sofa dry cleaning at home
sofa dry cleaning at home

Overview:

वक्त के साथ-साथ सोफे पर धूल-मिट्टी, दाग और बदबू जम जाती है, जिससे वो पुराना और गंदा दिखने लगता है। ऐसे में दिवाली पर लोग महंगी ड्राई क्लीनिंग सर्विस का सहारा लेते हैं। लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप खुद भी घर पर आसानी से अपने सोफे को नया जैसा चमका सकते हैं।

Sofa Dry Cleaning: सोफा ड्राइंग रूम की शान होता है। ये न सिर्फ बैठने के लिए आरामदायक होता है, बल्कि घर की खूबसूरती को भी बढ़ाता है। लेकिन वक्त के साथ-साथ सोफे पर धूल-मिट्टी, दाग और बदबू जम जाती है, जिससे वो पुराना और गंदा दिखने लगता है। ऐसे में लोग महंगी ड्राई क्लीनिंग सर्विस का सहारा लेते हैं। लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप खुद भी घर पर आसानी से अपने सोफे को नया जैसा चमका सकते हैं। वो भी बिना ज्यादा खर्च किए।

1. घर पर ही करें ड्राई क्लीनिंग

घर पर सोफा साफ करना जितना आसान है, उतना ही किफायती भी।
Cleaning a sofa at home is as easy as it is economical.

घर पर सोफा साफ करना जितना आसान है, उतना ही किफायती भी। इसके लिए आपको जरूरत होगी कुछ सिंपल चीजों की जो आपके घर में पहले से ही मौजूद होती हैं।

जरूरी सामान:
– गर्म पानी : आधी बाल्टी
– डिटर्जेंट पाउडर : 2 चम्मच
– बेकिंग सोडा : 2 चम्मच
– टॉवल : एक छोटा
– गोल ढक्कन : एक
– स्पंज या सॉफ्ट ब्रश

स्टेप बाय स्टेप अपनाएं तरीका

सोफे की सफाई की शुरुआत धूल हटाने से करें। वैक्यूम क्लीनर की मदद लें, नहीं तो सूखे कपड़े या ब्रश से सोफे के कोनों, दरारों और कुशन को अच्छे से साफ करें। इसके बाद गर्म पानी में डिटर्जेंट डालें और उसमें थोड़ा बेकिंग सोडा मिला लें। ये बदबू हटाने में भी मदद करेगा। अब एक छोटा टॉवल इस पानी में भिगोकर अच्छे से निचोड़ लें। फिर कांच के ढक्कन को टॉवल से लपेट लें।

ऐसे करें सोफा साफ

अब इस टॉवल लपेटे ढक्कन को सोफे पर धीरे-धीरे रगड़ें। ये तरीका खासकर सोफे पर लगे दाग हटाने और गहराई से सफाई के लिए बेस्ट है। इसके बाद आप सोफे को आराम से 6 से 8 घंटे सूखने दें। आप पाएंगे कि सोफा बिलकुल चमक उठेगा।

2. सोफे को करें स्पंज क्लीन

सोफे को आप दूसरे तरीके से भी साफ कर सकते हैं। यह एक आसान तरीका है, जिसकी मदद से सोफे पर लगे जिद्दी से जिद्दी दाग भी दूर हो जाते हैं। खास बात ये है कि इसके लिए ज्यादा सामान की जरूरत नहीं है।

जरूरी सामान:
माइल्ड शैंपू : 3 टीस्पून
नींबू का रस : 2 से 3 का
पानी : चौथाई बाल्टी

झटपट होगा सोफा साफ

सबसे पहले चौथाई बाल्टी पानी में माइल्ड शैंपू और नींबू का रस मिला लें। इसमें स्पंज को डुबोकर निचोड़ें और पूरे सोफे को धीरे-धीरे साफ करें। ध्यान रखें कि कपड़ा या स्पंज ज्यादा गीला न हो, वरना सोफे में नमी भर जाएगी। इसके बाद एक साफ, नम कपड़े से सोफे पर लगा झाग और बची हुई गंदगी पोंछ दें। फिर सूखे कपड़े से भी सोफे को साफ करें। इसके बाद सोफे को खुली हवा या पंखे में अच्छी तरह सूखने दें।

3. पैन-पेंसिल के निशान हटाएं

कई बार सोफे पर पैन-पेंसिल के या अन्य गहरे दाग लग जाते हैं, जिनसे सोफे बहुत गंदे नजर आते हैं। ऐसे दागों को हटाने के लिए उन पर सूखा बेकिंग सोडा और सफेद नमक छिड़के। इसके बाद इसे हल्के हाथ से रगड़ें। आप देखेंगे कि कुछ ही मिनटों में दाग बिल्कुल गायब हो जाएगा।

कुछ बातों का रखें ध्यान

सोफा साफ करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। नहीं तो सोफा खराब हो सकता है।
1. हार्ड ब्रश का उपयोग बिल्कुल न करें। इससे सोफे का कपड़ा खराब हो सकता है।
2. सोफे पर कभी भी सिरके का उपयोग न करें। क्योंकि इससे सोफे का रंग उड़ सकता है।
3. लकड़ी की नक्काशी वाले हिस्सों को भी ब्रश या कपड़े से हल्के हाथ से साफ करें।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...