज कपूर की साल 1951 की क्लासिक फिल्म आवारा है। इस तरह इस टैटू के माध्यम से उन्होंने अपने दादा राज कपूर को श्रद्धांजलि दी।
रेने और अलीशा
बॉलीवुड सेलेब सुष्मिता सेन अपनी लाइफ को अपनी शर्तों पर जीना पसंद करती हैं। फिर चाहे बात शादी की हो या फिर सिंगल पैरेंटिंग की। सुष्मिता अपने फैसले खुद ही लेती हैं। उन्होंने अपनी बॉडी पर टैटू करवाया है। अब अपनी मां से प्रेरित होकर उनकी बेटियों रेने और आलिया दोनों ने अपनी कलाई पर आई एम लिखवाया है।
