Abhishek Bachchan birthday wish Aishwarya Rai
Abhishek Bachchan birthday wish Aishwarya Rai

Summary: बच्चन दंपति ने यूट्यूब के खिलाफ मुकदमा दायर किया, मांगा करोड़ों का मुआवजा

AI और सोशल मीडिया के आने से काम आसान हुआ है, लेकिन ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। पिछले कुछ वर्षों में कई सितारे फेक AI वीडियो के चलते परेशान हो चुके हैं।

Abhishek and Aishwarya YouTube Lawsuit: जब से सोशल मीडिया और AI तकनीक आई है, लोगों के काम काफी आसान हो गए हैं। लेकिन वहीं, सेलिब्रिटीज के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पिछले कुछ सालों में कई सितारे AI-generated फेक वीडियो की वजह से परेशान हो चुके हैं। अब इस लिस्ट में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम भी शामिल हो गया है। अभिषेक और ऐश्वर्या ने यूट्यूब के खिलाफ मुकदमा दायर किया है और स्थाई फेक वीडियो पर रोक के साथ मुआवजे की भी मांग की है। आइए जानते हैं, आखिर यह मामला क्या है।

अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उनका कहना है कि उनकी अनुमति के बिना AI और सोशल मीडिया पर फेक वीडियो बनाई जा रही हैं, जो उनकी छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रही हैं। इन याचिकाओं में दंपति ने बताया कि AI वीडियो उनके नाम, फोटो और आवाज़ का गलत इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसे वीडियो लोगों को गलत जानकारी दे सकते हैं और उनकी छवि खराब कर सकते हैं।

अभिषेक और ऐश्वर्या का कहना है कि YouTube जैसी प्लेटफॉर्म की नीतियां चिंता का कारण हैं। प्लेटफॉर्म पर यूज़र अपनी वीडियो को AI मॉडल ट्रेनिंग के लिए शेयर कर सकते हैं, जिससे और भी फेक कंटेंट फैलने का खतरा होता है। बॉलीवुड का ये कपल 4 करोड़ का मुआवजा और स्थायी रोक चाहता है, ताकि उनकी छवि का गलत इस्तेमाल रोका जा सके और भविष्य में ऐसे वीडियो बनाने से बचा जा सके। हालांकि इस पूरे मामले पर यूट्यूब की ओर से यह कहना है कि यह प्लेटफॉर्म बस एंटरटेनमेंट के लिए है बल्कि किसी की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं है।

आपको बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या राय की याचिका से पहले ही अदालत ने सोशल मीडिया से 518 लिंक और पोस्ट हटाने का आदेश दिया था। याचिका में AI वीडियो के स्क्रीनशॉट और लिंक भी शामिल हैं, जिन्हें दंपति ने गंभीर रूप से अनुचित और सेक्शुअली इंसेंटिव बताया है। आपको बता दें कि साल 2023 में भी एक दिल्ली अदालत ने अनिल कपूर की इमेज और आवाज के गलत इस्तेमाल को रोका था। ऐसे केस अब बॉलीवुड सितारों में आम होते जा रहे हैं।

हम आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर ऐसे कई AI-जनरेटेड वीडियो मौजूद हैं, जिनमें ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और सलमान खान की ट्रायंगल लव स्टोरी दिखाई गई है। इसके अलावा, बॉलीवुड सितारों की फेक फाइट वीडियो भी देखने को मिलती हैं, जिससे उनके इमेज पर नेगेटिव असर पड़ता है। इसके अलावा, रश्मिका मंदाना, आलिया भट्ट जैसे कई सितारे भी AI-जनरेटेड फेक वीडियो की वजह से परेशान हो चुके हैं और उन्होंने इस पर रोक लगाने की मांग की थी।


स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...